गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IAS land grab: IAS की पत्नी की जमीन कब्जाने का आरोप: सपा MLC उदयवीर सिंह पर FIR दर्ज

लखनऊ में सपा एमएलसी उदयवीर सिंह पर आईएएस बृजेश नारायण सिंह की पत्नी की जमीन कब्जाने और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by Mayank Yadav
फ़रवरी 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
IAS
Share on FacebookShare on Twitter

IAS land grab: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी उदयवीर सिंह पर एक गंभीर आरोप लगा है। परिवहन आयुक्त और वरिष्ठ आईएएस बृजेश नारायण सिंह ने एमएलसी उदयवीर सिंह, उनके सहयोगी अविनाश सिंह सीकू और एक अन्य व्यक्ति शक्ति पर उनकी पत्नी मीनल सिंह की जमीन कब्जाने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवहन आयुक्त का आरोप है कि उदयवीर सिंह ने एलडीए कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर उनकी पत्नी के नाम दर्ज प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनवाए और फिर उसे बेचा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

IAS अफसर ने 1997 में खरीदी थी जमीन

परिवहन आयुक्तIAS  बृजेश नारायण सिंह के मुताबिक, उन्होंने 1997 में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से विनीत खंड, गोमती नगर में प्लॉट नंबर 5/145 अपनी पत्नी मीनल सिंह के नाम खरीदा था। उनकी पत्नी की लगातार दिल्ली-एनसीआर में पोस्टिंग के चलते वह इस जमीन पर निर्माण नहीं करा सकीं। इसी दौरान, एमएलसी उदयवीर सिंह और उनके सहयोगियों ने इस प्लॉट पर कब्जा कर लिया और इसे बेच दिया।

RELATED NEWS

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

अगस्त 5, 2026
Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल,  सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल, सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

जून 11, 2026

आरोप है कि उदयवीर सिंह के संरक्षण में लखनऊ में एक बड़ा भूमाफिया गिरोह काम कर रहा है, जो सरकारी अधिकारियों और आम लोगों की जमीनों पर कब्जा करता है। परिवहन आयुक्त के अनुसार, एलडीए कर्मचारियों ने भी इस साजिश में अहम भूमिका निभाई और फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिए।

पुलिस ने 12 फरवरी को दर्ज किया मामला

परिवहन आयुक्त IAS की शिकायत पर पुलिस ने 12 फरवरी को ही मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को किया गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धोखाधड़ी, अतिक्रमण और जालसाजी से जुड़ी कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इनमें धारा 318(4), 338, 336(3), 61(2), 329(3), 342(2) और 340(2) शामिल हैं।

बृजेश नारायण सिंह और उनकी पत्नी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में शामिल लोगों से उन्हें जान का खतरा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

सपा एमएलसी की भूमिका पर सवाल

इस मामले के बाद सपा एमएलसी उदयवीर सिंह की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दलों ने सपा पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यहां पढ़ें: अचानक माता प्रसाद पांडेय पर फायर क्यों हो गए सीएम योगी ?, कहा, ‘सपा बनाती है मौलवी और कठमुल्ला’
Tags: Atul PradhanIAS land grabSamajwadi Party
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल,  सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल, सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
जून 11, 2026

Social Media Controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और...

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

Atul Pradhan

मुंह में राम, धंधे में मीट! संगीत सोम के ‘हिंदू’ नकाब के पीछे का असली खेल अतुल प्रधान ने दिखाया!

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

Atul Pradhan on Sangeet Som: समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी के 'फायर ब्रांड' नेता और...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
नवम्बर 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

Next Post
Shirdi pilgrimage: शिरडी साईं बाबा, ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए IRCTC का यह Tour Package, इतनी कम कीमत जान चौंक जाएंगे

Shirdi pilgrimage: शिरडी साईं बाबा, ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए IRCTC का यह Tour Package, इतनी कम कीमत जान चौंक जाएंगे

Udit Raj

Udit Raj News: मायावती ने उदित राज पर किया पलटवार, कांग्रेस नेता को बताया दलबदलू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist