Site icon News1India

‘राम के थे, राम के रहेंगे..’ कांग्रेस में जाने को लेकर अपनी इच्छा पर Kanhaiya Mittal ने मांगी माफी

Kanhaiya Mittal

Kanhaiya Mittal: “जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…” गीत से देशभर में प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने की अपनी इच्छा छोड़ दी है। उन्होंने इस विचार के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें यह अहसास नहीं था कि भाजपा का नेतृत्व उनसे इतना स्नेह करता है, और इसके लिए उन्होंने भाजपा का आभार व्यक्त किया।

कन्हैया मित्तल ने क्या कहा?

कन्हैया मित्तल (Kanhaiya Mittal) ने एक वीडियो जारी कर अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस में शामिल होने की उनकी बात गलत थी। उन्होंने इसके लिए कई बार माफी मांगी। मित्तल ने कहा, “पिछले दो दिनों में मुझे यह महसूस हुआ कि मेरे सनातनी भाई-बहन और विशेष रूप से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुझे कितना प्यार और चिंता करता है। मैंने देखा है कि आप सभी चिंतित हैं, इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मैंने जो कांग्रेस में जाने की इच्छा व्यक्त की थी, उसे वापस लेता हूं।”

यह भी पढ़े: वन विभाग को भेड़ियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, पांचवा भेड़िया सुबह 6 बजे पकड़ा गया

राम के थे, राम के रहेंगे -मित्तल 

कन्हैया मित्तल ने आगे कहा कि वह नहीं चाहते कि किसी भी सनातनी का विश्वास टूटे। अगर आज वह कमजोर पड़ते हैं, तो और भी लोग प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी राम के साथ थे, हैं, और हमेशा रहेंगे।

उन्होंने फिर से माफी मांगते हुए कहा कि उनके विचार गलत थे, इसलिए वह उन्हें वापस ले रहे हैं। उन्होंने लोगों से जुड़े रहने और देश की सेवा जारी रखने का आग्रह किया और एक बार फिर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version