Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » सिस्टम से हार गया ‘आईपीएल’ का स्टार प्लेयर, अब सियासी पिच पर उतरेगा ये तेज़ गेंदबाज़

सिस्टम से हार गया ‘आईपीएल’ का स्टार प्लेयर, अब सियासी पिच पर उतरेगा ये तेज़ गेंदबाज़

कामरान का क्रिकेट करिअर उतार-चढ़ाव भरा रहा और अब वापसी होना मुश्किल है। लिहाज़ा गेंदबाज़ी में अच्छे-अच्छे बल्लेबाज़ों को परेशान करने का दम रखने वाले कामरान ने अब सियासत के मैदान पर उतरने का फैसला किया है।

by Akhand Pratap Singh
27/03/2025
Kamran Khan

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि आईपीएल का स्टार प्लेयर गुमनामी के अंधेरें में चला गया। टीम इंडिया का दरवाज़ा खटखटाने से पहले ही ये खिलाड़ी सिस्टम का शिकार हो गया। ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज़ शेन वार्न की आंखों का तारा, खुद शेन वार्न जिसको इंडिया का डायमंड कहते थे। आखिरकार उसके साथ ऐसा क्या हो गया कि वो चमकने से पहले ही फीका पड़ गया। वो खिलाड़ी कहता है कि शेन वार्न को मुझ पर इतना भरोसा था कि मुझे इंडिया का डायमंड और टॉरनेडो तक कहते थे लेकिन अफसोस अपने ही देश में कहीं सपोर्ट नहीं मिला।

हां मुझे इतना भी भरोसा है कि अगर उस वक्त सचिन पाजी, गांगुली दादा, धोनी और सहवाग का सहयोग मिल जाता था तो मैं गारंटी से कहता हूं कि टीम इंडिया का सबसे तेज़ गेंदबाज़ होता। ये दर्द उस तेज़ गेंदबाज़ के है जिसकी बॉलिंग में 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार थी। ये खिलाड़ी यूपी के मउ ज़िले का रहने वाला (Kamran Khan) कामरान खान है। 2009 से 2012 तक आईपीएल खेला लेकिन उसके बाद गुमनामी के अंधेरें में चला गया और अब कामरान गांव के टूर्नामेंट खेलते है।

सियासी पिच पर करेंगे पारी की शुरूआत

RELATED NEWS

No Content Available

कामरान (Kamran Khan) का क्रिकेट करिअर उतार-चढ़ाव भरा रहा और अब वापसी होना मुश्किल है। लिहाज़ा गेंदबाज़ी में अच्छे-अच्छे बल्लेबाज़ों को परेशान करने का दम रखने वाले कामरान ने अब सियासत के मैदान पर उतरने का फैसला किया है और वो 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे। हालाकि वो अपनी सियासी पारी निर्दलीय के रूप में शुरू करेंगे। कामरान का मानना है कि घोसी क्षेत्र में पहचान है, हर जाति-मजहब के लोग जानते हैं, हो सकता है कि 2027 में ही चुनाव में उतर जाऊं। बाकी क्रिकेट से हमेशा जुड़ा रहूंगा। यहीं अपने गांव में एकेडमी बनाऊंगा और बच्चों को ट्रेनिंग दूंगा, क्योंकि यहां क्रिकेट में बहुत सारा भविष्य है।

यह भी पढ़े: ‘अच्छा हुआ मैंने शादी नहीं की..’ सौरभ मर्डर केस में नीले ड्रम को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बयान वायरल

सरफराज के पिता ने दिलाई पहचान

कामरान (Kamran Khan) के क्रिकेट के मैदान पर उतरने की कहानी 10 साल की उम्र में शुरू हुई। कामरान खान का घर राजधानी लखनऊ से करीब 300 किलोमीटर दूर मऊ जिले के नदवा सराय गांव में है। हमें गांव से करीब 500 मीटर पहले लड़के लेदर बॉल से भरी दोपहरी में क्रिकेट खेलते नजर आए। लड़कों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी एकदम प्रोफेशनल क्रिकेटरों जैसी नजर आ रही थी। 10 साल की उम्र में टेनिस बॉल से सीनियर के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया। उस वक्त उनकी मां क्रिकेट के लिए प्रेरित करती थी। अंडर-14 और अंडर-19 के बाद रणजी के लिए कैंप किया। कामरान के साथ ये भी रहा कि उन्होंने हर ट्रायल को पास किया लेकिन सिस्टम से हारे कामरान का कभी सिलेक्शन नहीं हुआ।

आईपीएल का सफर क्रिकेटर सरफराज खान के पिता नौशाद खान की वजह से हुआ, गेंदबाजी से खुश होकर 2009 में डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला। इसमें रणजी, स्टेट और इंडिया की तरफ से खेल चुके खिलाड़ियों को ही मौका मिलता है। मुंबई पुलिस का स्पेशल कोटा होता है, इसलिए मुझे उनकी तरफ से भेजा गया। कामरान ने 4 ओवर गेंदबाजी की। 13 रन देकर 4 बड़े विकेट हासिल किए। कामरान के इस प्रदर्शन ने सबका ध्यान उनकी तरफ खींचा। उस वक्त राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग डायरेक्टर रहे डैरेन बेरी ने कामरान को अपनी टीम से जोड़ लिया। उन्हें एक सीजन के लिए 20 लाख रुपए पर साइन किया गया।

आईपीएल में कामरान ने मचाई धूम, फिर अचानक हो गए गुम

23 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। इस मैच में कामरान ने सौरभ गांगुली और क्रिस गेल को आउट किया। आखिरी मैच में 7 रन चाहिए थे, सौरभ गांगुली बैटिंग कर रहे थे। कामरान ने उन्हें आउट किया और मैच बचाया।यहां मैच टाई पर खत्म हुआ तो नतीजे के लिए सुपर ओवर हुआ। कप्तान शेन वार्न ने कामरान पर भरोसा जताते हुए गेंद थमाई। इस ओवर में कुल 15 रन बने थे। बाद में राजस्थान रॉयल्स ने 16 रन बनाकर जीत लिया था। इस पूरे सीजन में कामरान ने 4 मैच खेले और 5 विकेट मिले। शेन वार्न ने जमकर सराहा। भारत का डायमंड और टॉरनेडो कहा। लेकिन अफसोस सिफारिश के दौर में एक होनहार खिलाड़ी सिस्टम से हार गया।

Related Posts

No Content Available
Next Post
अभिषेक प्रकाश के भ्रष्टाचार की खुली 1 और पोटली, ADM, 4 SDM, 4 तहसीलदार समेत 16 अफसरों के साथ ‘बॉस’ ने भरी ‘तिजोरी’

अभिषेक प्रकाश के भ्रष्टाचार की खुली 1 और पोटली, ADM, 4 SDM, 4 तहसीलदार समेत 16 अफसरों के साथ ‘बॉस’ ने भरी ‘तिजोरी’

Women-Men Ratio Improved in Uttar Pradesh

Uttar Pradesh में प्रति 1000 पुरुषों पर कितनी हुई महिलाओं की संख्या जानिए कैसे पाया यह मुकाम

Eid Holiday

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ईद पर नहीं मिलेगी छुट्टी, जारी हुआ नया नोटिफिकेशन 

POPULAR POST

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026

LATEST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India