Lalitpur Tragedy:आरोपों से टूटा परिवार, पिता की मौत पर बेटे की बेबसी,हथकड़ियों में किया अंतिम संस्कार

कानपुर से शुरू हुआ "आई लव मोहम्मद" विवाद उन्नाव तक पहुंच गया। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने नारेबाजी और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किए और कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया।

Unnao Controversy: ‘I Love Mohammad’ कानपुर से शुरू हुआ “आई लव मोहम्मद” विवाद अब उन्नाव तक फैल चुका है। रविवार देर रात उन्नाव शहर के शक्ति नगर और गंगाघाट क्षेत्र के मनोहर नगर में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पोस्टर मामले में दर्ज हुई एफआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने भड़काऊ नारे लगाए, जिससे माहौल बिगड़ गया और शहर में तनाव फैल गया।

पुलिस की कार्रवाई से भड़की भीड़

स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। नारेबाजी कर रहे चार युवकों को हिरासत में ले लिया गया। इसी के बाद भीड़ और उग्र हो गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

लाठीचार्ज और गिरफ्तारी

पुलिस ने हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसमें दोनों ओर से कुछ लोग घायल हुए। मनोहर नगर में हुए पथराव में छह लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने छह उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया और उन पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

स्थिति को देखते हुए इलाके में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। रातभर सुरक्षा बल गश्त करते रहे और स्थिति पर नजर रखी गई।

पुलिस का बयान

एसपी जयप्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि पत्थर फेंकने वालों में से छह युवकों को पकड़ लिया गया है। बाकी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

माहौल में तनाव

लगातार घटनाओं से उन्नाव में तनाव महसूस किया जा रहा है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि समय रहते सख्ती क्यों नहीं बरती गई। फिलहाल माहौल सामान्य करने के लिए पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है।

Exit mobile version