रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कांवड़ यात्रा से पहले Muzaffarnagar में हंगामा, ‘पंडित जी वैष्णो ढाबे’ के मुस्लिम मालिक पर विवाद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले 'पंडित जी वैष्णो ढाबे' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ढाबे के मालिक और स्टाफ मुस्लिम निकले, जिस पर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया और चेतावनी दी।

by Mayank Yadav
जून 29, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar
Share on FacebookShare on Twitter

Muzaffarnagar news: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर स्थित ‘पंडित जी वैष्णो ढाबे’ को लेकर हिंदू संगठनों ने जोरदार हंगामा किया है। आरोप है कि कांवड़ मार्ग पर ‘पहचान अभियान’ के दौरान इस ढाबे के मालिक और कर्मचारियों की पहचान मुस्लिम समुदाय से पाई गई। कर्मचारियों ने जब आधार कार्ड दिखाने से मना कर दिया, तो टीम ने ढाबे का बारकोड स्कैन कर मालिक का नाम पता लगाया। स्वामी यशवीर महाराज ने होटल मालिक को 24 घंटे में नाम बदलने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा धरना देने की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

कांवड़ मार्ग पर पहचान अभियान से हंगामा

Muzaffarnagar में कांवड़ यात्रा से पहले हिंदू संगठनों का पहचान अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। शनिवार को स्वामी यशवीर महाराज की अगुवाई में एक टीम दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर ‘पंडित जी वैष्णो ढाबे’ पर पहुंची। यहां कर्मचारियों से आधार कार्ड मांगे गए, लेकिन उन्होंने दिखाने से इनकार कर दिया। इसके बाद टीम ने ढाबे के बारकोड को स्कैन किया, जिसमें ढाबे के मालिक का नाम मुस्लिम समुदाय से निकला।

RELATED NEWS

Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

जनवरी 15, 2026
मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

नवम्बर 26, 2025

होटल कर्मचारी से जबरन पहचान की कोशिश

मौके पर मौजूद हिंदू संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि ढाबे में मुस्लिम मालिक और कर्मचारी हिंदू नाम से कारोबार कर रहे हैं। मामला तब और बढ़ गया जब एक होटल कर्मचारी की जबरन पहचान करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारी को एक कमरे में ले जाकर जबरदस्ती उसकी पैंट उतारने की कोशिश की गई। इस दौरान होटल पर भारी हंगामा हो गया।

पुलिस पहुंची, स्वामी यशवीर ने दी चेतावनी

घटना की जानकारी मिलते ही Muzaffarnagar पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह संभाला। वहीं, स्वामी यशवीर महाराज खुद मौके पर पहुंचे और ढाबा मालिक को 24 घंटे के भीतर होटल का नाम बदलने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि समय सीमा के भीतर नाम नहीं बदला गया तो सुबह 10 बजे से होटल के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।

5000 लोगों की टीम कर रही निगरानी

बताया जा रहा है कि स्वामी यशवीर महाराज ने कांवड़ मार्ग पर करीब 5000 लोगों की टीम तैनात की है। यह टीम कांवड़ मार्ग पर सभी होटल, ढाबे, दुकानों की जांच कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि कहीं दूसरे समुदाय के लोग हिंदू नाम से कारोबार तो नहीं कर रहे। संगठन का कहना है कि हिंदू धार्मिक यात्रा के दौरान ऐसी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फिलहाल Muzaffarnagar पुलिस प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। हालांकि हिंदू संगठन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। मामला गंभीर होता जा रहा है और यदि समय रहते समाधान नहीं निकला तो कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।

Puri में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 की मौत, 10 से अधिक घायल

Tags: Muzaffarnagar
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ जारी 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Muzaffarnagar

सामाजिक सुधार का संकल्प: Muzaffarnagar सर्वखाप पंचायत ने दहेज और मृत्यु भोज के खात्मे का किया आह्वान

by Mayank Yadav
नवम्बर 19, 2025

Muzaffarnagar Sarvkhaap Panchayat: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गाँव में आयोजित तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत मंगलवार को...

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: फीस विवाद में छात्र की मौत के बाद भड़का आक्रोश, प्रिंसिपल समेत 6 पर केस

by Mayank Yadav
नवम्बर 10, 2025

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डीएवी पीजी कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्जवल राणा (22) की...

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

 लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक लाख के इनामिया बदमाश मेहताब को...

Next Post
UP Rajasthan border

UP Rajasthan border पर बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से 4 की मौत, 6 घायल, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

Batsman Died

सिक्स लगाते ही बल्लेबाज़ को पड़ा दिल का दौरा, पिच पर हुई मौत, दिल सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist