कानपुर। बाबुपुरवा थानाक्षेत्र स्थित एक हैरतअंगेज वारदात सामने आई है। यहां पति के घर से जाने के बाद पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया। दोनों कमरे में गुटरगू कर रहे थे, तभी हसबैंड आ गया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर हसबैंड ने गुस्से से आगबबूला हो गया और प्रेमी को पकड़कर दांतों से उसका प्राईवेट पार्ट काट लिया। युवक किसी तरह से भागकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला कानपुर के बाबूपुरवा थानाक्षेत्र का है। यहां पत्नी अपने पति के साथ किराए के मकान पर रहती है। महिला की शादी दो साल पहले बेकनगंज निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद युवक बाबूपुरवा में पत्नी के साथ रहता था। बृहस्पतिवार को वह किसी काम के चलते दूसरे शहर जाने को कह कर घर से निकला था। युवक को शुक्रवार की शाम को घर आना था। लेकिन देर रात वह अचानक घर पहुंचा, तो पड़ोस का एक युवक उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। उसे देखकर पति का आपा खो गया।
पत्नी को बुरा भला कहते हुए और युवक को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान पति ने युवक के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। लहूलुहान युवक दर्द से कराहता हुआ थाने पहुंचा। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती का शादी से पहले युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी युवती अपने प्रेमी से अक्सर मिलती थी। युवती के कहने पर पति बेकनगंज छोड़कर बाबूपुरवा में रहने लगा था। अक्सर पति के घर से जाते ही उसका प्रेमी आ जाता और दोनों रंगरेलियां मनाते।
पति को अपनी पत्नी के प्रेस-प्रसंग के बारे में जानकारी हुई तो वह उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ने का प्लान बनाया। घर से जाते वक्त पति ने पत्नी से कहा कि वह शुक्रवार को आएगा। इसी का फाएदा पत्नी ने उठाया और फोन कर अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। पर पत्नी मोहल्ले में ही मौजूद था। जैसे ही युवक घर के अंदर दाखिल होता है, वैसे ही कुछ देर के पति घर आ जाता है और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लेता है।
पत्नी को आशिक के साथ रंगरेलियां मनाते देख पति आगबबूला हो जाता है। पत्नी को एक कमरे में बंद कर देता है और उसके प्रेमी की पहले बेरहमी से पिटाई करता है और फिर उसके प्राईवेट पार्ट को दांतों से काट डालता है। फिर पत्नी को कमरे से बाहर लाकर उसकी भी पिटाई करता है। मामले पर बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि उसे हैलट भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।