Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तानी या पाकिस्तानी…11 साल से कैद कामिल खान को ईद का तोहफा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुए रिहा

by Web Desk
May 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut News: पाकिस्तानी या हिन्दुस्तानी….पूरी जिंदगी इस कशमकश में जीने वाले कामिल खान के परिवार में बरसों बाद ईद आयी है. उम्रकैद से ज्यादा सजा काटने के बाद कामिल खान को सुप्रीमकोर्ट (Supreme Court) के आदेश पर डिटेन्शन सेंटर की कैद से आजादी नसीब हुई है.

देश की सरहदों के बंटवारे का दंश झेलने वाले इस परिवार की दो पीढ़ियों की जिंदगी तरक्की से महरूम होकर महज मुफलिसी की होकर रह गयी.

RELATED NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026
Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026

मेरठ ( Meerut) के खैरनगर (Khairnagar) की डॉक्टर सेन गली के वाशिन्दे कामिल खान उर्फ कमर 8 साल के थे जब वह अपनी मां के साथ पाकिस्तान के लाहौर गये. पाकिस्तान में उनकी मां की अचानक मौत हुई और वह वहीं के होकर रह गये. रिश्तेदारों ने उन्हें बालिग होने तक पाला-पोसा जरूर लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई नही हो सकी. बालिग होने पर कमर को पाकिस्तान से पासपोर्ट मिला और वह लॉग-टर्म वीजा पर मेरठ अपने खानदान के बीच आ गये. उनके परिवार ने शहनाज बेगम से उनका निकाह कर दिया और वह अपने 5 बच्चों के परिवार के बीच रहते रहे. 2011 में एक शिकायत पर उन्हें पुलिस पकड़कर ले गयी तो पता चला कि उनका वीजा एक्सपायर्ड हो गया और अनपढ़ होने की वजह से वह उसे रिन्यू नही करा सके.

देहलीगेट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और कमर को साढ़े 3 साल के लिए जेल हो गयी. जेल की सजा पूरी होने पर उन्हें दिल्ली के नरेला में डिटेंशन सेंटर की कैद में भेज दिया गया. केन्द्र सरकार ने दो बार पाकिस्तान को अपना नागरिक वापिस लेने के लिए चिट्ठी भेजी लेकिन सरहद पार से कोई जबाब नही आया. दो साल पहले कमर की बेटी एना परवीन ने अपने पिता की रिहाई के लिए सुप्रीमकोर्ट में पैरवी शुरू की. 11 साल कैद की सजा काट चुके कमर को सुप्रीमकोर्ट ने सशर्त जमानत पर रिहाई दी है. विदेश मंत्रालय अब यह तय करेगा कि कमर को लॉग-टर्म वीजा दिया जा सकता है या नही. लेकिन कमर की रिहाई से परिवार के लिए ईद को तोहफा जरूर आया है.

(BY: Vanshika Singh)

Tags: Meerut NewsNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

Next Post

राणा दंपत्ति को बड़ी राहत, मुंबई सेशन कोर्ट से मिली जमानत की अनुमति

ड्रग्स माफिया तस्लीम के घर को पुलिस ने किया जब्त, लिसाड़ी गेट में बनाई थी आलीशान कोठी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist