गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bareilly News: पहले होली फिर नमाज, भाईचारे की उठी आवाज, बरेली देगा शांति का ज्ञान

बरेली। इस बार होली और जुमा एक ही दिन पड़ने से बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दरगाह आला हजरत और जमीयत उलमा ए हिन्द ने नमाज का समय ढाई बजे करने की अपील की है।

by Mayank Yadav
मार्च 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, बरेली
Bareilly
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly Religious harmony: इस बार होली और जुमा एक ही दिन पड़ने के कारण प्रशासन और धार्मिक संगठनों ने संयम और भाईचारे का संदेश देने की पहल की है। बरेली समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दरगाह आला हजरत और देवबंद से जुड़े जमीयत उलमा ए हिन्द ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में जुमे की नमाज होली के रंग समाप्त होने के बाद दोपहर ढाई बजे करने का ऐलान किया है। अति संवेदनशील जिलों की सूची में शुमार बरेली में पुलिस ने 26 हजार से अधिक लोगों को मुचलकों में पाबंद किया है। रंगों के त्यौहार को सौहार्द और शांति के साथ मनाने के लिए पुलिस, प्रशासन और दोनों समुदायों के धार्मिक संगठनों ने एकजुट होकर शांति का संदेश दिया है।

दरगाह आला हजरत ने दी विशेष हिदायत

दरगाह आला हजरत, जो सूफी बरेलवी विचारधारा का सबसे बड़ा केंद्र है, ने जुमे की नमाज को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। Bareilly दरगाह के प्रमुख सुब्हानी मियां ने कहा कि नफरतों को कम करने वाले ही असली देशभक्त हैं। उन्होंने आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। दरगाह से जारी बयान में कहा गया है कि जुमे के दिन विशेष सतर्कता बरती जाए और रंग खेलने वाले रास्तों से दूर रहकर सफाई और पाकी का ख्याल रखा जाए।

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

जनवरी 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

जनवरी 21, 2026

उन्होंने खासतौर से मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ढाई बजे नमाज अदा करने का सुझाव दिया है ताकि होली के जुलूस और रंग खेलने के बाद ही नमाज हो सके। यह निर्णय सौहार्द और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

जमीयत उलमा ए हिन्द ने भी किया समर्थन

देवबंद से जुड़े जमीयत उलमा ए हिन्द ने भी Bareilly में होली के दिन जुमे की नमाज का समय ढाई बजे करने की अपील की है। संगठन ने कहा कि हिंदू भाइयों के त्यौहार में कोई खलल न पड़े और नमाजियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए नमाज का समय बदलने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने कसी कमर

Bareilly प्रशासन ने होली के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस ने एंटी दंगा रिहर्सल पूरा कर लिया है और संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात कर दिए हैं। लगभग 26 हजार खुराफाती तत्वों को पहले ही पाबंद किया गया है। पुलिस होली जुलूस के रूट पर छतों से निगरानी करेगी।

एसएसपी बरेली अनुराग आर्यां ने कहा कि होली के अवसर पर जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। पीस कमेटियों के साथ बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की योजना बनाई गई है। होलिका दहन के स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी समितियां गठित की गई हैं।

शांति और भाईचारे का संदेश

होली और जुमा के एक ही दिन होने के चलते समुदायों के बीच आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक संगठनों और प्रशासन ने जो कदम उठाए हैं, वे काबिल-ए-तारीफ हैं। दोनों समुदायों का एक साथ आकर शांति का संदेश देना समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करने का प्रतीक है।

यहां पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर
Tags: Bareilly
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
GBS cases in Maharashtra

Maharashtra में GBS के बढ़ते मामले में कितनों की हुई मौत,लोगों को अलर्ट और सफाई से रहने की सलाह

AMU

अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में लहरेगा भगवा! इस मुस्लिम महिला ने उठाई मांग, जानिए क्या है वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist