शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लखनऊ में फिर जेवर घोटाला, 43 लाख के असली जेवर निकालकर रख दिए नकली

राजधानी के विकासनगर क्षेत्र स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी की साईं प्लाजा शाखा में तीन उपभोक्ताओं के गिरवी रखे असली जेवरात बदलकर नकली रखने का मामला सामने आया है।

by Gulshan
जुलाई 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Lucknow News
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News : राजधानी के विकासनगर क्षेत्र स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी की साईं प्लाजा शाखा में तीन उपभोक्ताओं के गिरवी रखे असली जेवरात बदलकर नकली रखने का मामला सामने आया है। करीब 43 लाख रुपये मूल्य के कुल 786.7 ग्राम सोने की यह हेराफेरी कंपनी के ही पांच कर्मचारियों की मिलीभगत से की गई। पुलिस ने इस मामले में ब्रांच हेड समेत पांच कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे हुआ खुलासा

गोरखपुर जिले के मटियारी क्षेत्र निवासी अमित कुमार त्रिपाठी ने कंपनी से गोल्ड लोन लिया था। जब उन्होंने 11 फरवरी 2025 को लोन की पूरी राशि चुका दी और अपना गिरवी रखा सोना वापस लिया, तो उन्हें शक हुआ कि जो जेवर उन्हें लौटाए गए हैं, वो असली नहीं हैं। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत की, जिसके बाद कंपनी द्वारा आंतरिक जांच कराई गई।

RELATED NEWS

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

जुलाई 25, 2026
Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

जुलाई 25, 2026

जांच में निकला बड़ा फर्जीवाड़ा

जांच के दौरान यह सामने आया कि न सिर्फ अमित त्रिपाठी बल्कि राहुल नंदा और विवेक के भी जेवरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। असली सोना निकालकर उसकी जगह बेहद चालाकी से नकली सोना रख दिया गया था। इतना ही नहीं, पैकेट पर लगे असली स्टीकर काटकर उन्हें नकली जेवर वाले पैकेट पर इस तरह चिपकाया गया कि किसी को शक तक न हो।

कौन-कौन कर्मचारी शामिल

कंपनी के एरिया हेड शुभम देय की तहरीर पर जिन कर्मचारियों पर केस दर्ज हुआ है, उनमें शामिल हैं:

  • ब्रांच हेड पंकज द्विवेदी

  • सहायक ब्रांच हेड सोमनाथ यादव

  • पूर्व ब्रांच हेड अनुराग सिंह

  • पूर्व सहायक ब्रांच हेड सतीश सिंह

  • पूर्व जूनियर स्टाफ अमन सिंह

यह भी पढ़ें : प्रदेश की SDG में ऐतिहासिक छलांग: 29वें से 18वें स्थान…

विकासनगर के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। गोल्ड लोन कंपनी में उपयोग किए जाने वाले लॉकर दो चाभियों से खुलते हैं — एक ब्रांच हेड और दूसरी सहायक ब्रांच हेड के पास होती है। बिना दोनों की मौजूदगी के लॉकर नहीं खुल सकता। यही वजह है कि इस धोखाधड़ी में दोनों स्तरों के अधिकारियों की मिलीभगत साबित हो रही है।

कब और कैसे हुई हेराफेरी?

25 नवंबर 2024 को कंपनी में आखिरी बार गोल्ड ऑडिट हुआ था, जिसमें सारे जेवर असली पाए गए थे। इसके बाद कोई भी ऑडिट नहीं हुआ। इस दौरान ही असली जेवर निकालकर नकली रखे गए। दिलचस्प बात यह है कि पूर्व ब्रांच हेड अनुराग सिंह और सहायक ब्रांच हेड सतीश सिंह ने एक साथ एक जनवरी 2025 को नौकरी छोड़ दी थी। उनके स्थान पर सोमनाथ यादव और पंकज द्विवेदी ने जिम्मेदारी संभाली थी।

Tags: Lucknow News
Share205Tweet128Share51

Gulshan

Related Posts

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Verification Failure: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ लगातार हुई पुलिस कार्रवाई ने किराएदार सत्यापन व्यवस्था की गंभीर खामियों...

Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Incident Captured: लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित जरनैलगंज कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां सड़क पर...

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Lucknow Accident: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के विज्ञानपुरी मोहल्ले में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन 16 मंजिला अपार्टमेंट में बड़ा...

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में हुआ हंगामा , बिना अनुमति चल रही पार्टी पुलिस ने कराई बंद

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में हुआ हंगामा , बिना अनुमति चल रही पार्टी पुलिस ने कराई बंद

by Sadaf Farooqui
जुलाई 21, 2026

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार देर रात आयोजित रेव पार्टी को लेकर...

Lucknow News: इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में रेव पार्टी को लेकर हंगामा, बाहरी युवक-युवतियों की भीड़ से नाराज हुए लोग

Lucknow News: इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में रेव पार्टी को लेकर हंगामा, बाहरी युवक-युवतियों की भीड़ से नाराज हुए लोग

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

 Lucknow Rave Party: लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार देर रात रेव पार्टी को लेकर...

Next Post
Waterproof smartphones with IP69 rating for rainy season 2025

Waterproof Smartphones : बारिश और धूल में रहें बेफिक्र जानिए पानी में भी काम करने वाले स्मार्टफोन

Punjab News

पंजाब में अब होगा ₹10 लाख तक फ्री इलाज! जानिए कैसे मिलेगा आपका सेहत कार्ड...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist