सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

उत्तर प्रदेश के हरदोई में चोरों की टोली ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर तहलका मचा दिया। यहां पुलिस लाइन के भीतर स्थित एसएचओ के सरकारी आवास में चोरों ने रात को धावा बोला। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए थाना अध्यक्ष के घर से लाखों रुपये के कीमती गहने लेकर फरार हो गए।

by Vinod
नवम्बर 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हरदोई में चोरों की टोली ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर तहलका मचा दिया। यहां पुलिस लाइन के भीतर स्थित एसएचओ के सरकारी आवास में चोरों ने रात को धावा बोला। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए थाना अध्यक्ष के घर से लाखों रुपये के कीमती गहने लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

चोरों ने चोरी की इस वारदात को अंजाम कोतवाली क्षेत्र स्थित आने वाली पुलिस लाइन में दी। यहां सावायजपुर थाना अध्यक्ष प्रिंस कुमार का सरकारी आवास स्थित है। बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार कुछ समय से इस आवास में नहीं रह रहे थे। बीते दिन जब वे अपने गर्म कपड़े लेने के लिए वहां पहुंचे, तो देखा कि कमरों के ताले टूटे पड़े हैं और सारा सामान बिखरा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि गहनों से भरा बॉक्स गायब है। एसएचओ ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। सीसीटीवी खंगाले, लेकिन कहीं चोर नजर नहीं आए।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

अगस्त 6, 2026

थाना अध्यक्ष के अनुसार, चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। इनमें उनकी शादी के समय माता-पिता और परिजनों की ओर से दिए गए सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। गहनों में मंगलसूत्र, कंगन, चूड़ियां, अंगूठियां, चेन, हार और अन्य जेवरात शामिल थे। एसएचओ प्रिंस कुमार ने बताया कि चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे और फिर कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। यह घटना उस जगह हुई है, जहां हर समय पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में अब पुलिस के काम-काज पर लोग सवाल खड़े कर रहे है।

पुलिस लाइन में सुरक्षा के लिए कई बैरियर, गार्ड ड्यूटी और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना पुलिस के लिए बड़ी शर्मनाक बात मानी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तुरंत मौके का जायजा लिया और मामले की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी में तैनात चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित कर्मियों में दीवान श्रवण पांडे, आरक्षी स्वर्णलेश, सत्येंद्र और आजाद शामिल हैं।

एसपी अशोक मीणा ने बताया कि पुलिस लाइन जैसी संवेदनशील जगह पर चोरी की घटना बेहद गंभीर मामला है। सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोर पुलिस लाइन में कैसे घुसे और उन्होंने चोरी को किस तरह अंजाम दिया। फिलहाल फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, और पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। एसपी ने बताया कि वारदात का खुलासा करने के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द से जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

Tags: Hardoihardoi policeSHOTheft at the house of Police InspectorUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

Next Post
सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

तलाक के बाद टूट गई थीं सानिया मिर्जा, कहा – “एक वक्त ऐसा था जब मैं डर से कांप रही थी”

तलाक के बाद टूट गई थीं सानिया मिर्जा, कहा – “एक वक्त ऐसा था जब मैं डर से कांप रही थी”

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist