मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी की अनोखी ट्रेन, जो मुसाफिरों को देती है लिफ्ट, हाथ का इशारा करते ही रेल के पहिए पर लग जाती है ब्रेक

जालौन की कोंच-एट शटल ट्रेन की शुरूआत 1902 में अंग्रेज अफसरों ने करवाई थी, आज ये रेल बुंदेलों की शान कहलाती है।

by Vinod
नवम्बर 30, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  रेल को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। हरदिन लाखों की संख्या में यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। सफर के दौरान ये ट्रेन अपने तय स्टेशनों पर तय समय के लिए रुकती है। लेकिन आज जिस ट्रेन के सफर के बारें हम आप आपको बताने जा रहे हैं उसे आप हाथ लेकर रोक सकते हैं। ट्रैक पर खड़े होकर लिफ्ट मांग सकते हैं। मुसाफिरों के हाथ का इशारा देख चालक ब्रेक लगा देता है और ट्रेन तत्काल रूक जाती है और उसमें यात्री सवार हो जाते हैं। इसके बाद चालक ट्रेन से ब्रेक हटाता है और अंग्रेजों के जमाने की छुक-छुक चल पड़ती है।

1902 में हुई थी इस ट्रेन की शुरुआत

ये अनोखी ट्रेन उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच नगर से सरसौकी स्टेशन तक चलती है।यह ट्रेन अंग्रेजों के जमाने की है। साल 1902 में इस ट्रेन की शुरुआत अंग्रेज अफसरों ने की थी। देश आजाद हुआ पर इस ट्रेन के पहिए पर ब्रेक नहीं लगा। छुक-छुक बदस्तूर चलती रही। कोविड के कारण ट्रेन को बंद कर दिया गया। लेकिन ग्रामीण की मांग पर 16 माह के बाद इसे फिर से चालू कर दिया गया। जिसके बाद ये ट्रेन फिर से ट्रैक पर दिखी। इस ट्रेन का नाम है एट-कोंच शटल ट्रेन।

RELATED NEWS

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

सितम्बर 10, 2026
Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

सितम्बर 8, 2026

13 किमी का सफर करती हैं तय

यह ट्रेन जालौन जिले में कोंच से एट तक चलती है। यह ट्रेन कोंच से एट स्टेशन के बीच मात्र 13 किलोमीटर की दूरी तय करती थी। ग्रामीण बताते हैं कि रेलवे ने घाटा होने के कारण 1977 में ट्रेन को बंद कर दिया था। ग्रामीणों की मांग पर इसे फिर से रेलवे को शुरू करना पड़ा। अब यह ट्रेन जालौन में कोंच नगर से सरसौकी स्टेशन तक चलती है। स्थानीय जनता की मांग पर रेलवे प्रशासन इस ट्रेन को स्पेशल बनाकर चला रहा है। यह ट्रेन कोंच से एट के लिए 24 घंटे में दो फेरे लगाएगी।

मंत्री के चलते बुंदेलों को मिली छुक-छुक

कोविड के चलते ट्रेन के पहिए थम गए थे। ट्रेन को शुरू करने के लिए भारत सरकार तथा रेल प्रशासन को लगातार पत्र लिखे जा रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा के लंबे संघर्ष के बाद रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को शुरू कराने की घोषणा की थी। जिसके बाद बुंदेलखंड की आन-बान और शान फिर से ट्रैक पर लौटी और ग्रामीण के चेहरों में मुस्कान लौटी। ग्रामीण बताते हैं कि ट्रेन को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से लोग आते हैं।

रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे

इंजन के अलावा सिर्फ 3 कोच वाली इस ट्रेन की रफ्तार सिर्फ 30 किमी प्रति घंटे की है। आसानी आप अगर साइकिल से भी जाए तो इस ट्रेन से पहले मंजिल पर पहुंत सकते हैं। 13 किमी की दूरी को यह ट्रेन 35 मिनट में पूरा करती है। अगर कोई यात्री छूट जाए तो ये ट्रेन रुककर उसे चढ़ने का मौका देती है। यह ट्रेन रोज दो बार कोंच से सरसौकी तक चलती है। कोंच ओर एट स्टेशन के बीच में कोई स्टेशन नहीं है और न ही कोई स्टॉपेज है। इसके बावजूद यदि लोकोपायलट को बीच में कोई यात्री हाथ देता है तो ट्रेन को रोककर यात्री को ट्रेन में सवार होने का मौका मिल जाता है।

और व्यापारियों के लिए लाइफ लाइन

यह ट्रेन इस रुट पर पड़ने वाले गांव के किसानों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए लाइफ लाइन है। एट से कोंच जाने के लिए चलने वाली यह एकलौती ट्रेन हैं। एट कोंच शटल ट्रेन का किराया 10 रुपये, 15 रुपये है। हालांकि अधिकांश ग्रामीण बिना टिकट के ही ट्रेन पर सफर करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये ट्रेन बुंदेलखंड की आन-बान और शान है। ट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ। ग्रामीण बताते हैं कि आजादी से पहले ये ट्रेन क्रांतिकारियों का अहम अवजार हुआ करती थी।

Tags: At-Conch Shuttle TrainIndian RailwaysJalaun News
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे से जुड़े कई अहम...

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे अपने सामान में...

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Next Post
जानें इस गांव की उपजाऊ भूमि पर कैसे तैयार होती है मेधा की खेती, बिना लागत के लहलहा रही सरकारी नौकरी की फसल

जानें इस गांव की उपजाऊ भूमि पर कैसे तैयार होती है मेधा की खेती, बिना लागत के लहलहा रही सरकारी नौकरी की फसल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बीजेपी को मिल गई 2027 की जीत वाली ‘चाबी’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बीजेपी को मिल गई 2027 की जीत वाली ‘चाबी’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In