शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘मुल्ली-आतंकी’ के आरोपों पर पूर्व संसद का इकरा हसन पर पलटवार, मायावती पर हुए हमले का खुलासा कर मचा दी सनसनी

कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के आरोपों पर बीजेपी के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने जबरदस्त पलटवार किया है। मुल्ली-आतंकी कहने के आरोप का बीजेपी के पूर्व सांसद ने जवाब दिया।

by Vinod
अक्टूबर 16, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के आरोपों पर बीजेपी के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने जबरदस्त पलटवार किया है। मुल्ली-आतंकी कहने के आरोप का बीजेपी के पूर्व सांसद ने जवाब दिया। चौधरी फैमिली की पूरी चार्जशीट खोली। मंदिर तोड़े जानें का मुद्दा उठाया। हिन्दुओं के पलायन के साथ ही मायावती पर हुए हमले का जिक्र कर सनसनी मचा दी।

बीजेपी के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा, ’इकरा हसन पहले खुद के बर्ताव पर नजर डालें। उनका परिवार लंबे से राजनीति में रहा है। वह ये भी देखें कि मायावती पर हमले में कौन शामिल था। मुजफ्फरनगर के दंगों में कौन सक्रिय था। कैराना पलायन किसने कराया। कोरोना के समय किसने कहा था कि बीजेपी वालों की दुकानों से सामान मत लो। इन सब पर भी सपा सांसद को जवाब देना चाहिए। इकरा हसन ये भी बताएं कि उनके विधायक भाई ने विधानसभा चुनाव के वक्त किन्हें धमकी दी थी।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

बीजेपी के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि ‘मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर मैंने खुद एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले को लेकर सपा सांसद कई तरह की आरोप लगा रही हैं, जिसमें सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा शांति भंग करने का प्रयास न किया जाए। हम सपा सांसद से कहना चाहेंगे कि फेसबुक और वॉट्सऐप की राजनीति छोड़कर जमीन पर उतरें और लोगों की भलाई के लिए काम करें। क्षेत्र में शांति बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

बीजेपी के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने आगे कहा मेरा परिवार राजनीति में रहा है। हमेशा क्षेत्र के विकास और शांति के लिए काम करता रहा है। मेरे घर में भी बहनें, बेटियां और मां हैं। उनके प्रति भी गलत बातें कही गई थीं। हमने कभी हताश या निराश होकर राजनीति नहीं की। ये सपा सांसद का फ्रस्टेशन है, जो अब बाहर निकल रहा है। सांसद को यह समझना चाहिए कि गलत भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। बीजेपी के पूर्व सांसद ने कहा कि इकरा के परिवार के कारण कैराना से एक धर्म के लोगों का पलायन हुआ।

बीजेपी के पूर्व सांसद ने कहा कि इकरा हसन के परिवार का 2017 से पहले यहां रसूख था। परिवार के लोग दबदबे के बल पर गरीबों का शोषण करते हैं। मायावती पर हमला किसने करवाया। इकरा जरा बताएं। दरअसल, बुधवार को इकरा हसन ने प्रदीप कुमार का नाम लिए बगैर कहा था कि आजकल कुछ लोग नफरत फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोग समाज को तोड़ रहे हैं। एक पूर्व सांसद के बहुत करीबी समर्थक ने उन्हें ’आतंकवादी’ और ’मुल्ली’ कहकर पुकारा था।

अब हम आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। दरअसल, 3 अक्टूबर को गंगोह क्षेत्र के छापुर गांव में शिव मंदिर खंडित किया गया था। इसे लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान ने संगठन के लड़कों के साथ बाइक रैली निकाली। इस दौरान सांसद इकरा हसन के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्हें गालियां दी गईं। प्रदर्शन को फेसबुक पर लाइव किया गया था। वीडियो सामने आने पर सपा और रालोद कार्यकर्ताओं में गुस्सा भड़क गया था। रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी ने इस मामले में नकुड़ थाने में शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

 

Tags: BJPFormer MP Pradeep ChaudharyIqra HasanSamajwadi PartyUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Mohibullah Nadvi

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को बड़ा झटका! चौथी पत्नी को हर महीने देने होंगे ₹30,000

Badaun

Badaun में सपा सांसद आदित्य यादव के काफिले को काले झंडे: अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगे 'मुर्दाबाद' के नारे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In