Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Jalaun News: बलवा और दंगा रोकने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, ड्रोन कैमरे से भी रखी गई नजर

Ayushi Dhyani by Ayushi Dhyani
April 20, 2023
in उत्तर प्रदेश, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जालौन में नगर निकाय चुनाव व ईद के त्योहार को देखते हुए किसी भी चुनौती से निपटने के लिये गुरुवार को कालपी के मुन्ना पावर हाउस चौराहे पर दंगा निरोधक उपकरणों व बलवा ड्रिल का अभ्यास पुलिस कर्मियों ने किया। इस दौरान ड्रोन कैमरे के जरिए भी इलाके में नजर रखी। पुलिस की यह मॉक ड्रिल दो घंटे से ज्यादा समय तक चली। ड्रिल के प्रशिक्षण सत्र में बलवा व दंगा रोकने को पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई थी।

एलआईयू की अलग-अलग टीमें बनाई गई

यह मॉक ड्रिल कालपी के पुलिस उपाधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र पचौरी के नेतृत्व में की गई। जिसमें दमकल कर्मी कालपी पुलिस तथा एलआईयू की अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। वहीं पुलिस द्वारा की गई इस मॉकड्रिल को देखते हुए लोग अचंभित रह गये। इस मॉक ड्रिल के बारे में पहले किसी को पता नहीं था, जैसे जैसे पुलिस फोर्स आया लोग दहशत में आ गये। इस दौरान पुलिस की टीमों ने आपसी कोऑर्डिनेट करने के बाद एक दूसरे को मैसेज पास किया। जिसके बाद सभी टीमें अलर्ट मोड में आ गई।

RELATED NEWS

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026
Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

March 10, 2026

निकाय चुनाव तथा ईद को देखते हुए यह रिहर्सल की गई

सभी टीमों ने अपना-अपना मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा रिहर्सल की गई जिसमें दंगा करने वाले लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया। जिसको संभालते हुए पुलिस वालों ने दंगा करने वालों को पकड़ा। इस दौरान पूरे घटना की वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही ड्रोन कैमरे का भी उपयोग किया गया। जिससे ऐसी स्थिति आने पर में ड्रोन कैमरे का सही तरीके से उपयोग में लाया जा सके। दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण में करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।

इस बारे में कालपी के पुलिस उपाधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र पचौरी ने बताया कि निकाय चुनाव तथा ईद को देखते हुए यह रिहर्सल की गई है, जिससे पुलिस की क्षमता को देखा जा सके और यदि कोई भी विपरीत स्थिति आती है, तो उस स्थिति से निपटा जा सके।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Tags: hindi newsJalaun NewsNews in HindiUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़
Share197Tweet123Share49
Ayushi Dhyani

Ayushi Dhyani

Related Posts

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी...

Next Post

IT इंजीनियर से एक्टर बने रोहित राज, Arjun Rampal के साथ फिल्म Mystery of Tattoo में आएंगे नज़र

Atiq Ahmed: Umesh Pal की पत्नी Pooja Pal की जान को शाइस्ता से खतरा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist