Thursday, June 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Hapur Road Accident: शिक्षा मंत्री की गाड़ियां आपस में टकराईं, घायल हुईं मंत्री, एम्स में हो रहा इलाज

हापुड़ में मंत्री गुलाब देवी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें मंत्री घायल हो गईं। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है।

by SYED BUSHRA
July 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें राज्य की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि मंत्री गुलाब देवी का काफिला दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहा था, तभी हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर अचानक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में मंत्री गुलाब देवी को चोटें आईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही मंत्री गुलाब देवी का काफिला पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा को पार कर आगे बढ़ा, तभी आगे चल रही एस्कॉर्ट वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रही मंत्री की गाड़ी उससे टकरा गई और फिर उसके पीछे की गाड़ियां भी एक-दूसरे से भिड़ गईं। हादसे में गुलाब देवी घायल हो गईं।

RELATED NEWS

आजम खान PHOTO

सपा काल में अवैध रूप से मकानों पर चलवाया था बुलडोजर, अब कोर्ट से आजम खान को 7 साल की सजा, जानें डूंगरपुर का पूरा मामला

March 18, 2024

UP: योगी सरकार बना रही है नया कानून, माता-पिता का नहीं रखा ध्यान तो संपत्ति से धोना पड़ेगा हाथ

August 28, 2023

अस्पताल में हुई जांच, खतरे से बाहर हैं मंत्री

हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि घटना के तुरंत बाद मंत्री गुलाब देवी को रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका सीटी स्कैन और एक्स-रे किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मंत्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और उनकी हालत अब स्थिर है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है। उनके परिवारवालों को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

नेताओं ने दी प्रतिक्रिया,जल्द स्वस्थ होने की कामना

इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जताया और ट्वीट कर लिखा कि “मा. राज्य मंत्री गुलाब देवी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार दुखद है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी ट्वीट कर लिखा कि गुलाब देवी जी के जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।

भाजपा नेता नरेश तोमर ने बताया कि, “टोल पर अचानक एक गाड़ी के ब्रेक लगाने से तीन गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। इसी दौरान मंत्री जी को हल्की चोटें आईं, लेकिन अस्पताल में इलाज के बाद अब उनकी हालत ठीक है।”

फिलहाल मंत्री की हालत ठीक, इलाज जारी

डॉक्टरों के मुताबिक, गुलाब देवी पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। उन्हें दिल्ली एम्स में और बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है, ताकि कोई अंदरूनी चोट होने की स्थिति में पूरी तरह जांच की जा सके।

Tags: Road Accident UpdatesUP Breaking News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

आजम खान PHOTO

सपा काल में अवैध रूप से मकानों पर चलवाया था बुलडोजर, अब कोर्ट से आजम खान को 7 साल की सजा, जानें डूंगरपुर का पूरा मामला

by Saurabh Chaturvedi
March 18, 2024

नई दिल्ली। पूर्व सपा सांसद आजम खान कि मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. दरअसल डूंगरपुर मामले में पूर्व सपा...

UP: योगी सरकार बना रही है नया कानून, माता-पिता का नहीं रखा ध्यान तो संपत्ति से धोना पड़ेगा हाथ

by Saurabh Chaturvedi
August 28, 2023

लखनऊ। आज के समय में कई युवा अपने माता-पिता का ध्यान नही रखते, इसको लेकर अब यूपी में माता-पिता को...

UP: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, परिवार में छाया मातम, जानिए पूरा मामला

by Juhi Tomer
August 9, 2023

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर मोबाइल चांर्जिग...

UP: जिला जज कोर्ट आगरा ने बीजेपी सांसद दी बड़ी राहत, रामशंकर कठेरिया की सजा पर रोक

by Juhi Tomer
August 7, 2023

जिला जज कोर्ट आगरा ने बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को बड़ी राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी...

AAP सांसद संजय सिंह ने किया बीजेपी पर प्रहार, कहा- “अडानी के लिए काम आ रहा मोदी का इंजन”

by Juhi Tomer
May 5, 2023

'आप' के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने गृह जनपद सुल्तानपुर में मोदी-योगी पर जमकर हमला बोला।...

Next Post
आज लेबर यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल से कौन से सेक्टरों में कामकाज रहेगा ठप ,क्या डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

आज लेबर यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल से कौन से सेक्टरों में कामकाज रहेगा ठप ,क्या डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

Delhi

तेज धूप के बाद फिर बदला दिल्ली का मौसम, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist