रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

स्वतंत्रता दिवस से कानपुर से लखनऊ और प्रयागराज के लिए 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। आठ ई-बसें लखनऊ और सात प्रयागराज रूट पर चलेंगी। कानपुर-लखनऊ का किराया 186 रुपये होगा, जबकि प्रयागराज रूट का किराया बाद में तय किया जाएगा।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कानपुर के यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। झकरकटी बस अड्डे से 15 अगस्त 2026 से लखनऊ और प्रयागराज के लिए 15 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इनमें आठ बसें कानपुर से लखनऊ के आलमबाग और सात बसें प्रयागराज रूट पर चलेंगी।

इन ई-बसों के संचालन के लिए निगम ने आरबी मोबिलिटी के साथ 12 वर्ष का अनुबंध किया है। प्रत्येक वातानुकूलित बस की कीमत करीब 1.56 करोड़ रुपये बताई गई है।

RELATED NEWS

Raksha Bandhan Free Bus Travel: यूपी में महिलाओं को बड़ी सौगात, जाने कब तक कर सकते हैं मुफ्त बस यात्रा

Raksha Bandhan Free Bus Travel: यूपी में महिलाओं को बड़ी सौगात, जाने कब तक कर सकते हैं मुफ्त बस यात्रा

अगस्त 27, 2026
Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

अगस्त 11, 2026

35 और 51 सीटर बसें होंगी शामिल

कानपुर-लखनऊ रूट पर नौ मीटर लंबी 35 सीटर आठ ई-बसें चलेंगी। वहीं कानपुर-प्रयागराज रूट के लिए 12 मीटर लंबी 51 सीटर सात बसें निर्धारित की गई हैं। यात्रियों को आरामदायक और प्रदूषणमुक्त सफर देने के उद्देश्य से इन बसों को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया गया है।

किदवईनगर डिपो में इन बसों के लिए चार चार्जिंग प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं। आलमबाग और किदवईनगर में चार्जिंग की व्यवस्था की जा चुकी है।

कानपुर-लखनऊ रूट पर 15 स्टॉपेज

कानपुर से लखनऊ जाने वाली ई-बसों के लिए मार्ग और स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं। प्रमुख स्टॉपेज में आजाद चौराहा, शेखपुर, गेंदनखेड़ा, उन्नाव बाइपास, दहीचौकी, अजगेन, नवाबगंज, सोहरामऊ, बंथरा, गौरी बाजार और अवध अस्पताल शामिल हैं। बसें लखनऊ के आलमबाग तक जाएंगी।

186 रुपये होगा लखनऊ का किराया

कानपुर से लखनऊ तक ई-बस का यात्री किराया 186 रुपये निर्धारित किया गया है। इसकी तुलना में साधारण रोडवेज बस का किराया 123 रुपये, जनरथ एसी बस का किराया 146 से 159 रुपये तक है।

प्रयागराज रूट का किराया अभी तय किया जाना बाकी है। फिलहाल लखनऊ रूट के लिए बसों का ट्रायल और संचालन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

मेंटेनेंस की जिम्मेदारी कंपनी की

अनुबंध के तहत परिवहन निगम को प्रति किलोमीटर 2.72 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। बसों में परिचालक और ई-टिकटिंग मशीन की व्यवस्था परिवहन निगम की रहेगी, जबकि बाकी स्टाफ और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी आरबी मोबिलिटी की होगी।

Tags: Electric Buskanpurup roadways
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Raksha Bandhan Free Bus Travel: यूपी में महिलाओं को बड़ी सौगात, जाने कब तक कर सकते हैं मुफ्त बस यात्रा

Raksha Bandhan Free Bus Travel: यूपी में महिलाओं को बड़ी सौगात, जाने कब तक कर सकते हैं मुफ्त बस यात्रा

by Sadaf Farooqui
अगस्त 27, 2026

Raksha Bandhan Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली बहनों के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष यात्रा सुविधा शुरू...

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

कानपुर के यात्रियों के लिए 15 अगस्त से सार्वजनिक परिवहन में नया विकल्प जुड़ने जा रहा है। झकरकटी बस अड्डे...

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Next Post
Mohan Bhagwat Reservation Statement

Reservation Row: भागवत के बयान पर मायावती-चंद्रशेखर सक्रिय, यूपी में 2027 इलेक्शन से पहले गरमाई सियासत

Gill Fitness Update: श्रीलंका टेस्ट से पहले दो खिलाड़ी बाहर, गिल की फिटनेस पर आया  बड़ा अपडेट

Gill Fitness Update: श्रीलंका टेस्ट से पहले दो खिलाड़ी बाहर, गिल की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In