Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Jhansi Medical College की लापरवाही? 10 मासूमों की मौत पर सीएम योगी ने मांगा जवाब, दिए कड़ें जांच के निर्देश

Jhansi Medical College : उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है.....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
November 16, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jhansi Medical College : उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना में 10 मासूम बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने कहा, पीड़ित बच्चों के लिए जांच और राहत की व्यवस्था में हम रात से ही लगे हुए थे। मेरी संवेदना उन सभी परिजनों के साथ है जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है।

सीएम ने दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज की टीम, प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मिलकर शेष बच्चों को सुरक्षित निकालने में सफलता पाई है। सीएम योगी ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

RELATED POSTS

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

January 18, 2026
UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

January 18, 2026

झांसी घटना पर CM योगी का बयान आया सामने

झांसी में बहुत ही दुखद घटना हुई

“10 बच्चों की वहां दुखद मृत्यु हुई है,शेष बच्चे सुरक्षित हैं”

“मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना”

“वहां पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, मेडिकल कॉलेज की पूरी टीम, प्रशासन और पुलिस प्रशासन की… pic.twitter.com/j4LYA6DbSY

— News1India (@News1IndiaTweet) November 16, 2024

क्या हुआ था मेडिकल कॉलेज में?

झांसी मेडिकल कॉलेज में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में 10 नवजात बच्चों की जान चली गई, जबकि कई अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रशासन और सरकार की ओर से राहत कार्य

घटना के तुरंत बाद मेडिकल कॉलेज और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुट गईं। झांसी के जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायल बच्चों का इलाज जारी है और मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा और उपकरणों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

सरकार का मुआवजा और मदद का आश्वासन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को मुआवजा देगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी।

पूर्व में भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

झांसी मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा मानकों को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। यह घटना मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सरकार ने अस्पतालों में अग्निशमन और सुरक्षा उपकरणों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

Tags: CM YogiCM Yogi aadityanathJhansi Medical College
Share197Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
January 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: आयुष्मान योजना में पेंडेंसी खत्म, गरीबों को मिला वरदान

by Mayank Yadav
January 8, 2026

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीबों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं...

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

by Mayank Yadav
January 2, 2026

CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से न्याय की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ CM Yogi...

Next Post
Delhi Crime

Delhi Crime : नंद नगरी में लड़की से छेड़छाड़ को रोकने के लिए आगे आया युवक, चाकू मारकर कर दी हत्या, घटना ने फैलाई दहशत

Jhansi Medical College

Jhansi Medical College Fire Live : झांसी अग्निकांड में गई 10 बच्चों की जान और 16 घायल, एक बच्चा लापता...तीन की शिनाख्त अब भी बाकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist