Tuesday, April 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

kasganj News: कासगंज रियलिटी चेक में 11 अफसर फेल: डीएम का फोन तक नहीं उठाया, सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण

kasganj News: कासगंज में कमिश्नर के निर्देश पर जिलाधिकारी (DM) द्वारा रियलिटी चेक किया गया, जिसमें प्रशासनिक लापरवाही सामने आई। इस जांच के दौरान 11 अधिकारी डीएम का फोन नहीं उठा पाए, जिससे उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए।

Manish Pandey by Manish Pandey
June 17, 2025
in उत्तर प्रदेश
Kasgang news

Kasgang news

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

kasganj News: कासगंज जिले के प्रशासनिक अमले की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। आम जनता की शिकायतों के बीच खुद जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जब अधिकारियों को कॉल किया, तो एक-दो नहीं, पूरे 11 अफसरों ने फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा। यह रियलिटी चेक अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह के निर्देश पर किया गया, जिसमें अधिकारियों की संवेदनहीनता खुलकर सामने आई।

कमिश्नर को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अधिकारी जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाते, जिससे आम लोग परेशान होते हैं। इसकी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी ने खुद कॉल करके अफसरों की तत्परता परखी। लेकिन 11 अफसर इस कसौटी पर फेल हो गए।इनमें सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल, डीआईओएस पीके मौर्य, एआरएम ओमप्रकाश, सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार सहित कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारी शामिल हैं।

RELATED NEWS

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

February 26, 2026
Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

October 7, 2025

कौन हैं ये लापरवाह अफसर?

1- खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार– जनसुनवाई के दौरान दफ्तर से नदारद, फोन पर पटियाली में होने की बात कही

2- डीआईओएस पीके मौर्य– बार-बार कॉल करने के बावजूद जवाब नहीं

3- सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल– फोन नहीं उठाया

4- एआरएम ओमप्रकाश- अनुपलब्ध

5- जिला प्रबंधक (को-ऑपरेटिव) प्रिया– फोन नहीं उठाया

6- सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार– जवाब नहीं दिया

7- जल निगम अधिशासी अधिकारी विश्वजीत– कॉल रिसीव नहीं किया

8- निर्माण खंड के अधिशासी अधिकारी नंद किशोर– कॉल पर प्रतिक्रिया नहीं

9- होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मंजू– निरीक्षण पर थीं, अस्पताल में मौजूद नहीं

10- जिला उद्यान अधिकारी रविंद्र कुमार जयसवाल– सुबह 11:30 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे

सख्त रुख अपनाया गया
इस लापरवाही से कमिश्नर संगीता सिंह जिलाधिकारी मेधा रूपम अचंभित रह गईं।सभी 11 अधिकारियों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब किया गया है।यह चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी उदासीनता सहन नहीं की जाएगी।

लैंडलाइन सिस्टम होगा मजबूत
अब प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सभी विभागों में लैंडलाइन फोन को दुरुस्त किया जाएगा या नए लगाए जाएंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारी रियलिटी चेक कर सकें और जनसंपर्क बेहतर बनाया जा सके।

वर्जन
जिलाधिकारी मेधा रूपम का कहना है कि कमिश्नर के निर्देश पर मोबाइल से रियलिटी चेक किया गया। जिसमे कई अफसरों के फोन नहीं उठे और जिनके फोन उठे वह जनसुनवाई के समय ऑफिस में नहीं थे। मामले मे 11 अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

Tags: Kasganj News
Share196Tweet123Share49
Manish Pandey

Manish Pandey

Related Posts

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

Hathras Comment Case: कासगंज जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक पुराने मामले ने फिर तूल पकड़ लिया।...

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
October 7, 2025

Kasganj Suspicious Death Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को...

Kasganj News

Kasganj News : गांव में बचा हुआ भंडारा बना मुसीबत, खाते ही 100 लोग पहुंचे अस्पताल

by Gulshan
September 9, 2025

Kasganj News : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढपुरा विकास खंड के कायमपुर गांव में एक भंडारे के बाद...

नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

by Vinod
August 12, 2025

 लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बारिश के मौसम में विषैले जीव-जन्तु जंगलों से निकल कर लोगों के घरों पर दस्तक दे रहे...

Kasganj News

गोकशी के केस मे राजनीतिक रसूख दिखाकर वसूली करने वाला गिरफ्तार

by Digital Desk
July 18, 2025

Kasganj News: कोतवाली गंजडुंडवारा पुलिस ने खुद को राजनीतिक पार्टी का नेता बताकर युवक से एक लाख तीस हजार रुपये...

Next Post
Delhi

Delhi-UP में झमाझम बारिश, इन 6 राज्यों में रेड अलर्ट: जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Agra

Agra accident: लखनऊ से आ रही आम भरी मैक्स डिवाइडर से टकराई, 3 मॉर्निंग वॉकर्स समेत 4 की मौत, 1 गंभीर घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist