गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

चलती स्‍कूटी से निकला सांप, युवती कूदी तो बच गई जान; ललितपुर में युवक ने 30 मिनट दबाए रखा फन

हापुड़ और ललितपुर में सांप से जुड़े दो सनसनीखेज मामले सामने आए। हापुड़ में स्कूटी से निकले सांप से घबराकर युवती चलती गाड़ी से कूद गई, जबकि ललितपुर में युवक ने सांप का फन दबाकर जान बचाई।

by Mayank Yadav
अगस्त 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Snake
Share on FacebookShare on Twitter

Snake incident: हापुड़ और ललितपुर में सांप से जुड़े दो चौंकाने वाले हादसे सामने आए हैं। हापुड़ के पिलखुवा में एक युवती की स्कूटी के हैंडल से अचानक सांप निकल आया, जिससे घबराकर वह चलती स्कूटी से कूद गई और उसकी जान बाल-बाल बच गई। वहीं ललितपुर जिले के तिसगना गांव में एक युवक के ऊपर सोते समय सांप चढ़ गया। युवक ने डर के मारे सांप का फन दबोच लिया और करीब 30 मिनट तक उसे हाथों में मसलता रहा। इस दौरान सांप की मौत हो गई। दोनों घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और इलाके में दहशत का माहौल है।

मेरठ सदर बाजार में स्कूटी से निकला जहरीला सांप

युवक बैंक में पैसे जमा कराने पहुँचा था

स्कूटी के पार्ट्स खोलकर निकाला गया सांप

सांप ने लोगों को दौड़ाया, वीडियो वायरल

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

खून पुल के पास का मामला@UpforestUp #Meerut #SnakeRescue #UttarPradesh… pic.twitter.com/mucuC4CCIl

— News1India (@News1IndiaTweet) August 19, 2025

RELATED NEWS

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

जुलाई 29, 2025
जानिए महोबा में लड़की के पीछे क्यों पड़ा है बौना नाग, 11 बार काटा और आशिक बन साए की तरह करता है पीछा

जानिए महोबा में लड़की के पीछे क्यों पड़ा है बौना नाग, 11 बार काटा और आशिक बन साए की तरह करता है पीछा

दिसम्बर 9, 2024

हापुड़ में चलती स्कूटी से निकला सांप

हापुड़ के पिलखुवा कस्बे में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अनवरपुर निवासी 24 वर्षीय युवती स्कूटी से पिलखुवा जा रही थी। जैसे ही वह डूहरी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, अचानक स्कूटी के हैंडल के नीचे से Snake निकल आया। Snake को देखते ही युवती घबरा गई और चलती स्कूटी से कूद गई। इस दौरान उसे मामूली चोटें आईं।

युवती दूर भागकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे संभाला। फिर स्कूटी की जांच शुरू की गई। लगभग दस मिनट की मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला गया और वह झाड़ियों में गायब हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की।

ललितपुर में युवक ने दबोचा सांप का फन

दूसरी घटना ललितपुर जिले के तिसगना गांव की है। यहां 32 वर्षीय गोविंद नाम का युवक घर पर सो रहा था। तभी उसके ऊपर Snake चढ़ गया। गोविंद डर के मारे चीख पड़ा और तुरंत सांप का फन पकड़ लिया। लगभग 30 मिनट तक उसने सांप को अपने हाथों में दबाए रखा। छटपटाते-छटपटाते सांप की मौत हो गई।

परिजन घबराकर उसे अस्पताल ले गए और बताया कि सांप ने काट लिया है। लेकिन डॉक्टरों की जांच में साफ हुआ कि गोविंद पूरी तरह स्वस्थ है और उसे कोई विष नहीं चढ़ा। हालांकि इस घटना के बाद उसका डर इतना बढ़ गया कि वह लगातार चिल्लाता रहा।

लोगों में दहशत

दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हापुड़ में लोग कह रहे हैं कि सांप अक्सर झाड़ियों और सड़क किनारे निकल आते हैं। वहीं ललितपुर में लोग युवक की हिम्मत पर हैरान हैं कि उसने सांप का फन दबाकर अपनी जान बचाई।

भगवा लुंगी पहनकर नॉनवेज खाने पर युवक की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

Tags: snake
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

by Vinod
जुलाई 29, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कई बार हैरान कर...

जानिए महोबा में लड़की के पीछे क्यों पड़ा है बौना नाग, 11 बार काटा और आशिक बन साए की तरह करता है पीछा

जानिए महोबा में लड़की के पीछे क्यों पड़ा है बौना नाग, 11 बार काटा और आशिक बन साए की तरह करता है पीछा

by Digital Desk
दिसम्बर 9, 2024

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। कुछ दिन पहले फतेहपुर में एक युवक ने बड़ा खुलासा किया था। उसका कहना था कि उसे...

Saharanpur

Saharanpur snake bite: नागिन का कहर—गांव के युवक को चार बार डसा, सपेरे को भी बनाया शिकार

by Mayank Yadav
नवम्बर 15, 2024

Saharanpur snake bite: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव इलाके के चिराऊ गांव में एक नागिन का कहर इन...

Raebareli: सैंकड़ो सांपो ने जमाया घर में डेरा… देख हक्काबक्का रह गया रिजवान

by Anu Kadyan
मई 16, 2023

क्या हो जब रात के अंधेरे में अचानक आपकी आंख खुले और आप कुछ ऐसा देख लें कि आंखे खुली...

UP: गांव में खतरनाक सांपों ने जमाया डेरा, महिला समेत 4 लोगों का किया शिकार, खौफ में जीने को मजबूर ग्रामीण

by Web Desk
अगस्त 24, 2022

उत्तर प्रदेश: यूपी के बागपत जिले के ढयोडी गांव में सांपों के आतंक से गांव के लोग खौफ के माहौल...

Next Post
69000 teacher recruitment

69000 teacher recruitment: अभ्यर्थियों ने घेरा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आवास, नारेबाजी तेज

India Bloc

India Bloc आज करेगा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान? रेस में ये नाम आगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist