सोमवार, जुलाई 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

U P News: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदला, गृह मंत्रालय की मिली मंजूरी यूपी सरकार करेगी अधिसूचना जारी

गृह मंत्रालय ने शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। अब यूपी सरकार राजपत्र अधिसूचना जारी करेगी।

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Jalalabad Renamed: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ज़िले में स्थित जलालाबाद का नाम अब बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है।

गृह मंत्रालय का पत्र

मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विचार किया गया और भारत सरकार को जलालाबाद का नाम बदलकर “परशुरामपुरी” करने पर कोई आपत्ति नहीं है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया कि नए नाम की सही वर्तनी देवनागरी, रोमन और क्षेत्रीय भाषाओं में लिखी जाए और इसके बाद आवश्यक राजपत्र अधिसूचना जारी की जाए।

RELATED NEWS

Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

जुलाई 17, 2026
UP Assembly Election 2027

UP Election 2027: सपा , भाजपा की किस क्षेत्र में होगी सबसे बड़ी लड़ाई, जानिए किन इलाकों पर टिकी सभी दलों की नजर

जुलाई 15, 2026

किसने की थी अनुशंसा?

इस प्रस्ताव पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भी अपनी सहमति दी थी। मंत्रालय ने 14 अगस्त 2025 को भेजे अपने पत्र में नए नाम की वर्तनी देवनागरी और रोमन लिपि में तय करने की अनुशंसा की थी। इसी के आधार पर गृह मंत्रालय ने आगे की प्रक्रिया को मंजूरी दी।

बीजेपी का राजनीतिक संदेश

नाम बदलने के इस फैसले के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी इस कदम के ज़रिए 2027 के चुनावों में बड़ा संदेश देना चाहती है। पार्टी ने पहले से ही सपा के ‘PDA फार्मूले’ का तोड़ तैयार करने की रणनीति बनाई है और जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करना उसी प्लान का हिस्सा माना जा रहा है।

जितिन प्रसाद का आभार

गृह मंत्रालय के इस निर्णय के बाद केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया पर धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि यह फैसला पूरे सनातन समाज के लिए गर्व का क्षण है। प्रसाद ने गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि भगवान परशुराम की कृपा से ही यह ऐतिहासिक निर्णय संभव हो पाया है।

समाज में मिली प्रतिक्रिया

इस बदलाव को लेकर क्षेत्र में मिलेजुले सुर सुनाई दे रहे हैं। समर्थक इसे अपनी आस्था और पहचान से जुड़ा कदम मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीति से प्रेरित बताते हैं। लेकिन फिलहाल यह साफ है कि सरकार इस प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रही है।

जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करना सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अहम कदम है। आने वाले दिनों में जब यह अधिसूचना जारी होगी, तब यह बदलाव आधिकारिक रूप से लागू हो जाएगा।

Tags: Jalalabad Name ChangeUttar Pradesh Politics
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

UP Assembly Election 2027

UP Election 2027: सपा , भाजपा की किस क्षेत्र में होगी सबसे बड़ी लड़ाई, जानिए किन इलाकों पर टिकी सभी दलों की नजर

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां...

UP BJP Strategy 2027

UP BJP Strategy: 2027 चुनाव की तैयारी तेज, बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल, संगठन और चुनावी तैयारी पर चर्चा करी

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

UP BJP Strategy 2027: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।...

Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन...

UP BJP New Team:  यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, ओबीसी, दलित, महिला और युवा नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

UP BJP New Team: यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, ओबीसी, दलित, महिला और युवा नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

UP BJP New Team Announced: उत्तर प्रदेश बीजेपी ने गुरुवार को अपने नए प्रदेश संगठन की घोषणा कर दी। अगले...

Next Post
झांसी में पूर्व प्रधान ने ‘इंस्ट्रा क्वीन’ को गड़ासे से काट डाला, शव के किए 7 टुकड़े, 3 को कुएं में तो 4 को नदी में बहाया

झांसी में पूर्व प्रधान ने ‘इंस्ट्रा क्वीन’ को गड़ासे से काट डाला, शव के किए 7 टुकड़े, 3 को कुएं में तो 4 को नदी में बहाया

West Java to review Meykardah project amid alleged bribery case

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist