गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Hathras murder: महिला दिवस पर दिल दहला देने वाली वारदात, बेटी की छेड़छाड़… शिकायत करने पर पिता की गोली मारकर हत्या

हाथरस में महिला दिवस के दिन बेटी की छेड़खानी की शिकायत करने पर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात यूपी सरकार के महिला सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर रही है और प्रदेश में गहरे आक्रोश का कारण बन गई है।

by Mayank Yadav
मार्च 10, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Hathras
Share on FacebookShare on Twitter

Hathras murder: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हाथरस जिले में एक खौफनाक वारदात ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत करने पर पिता को गोलियों से छलनी कर दिया गया। इस घटना ने न केवल प्रदेश सरकार के महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि ‘मिशन शक्ति’ जैसे कार्यक्रमों की भी पोल खोल दी है।

8 मार्च 2025 को नोजरपुर गांव में किसान पिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपियों ने शिकायत दर्ज कराने से नाराज होकर इस वारदात को अंजाम दिया। दो दिन पहले ही पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला दिवस पर जब प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के नाम पर कार्यक्रम आयोजित कर रही थी, उसी दौरान पिता को खेत में घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया गया।

RELATED NEWS

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

जून 27, 2026
Hathras

बारावफात जुलूस में तिरंगे का अपमान! अशोक चक्र हटाकर लिखा ‘या रसूल अल्लाह’, दो गिरफ्तार

सितम्बर 8, 2025

https://twitter.com/MamtaTripathi80/status/1899069072035254442

परिवार का आरोप- पुलिस रही निष्क्रिय

पिता की हत्या के बाद परिवार सदमे में है और Hathras पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा है। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस को धमकियों के बारे में जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेटी सड़क पर बिलखते हुए इंसाफ की गुहार लगा रही है। वीडियो में बेटी कहती है, “मेरे पापा को मार डाला क्योंकि उन्होंने मुझे बचाने की कोशिश की।”

विपक्ष ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला दिवस पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े संदेश दिए थे। लेकिन इस घटना ने उनके “बेटी और व्यापारी की सुरक्षा” के दावे को कठघरे में खड़ा कर दिया है। विपक्षी दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार पर महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ दिखावा करने का आरोप लगाया है। पत्रकार ममता त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुखिया जी भाषण देते रह गए और हाथरस में अपराधियों ने बाप का राम नाम सत्य कर दिया।”

दो आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद Hathras पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। प्रदेश सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

‘मिशन शक्ति’ पर उठे सवाल

2020 में हुए Hathras गैंगरेप कांड और 2021 में अमरीश शर्मा की हत्या के बाद अब यह तीसरी बड़ी वारदात है जिसने प्रदेश सरकार के महिला सुरक्षा दावों को झुठला दिया है। लोगों का कहना है कि मिशन शक्ति के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है।
महिला दिवस पर यह घटना न केवल शर्मनाक है बल्कि सरकार के महिला सुरक्षा के दावों को खोखला साबित करती है। जनता अब सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग कर रही है।

यहां पढ़ें: यूपी कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, गेहूं खरीद से लेकर मेट्रो तक हुए अहम फैसले
Tags: hathras
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

CM Yogi Adityanath की हाथरस सभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा रविवार को आयोजित होने जा रही है। हालांकि, इस दौरान...

Hathras

बारावफात जुलूस में तिरंगे का अपमान! अशोक चक्र हटाकर लिखा ‘या रसूल अल्लाह’, दो गिरफ्तार

by Mayank Yadav
सितम्बर 8, 2025

Hathras Barawafat procession tricolor insult: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में राष्ट्रीय सम्मान को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई...

Hathras

Hathras में बीजेपी MLC के बेटे की ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, गाड़ी हटाने से किया इनकार

by Mayank Yadav
अगस्त 12, 2025

Hathras BJP MLC son: हाथरस में सोमवार दोपहर एक विवादित घटना सामने आई, जब भाजपा के अलिगढ़ से विधायक परिषद...

Hathras

Hathras में बुर्का पहने शख्स को चोर समझकर पीटा, निकला किन्नर — हाथ जोड़कर मांगी माफी

by Mayank Yadav
अगस्त 11, 2025

Hathras wearing burqa: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई,...

Hathras

Hathras के पुलिसवालों ने ‘फिल्मी स्टाइल’ में गांजा तस्कर दबोचा, 105 किलो माल बरामद; सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मज़े

by Mayank Yadav
जुलाई 27, 2025

Hathras Police: हाथरस में पुलिस की एक फ़िल्मी अंदाज़ वाली पीछा‑पकड़ कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल...

Next Post
भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मिली करोड़ों को नकदी और मशीनों से हो रही नोटों की गिनती

भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मिली करोड़ों को नकदी और मशीनों से हो रही नोटों की गिनती

Uttar Pradesh e-stamping policy

Uttar Pradesh : भौतिक स्टांप पेपर को बंद कर ई-स्टांपिंग लागू ,योगी सरकार की मंत्रिपरिषद बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist