बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी में है एक ऐसा अनोखा मंदिर, जो देता है मौसम की सटीक जानकारी, जानिए 2025 में कैसा रहेगा मेघों का मूड

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित घाटमपुर तहसील क्षेत्र के बुजुर्ग गांव में जगन्नाथ मंदिर है, जो हरवर्ष मौसम की सटीक जानकारी देता है ।

by Vinod
मई 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म, मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। भारत में अनेक ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर हैं, जहां हरदिन हजारों भक्त पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित घाटमपुर तहसील क्षेत्र के बुजुर्ग गांव में जगन्नाथ मंदिर है, जो हरवर्ष मौसम की सटीक जानकारी देता है। मंदिर के गुंबद पर एक पत्थर है, जिसमें अपने आप पानी की बूंद रिसने लगती है। ज्यादा बूंदे आने पर बारिश अधिक होती है। अगर पानी कम मात्रा में आया तो समझो देश को सूखे का दंश झेलना पड़ेगा। फिलहाल 2025 में गुंबद पर लगे पत्थर से बूंदें इस वर्ष काफी ज्यादा गिरी हैं। इससे अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

भगवान जगन्नाथ का मंदिर

भगवान जगन्नाथ मंदिर कानपुर से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेहटा गांव में है। यह मंदिर देखने में कुछ अलग ही लगता है। यह मंदिर उड़ीसा शैली के जगन्नाथ मंदिर से भिन्न है। यह बाहर से बौद्ध स्तूप जैसा दिखाई देता है। भगवान जगन्नाथ की मुख्य प्रतिमा और शिल्पकला नागर शैली की हैं। इसलिए माना जाता है कि करीब 11वीं या 12वीं सदी में बना ये मंदिर ध्वस्त हो गया होगा। किसी स्थानीय जमींदार ने इसकी मरम्मत करवाई होगी। मंदिर रहस्यों से भरा हुआ है और कई सालों से वैज्ञानिक और जानकार इस मंदिर के रहस्य को लेकर हैरान हैं।

RELATED NEWS

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

अगस्त 10, 2026
UP Weather Update

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगस्त 5, 2026

बूंदों का रहस्य अनसुलझा

जगन्नाथ मंदिर के गुंबद में लगे पत्थर से टपकने वाली पानी की बूंदों का रहस्य अनसुलझा है। भीषण गर्मी के बीच में मानसून आने से पहले यहां पत्थर भीगता है और बूंदें गिरनी शुरू हो जाती हैं। बारिश होते ही यह सूख जाती हैं। मंदिर के पुजारी कुड़हा प्रसाद शुक्ला बताते हैं कि वर्षों पहले से इन बूंदों का आकार बताता रहा है कि मानसून अच्छा रहेगा या कमजोर। मई के अंतिम सप्ताह में बूंदें गिरने लगती हैं। वर्तमान में गुंबद पर लगे पत्थर से बूंदें अच्छी मात्रा में गिर रही हैं। इस साल जो संकेत मिल रहे हैं, उससे मानसून जल्द आएगा और बारिश बहुत अच्छी होगी।

होगी झमाझम बारिश

मंदिर के पुजारी ने बताया कि पत्थर पर बूंदें जैसे ही सूखती हैं, तुरंत बारिश होती है। मौसम विज्ञानी भी मंदिर के पुजारी के संकेतों को सही बता रहे हैं। सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी का कहना है कि बेहटा के जगन्नाथ मंदिर की मान्यता के बारे में पता चलने पर वहां गए थे। 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद पत्थरों से बड़ी-बड़ी बूंदे टपकते मिलीं। वहां की मान्यता है कि ऐसी स्थिति में सामान्य से अधिक वर्षा होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इसवर्ष गुंबद पर पानी की बूंदे जल्द दिखने लगी है। ऐसे में उम्मीद है कि मेघ जमकर बरसे। ऐसे में फसल की पैदावर बढ़ने की उम्मीद है।

भविष्यवाणी के लिए मंदिर प्रसिद्ध

मंदिर से 50-60 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले किसान इस भविष्यवाणी पर भरोसा करते हैं। वे मंदिर में जाकर बूंदों को देखते हैं और फिर अपने खेतों की तैयारी करते हैं। लोग मंदिर में विशेष पूजा-पाठ शुरू कर देते हैं और अच्छी फसल की उम्मीद करते हैं। अब तक कई पुरातत्वविद और वैज्ञानिक इस मंदिर के रहस्य को सुलझाने आए हैं, लेकिन अभी तक ये नहीं पता चल पाया कि पानी की बूंदें छत पर क्यों और कैसे बनती हैं। ये मंदिर बारिश की भविष्यवाणी को लेकर स्थानीय लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। हर साल यहां पर पुरी की तरह रथ यात्रा होती है और एक बड़ा त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान गांव में हजारों श्रद्धालु आते हैं।

Tags: jagannath templekanpurmonsoonmonsoon temple
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कानपुर के यात्रियों को बड़ी सौगात देने...

UP Weather Update

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में लोगों को उमस और गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)...

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Monsoon Care: बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन साथ ही कई छोटी-छोटी परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

Next Post
इस मंदिर में चूहों की जाती पूजा और भक्तों को खिलाया जाता झूठा प्रसाद, जानें पीएम मोदी ने क्यों टेका माथा

इस मंदिर में चूहों की जाती पूजा और भक्तों को खिलाया जाता झूठा प्रसाद, जानें पीएम मोदी ने क्यों टेका माथा

UP News: ‘पुष्पा स्ट्राइल’ पर गरजा स्कूल का चपरासी, बीजेपी सांसद को 39 सेकेंड में दी 27 गालियां

UP News: ‘पुष्पा स्ट्राइल’ पर गरजा स्कूल का चपरासी, बीजेपी सांसद को 39 सेकेंड में दी 27 गालियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist