आज तक हमने आपसी रंजिश के बारे में सुना है, लेकिन आज हम आपको एक चील और माली के बीच की रंजिश के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां चील से परेशान माली महीनों से हेलमेट लगाकर काम कर रहा है। यह घटना हापुड़ के ssv कॉलेज की है। जहां के माली राजवीर एक चील की रंजिश के चलते पिछले कई महीनों से हेलमेट लगाकर काम कर रहा है। शुरूआत में तो उसने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया। मगर लगातार हो रहे चील के हमले ने राजवीर को पिछले कई महीने से हेलमेट लगाकर काम करने पर मजबूर कर रखा है। नगर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कॉलेज में माली राजवीर पिछले कई महीनों से चील के हमले से बचने के लिए हेलमेट का प्रयोग कर रहा है, जो स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
Hapur News: कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू, जानिए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक क्या प्रशासन का प्लान
Hapur News: हापुड़। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने...






