शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

हाथरस भगदड़ मामले में एसडीएम और पुलिस अधिकारी की लापरवाही उजागर, भोले बाबा को मिली क्लीन चिट

हाथरस के मुगलगढ़ी में 2 जुलाई 2024 को हुए भयावह भगदड़ कांड की न्यायिक जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस घटना में 121 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हुई थी।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Hathras stampede case
Share on FacebookShare on Twitter

Hathras stampede case: हाथरस के मुगलगढ़ी में 2 जुलाई 2024 को हुए भयावह भगदड़ कांड की न्यायिक जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस घटना में 121 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हुई थी। जांच आयोग की रिपोर्ट में एक एसडीएम और एक पुलिस अधिकारी की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। वहीं सत्संग आयोजक (Hathras stampede case) विश्व हरि उर्फ भोले बाबा को जांच में क्लीन चिट दे दी गई है।

न्यायिक आयोग की रिपोर्ट जल्द होगी पेश

सूत्रों के मुताबिक भगदड़ की जांच में साकार नारायण विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला जिससे उन्हें पूरी तरह निर्दोष करार दिया गया। यह रिपोर्ट इसी सप्ताह विधानसभा में पेश की जा सकती है। गौरतलब है कि इस मामले की जांच के लिए 3 जुलाई को तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया गया था।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

आयोग का नेतृत्व इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बृजेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) कर रहे थे जबकि रिटायर्ड आईएएस हेमंत राव और रिटायर्ड आईपीएस भावेश कुमार सिंह बतौर सदस्य जांच दल में शामिल थे। पहले जांच के लिए दो महीने का समय दिया गया था लेकिन बाद में इसकी अवधि बढ़ा दी गई।

1500 से अधिक लोगों के बयान दर्ज

न्यायिक आयोग ने मामले से जुड़े 1500 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए और कई वैज्ञानिक साक्ष्य भी रिपोर्ट में शामिल किए। जांच रिपोर्ट लगभग पूरी हो चुकी है जिसमें एसडीएम और एक पुलिस अधिकारी की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है।

यह भी पढ़े: Weather update: तीन दिन बाद बदलेगा मौसम… बारिश, तेज हवाएं और बर्फबारी की संभावना

पुलिस ने 11 लोगों को बनाया आरोपी

भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने मामले में कार्यक्रम की अनुमति दिलाने वाले समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया था। घटना के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी सहित मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। दो दिन तक डीजीपी और मुख्य सचिव हाथरस में डेरा डाले रहे। रातोंरात सिकंदराराऊ कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया और विवेचना सीओ सिटी रामप्रवेश राय को सौंपी गई। उनके साथ कोतवाली सदर इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह सहायक विवेचक के रूप में जांच टीम में शामिल रहे।

3200 पेज की चार्जशीट दाखिल.. सुनवाई बाकी

पुलिस ने घटना से जुड़े सभी प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के बाद 3200 पेज की चार्जशीट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में दाखिल की। हालांकि कोर्ट ने अभी आरोप पत्र का संज्ञान नहीं लिया है। इस रिपोर्ट के सदन में पेश होने के बाद सरकार की ओर से कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक लापरवाही उजागर होने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

Tags: Hathras Stampede CaseUP News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
India vs Pakistan Champions Trophy 2025

Cricket news : पाकिस्तानी कप्तान का भारत से हार के बाद छलका दर्द,भूल गये अपनी पंच लाइन "बोले हमें धो डाला"

IND vs PAK News

भारत ने दुबई में रचा इतिहास, पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In