शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सोनम को ‘दीदी’ कहता था मेरा बेटा, वो बेगुनाह है – राज कुशवाहा की बहन और मां का भावुक बयान

सोनम के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने वाले राज कुशवाहा की बहन का दावा है कि मेरा भाई ऐसा नहीं कर सकता। बहन और मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज को साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है।

by Gulshan
जून 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Raja Raghuvanshi Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने वाले राज कुशवाहा की बहन का दावा है कि मेरा भाई ऐसा नहीं कर सकता। बहन और मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज को साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है। वह ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकता। सोनम के साथ रिलेशनशिप में होने के बारे में सवाल पूछे जाने पर बहन ने कहा, “मेरा भाई भला उसके साथ कैसे रिलेशनशिप में हो सकता है? वो तो उसे दी-दी बुलाता था। दोनों के बीच में नौकर-मालिक जैसा रिश्ता था। ऐसी स्थिति में आप भला रिलेशनशिप में वाली थ्योरी कैसे ला सकते हैं?”

‘मेरा भी निर्दोष है’ – राज कुशवाहा की बहन 

बहन ने कहा कि हमारे घर में कोई भी कमाने वाला नहीं है। केवल मेरा भाई ही था। वो ही कमाता था, तो हमारा घर चलता था। अब पुलिस मेरे भाई को गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे में हमारा घर कैसे चलेगा? उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे भाई को न्याय मिले। मेरा भाई पूरी तरह से निर्दोष है। मेरा भाई कभी भी ऐसा नहीं कर सकता है।

RELATED NEWS

Umeed : छोड़ दी थी जीने की उम्मीद , कैसे मुश्किल दौर से निकल कमा रही पैसे, किसको धन्यवाद देने भजिए-परांठे लेकर पहुंची

Umeed : छोड़ दी थी जीने की उम्मीद , कैसे मुश्किल दौर से निकल कमा रही पैसे, किसको धन्यवाद देने भजिए-परांठे लेकर पहुंची

सितम्बर 16, 2026
Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

सितम्बर 7, 2026

राज कुशवाहा के शिलॉन्ग जाने को लेकर कहा कि मेरा भाई कहीं पर नहीं गया था। वो यहीं पर था। उसे जानबूझकर फंसाने की कोशिश हो रही है। मुझे मेरे भाई पर पूरा भरोसा है कि वो कभी भी ऐसा नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभी मेरे घर में कोई नहीं है, अभी सिर्फ मम्मी हैं। जो कोई भी मेरे भाई को जानता है, वो इस बात पर विश्वास ही नहीं कर सकता है कि मेरा भाई ऐसा कर सकता है।

कुशवाहा की मां ने क्या  कहा ? 

वहीं, पत्रकारों से बातचीत में राज कुशवाहा की मां ने भी अपने बेटे के निर्दोष होने का दावा किया। कहा, ” मेरा बेटा निर्दोष है। पुलिस उसे बेवजह पकड़कर ले गई है। पुलिस झूठ बोल रही है। पुलिस की बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि मेरा बेटा इस तरह की हरकत कभी नहीं कर सकता है। मेरे बेटे के ऊपर उसके परिवार की जिम्मेदारी है, उसकी बहनों की जिम्मेदारी है। मेरा बेटा मेहनती है, उसे बेवजह फंसाने की साजिश के तहत यह सब किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘तुष्टिकरण’ की राजनीति नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की नीति…

राज कुशवाहा के परिवार में मां और तीन बहनें हैं। उसके पिता का निधन कोरोना काल के दौरान ही हो गया था। सोनम और राज के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से कथित तौर पर लगातार बातचीत का पता चला, जो जांच में अहम सुराग साबित हो रहा है। इन निष्कर्षों के आधार पर, इंदौर और शिलांग की पुलिस टीमों के साथ एक संयुक्त अभियान में राज को हिरासत में लिया गया।

मेघालय पुलिस की हिरासत में सोनम 

सोनम फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में है और उसे पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, उसे मंगलवार को दोपहर 12.40 बजे पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी ले जाया जाएगा, पुलिस का काफिला सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगा। गुवाहाटी से उसे सड़क मार्ग से शिलॉन्ग ले जाया जाएगा।

मेघालय पुलिस ने आगे की पूछताछ और जांच के लिए सोनम के लिए पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की है। राजा रघुवंशी का शव 2 जून को मेघालय के वेइसाडोंग पार्किंग लॉट के पास एक गहरी खाई में मिला था। यह जोड़ा 23 मई से कथित तौर पर लापता हो गया था, जिसके बाद शुरू में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था, जो बाद में राजा के शव की बरामदगी के बाद हत्या की जांच में बदल गया। सोनम ने कथित तौर पर 8 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया था।

Tags: indore newsRaja Raghuvanshi murder case
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Umeed : छोड़ दी थी जीने की उम्मीद , कैसे मुश्किल दौर से निकल कमा रही पैसे, किसको धन्यवाद देने भजिए-परांठे लेकर पहुंची

Umeed : छोड़ दी थी जीने की उम्मीद , कैसे मुश्किल दौर से निकल कमा रही पैसे, किसको धन्यवाद देने भजिए-परांठे लेकर पहुंची

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

इंदौर की द्वारिका की कहानी संघर्ष के बाद मिली नई शुरुआत की मिसाल है। एक समय उनके सामने हालात ऐसे...

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

इंदौर के मरीमाता चौराहे के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार...

Indore News:  मां-बेटे का अटूट रिश्ता, कुछ ही मिनटों में दोनों ने दुनिया को कहा अलविदा, एक साथ उठी दो अर्थी

Indore News: मां-बेटे का अटूट रिश्ता, कुछ ही मिनटों में दोनों ने दुनिया को कहा अलविदा, एक साथ उठी दो अर्थी

by SYED BUSHRA
जून 15, 2026

Mother Son Emotional Story: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी...

Indore Road Accident 2025

Indore Accident update: सीएम मोहन यादव ने दिए सख़्त निर्देश ,कई ज़िम्मेदार अफसर सस्पेंड, मृतकों के परिवारों को 4 लाख की सहायता

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2025

Indore Accident update: एयरपोर्ट रोड पर सोमवार (15 सितंबर) देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसने पूरे...

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

पहली बार सामने आया राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच, मौत से पहले पति ने पत्नी सोनम से कहे थे ये शब्द

by Vinod
सितम्बर 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। खूबसूरत चेहरा और मुंह पर नशीली मुस्कान। रईस बाप की रईस बेटी सोनम का दिल एक...

Next Post
सोनम रघुवंशी प्रेगनेंसी टेस्ट में आई कौन सी चौकाने वाली बात, क्या केस में आयेगा नया मोड

सोनम रघुवंशी प्रेगनेंसी टेस्ट में आई कौन सी चौकाने वाली बात, क्या केस में आयेगा नया मोड

Tiger vs Pathaan

बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाएंगे शाहरुख-सलमान, टाइगर वर्सेज पठान पर बड़ी अपडेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In