Sunday, May 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इकरा हसन ने आजम खान के साथ की गुप्त मीटिंग, जानें दोनों के बीच क्या हुई डील, जो सोशल मीडिया पर हुई लीक

सपा सांसद इकरा हसन पहुंची रामपुर और आजम खान से की मुलाकात, दोनों के बीच करीब डेड़ घंटे तक हुई चर्चा, फिर इकरा ने बिहार चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात।

by Vinod
November 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान अब जेल से बाहर हैं। आजम खान की पत्नी और बेटे भी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। रामपुर के पूर्व सांसद आतम खान घर पर नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। अखिलेश यादव खुद चलकर आजम खान के पास आए। उनका हाथ पकड़कर पैदल सड़क पर चले। स्वामी प्रसाद मौर्य से लेकर दूसरे अन्य नेता भी आजम के घर पर दस्तक दे चुके हैं। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया। वह नाम कैरान से सपा की सांसद इकरा हसन चौधरी का है, जो अपने विधायक भाई के साथ रामपुर पहुंची और आजम खान से मुलाकात की।

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इकरा हसन अचानक अपने विधायक भाई के साथ रामपुर पहुंच गई। इकरा के आने की जानकारी जैसे ही आजम खान के परिवार को हुई तो सभी गदगद नजर। खुद आजम खान घर से बाहर आए और पत्नी के साथ उन्होंने इकरा का स्वागत किया। इकरा का हाथ पकड़कर घर के अंदर लेकर गए। इकरा और उनके विधायक भाई के साथ आजम खान ने एक गुप्त मीटिंग की। तीनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। आजम खान की पत्नी ने अपने हाथों से चाय बनाई। आजम खान ने खुद इकरा को अपने हाथों से चाय का प्याला दिया। ये पहला मौका था जब आजम खान की पत्नी किसी राजनीतिक दल के नेता से मिली। इससे पहले अखिलेश समेत कई अन्य नेता आए, लेकिन आजम खान की पत्नी व बेटा किसी से नहीं मिले। पहली बार खान परिवार इकरा के साथ देखा गया।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

May 30, 2026
Uttar Pradesh: “स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं विकास और सफाई अभियान की उपलब्धियां

Uttar Pradesh: “स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं विकास और सफाई अभियान की उपलब्धियां

May 26, 2026

आजम खान से मुलाकात के बाद इकरा हसन मीडिया से मुखातिब हुई। उन्होंने इस मुलाकात को सियासत से हटकर पारिवारिक बताया। इकरा ने बताया कि आजम खान साहेब हमारे वालिद की तरह हैं। वह सपा के वटवृक्ष हैं। आजम खान और मुलायम सिंह ने सपा को खड़ा किया। आजम खान के साथ नाइंसाफी हुई है। उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। उन्हें पांच सालों तक जेल में रखा गया। आजम खान साहब के साथ ही उनकी पत्नी और बेटों पर केस दर्ज किए गए। उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा गया। इकरा ने कहा कि जिस दिन आजम साहब जेल से छूटे तब हमारी उनकी बात हुई है। हमने मिलने का समय आजम साहब से मांगा था। आजम खान से आज मिलकी बहुत अच्छा लगा है। हमने आजम खान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इकरा हसन ने सपा नेता की पत्नी डा.तजीन फात्मा से भी मुलाकात की। ये मुलाकात पूरी तरह से परिवारिक थी।

इकरा हसन ने कहा कि आजम खान के साथ पूरी पार्टी खड़ी है। ऊपरवाले का घर पर देर हैं, लेकिन अंधेर नहीं। आजम खान बेदाग होकर निकलेंगे। खुद सपा प्रमुख कह चुके हैं कि 2027 में सपा की सरकार बनते ही आजम खान साहब पर लगे सभी मुकदमे हटा लिए जाएंगे। इकरा ने कहा कि आजम खान का बिहार चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक के तौर पर नाम है। अगर उनकी तबियत ठीक रही तो आजम साहब सौ फीसदी बिहार जाएंगे और महागठगबंधन के पक्ष में जनसभाएं करेंगे। बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा कि पार्टी ने ड्यूटी लगाई है। हम जाएंगे वहां। उन्होंने कहा उम्मीद है वहां मजबूती से इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। उन्होंने कहा अब समाजवादी पार्टी के नेता वहां जाना शुरू करेंगे, छठ पूजा की वजह से जाना नहीं हुआ था।

बिहार में गठबंधन की सरकार को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा सांसद इकरा हसन ने कहा देखिए पिछली बार जैसा भी रहा हमें उम्मीद है इस बार क्लियर बहुमत होगा इंडिया गठबंधन का। हालांकि वह भी एक गठबंधन है लेकिन अब दौर ही चाहे देश की राजनीति हो यह गठबंधनों का दौर है, इससे बीजेपी भी अछूती नहीं है। उनके भी एनडीए में कई सारे घटक दल हैं तो उसी तर्ज पर देश की राजनीति चल रही है और हमें उम्मीद है कि इस बार हमारी सरकार बिहार में बनेगी। इकरा ने कहा कि बिहार में परिवर्तन इसबार होकर रहेगा। खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिहार पहुंचने वाले हैं। हमारी पार्टी के बड़े नेता महागठबंधन के पक्ष में रैलियां करेंगे। जनता के बीच जाएंगे और बीजेपी-एनडीए की हकीकत से उन्हें रूबरू कराएंगे। पहले बिहार में परिवर्तन होगा, फिर यूपी से भी बीजेपी की सरकार की रवानगी जनता करेगी।

Tags: Azam KhanBihar ElectionsIqra HasanIqra Hasan meets Azam KhanUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

by Sadaf Farooqui
May 30, 2026

Uttar Pradesh सरकार राज्य के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का...

Uttar Pradesh: “स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं विकास और सफाई अभियान की उपलब्धियां

Uttar Pradesh: “स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं विकास और सफाई अभियान की उपलब्धियां

by Sadaf Farooqui
May 26, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने राजधानी Lucknow में आयोजित ‘स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ’ कार्यक्रम में शहर की सफाई व्यवस्था और...

Uttar Pradesh के 600 सरकारी स्कूलों में बनेंगी ‘ड्रीम लैब’, छात्रों को AI और रोबोटिक्स की ट्रेनिंग

Uttar Pradesh के 600 सरकारी स्कूलों में बनेंगी ‘ड्रीम लैब’, छात्रों को AI और रोबोटिक्स की ट्रेनिंग

by Sadaf Farooqui
May 25, 2026

Uttar Pradesh: सरकार ने सरकारी स्कूलों में आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य...

Lucknow News: स्कूली वाहनों की फिटनेस पर परिवहन विभाग सख्त, बिना परमिट गाड़ियों पर होगी कार्रवाई

Lucknow News: स्कूली वाहनों की फिटनेस पर परिवहन विभाग सख्त, बिना परमिट गाड़ियों पर होगी कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
May 25, 2026

Lucknow मंडल में स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर परिवहन विभाग एक बार फिर सख्त हो गया...

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

Uttar Pradesh: ग्रामीण शिकायतों के समाधान के लिए यूपी सरकार का बड़ा कदम, ब्लॉक स्तर पर चौपाल शुरू

by Sadaf Farooqui
May 25, 2026

Uttar Pradesh सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तहसील दिवसों...

Next Post
जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर किया विस्टोटक खुलासा, बता दिया सपा प्रमुख ने गन्ना मिल को कैसे किया दिवालिया

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर किया विस्टोटक खुलासा, बता दिया सपा प्रमुख ने गन्ना मिल को कैसे किया दिवालिया

Delhi News

जरूरी दवाओं की कमी पर दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख! RML अस्पताल से तलब की रिपोर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist