शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया बड़ा खुलासा, बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं अखिलेश यादव

यूपी के डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर जनपद में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

by Digital Desk
नवम्बर 17, 2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Keshav Prasad Maurya
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) शनिवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां उन्होंने देवरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। डिप्टी सीएम ने इस मौके पर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा का सूर्यास्त हो चुका है। ऐसे में अखिलेश यादव सदमे में हैं और खुद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा, इसके लिए हमने सुझाव दिया है कि बीजेपी से जुड़ने के लिए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से संपर्क करना होगा।

माफिया और भ्रष्टाचारी शामिल नहीं होगा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आगे कहा कि अखिलेश यादव के समक्ष हमने एक शर्त रखी गई है कि बीजेपी में कोई भी गुंडा, अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचारी शामिल नहीं होगा। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन बहुत बड़े अंतर से जीत रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर हो चुकी है जिसकी फॉर्मेलिटी जनता 20 तारीख को करेगी और परिणाम 23 तारीख को दिखाई देगा। अखिलेश यादव को ये बात पता है। इसी के कारण वह बेमतलब की बयानबाजी कर सुर्खियां बंटोरने की कोशिश कर रहे हैं, पर अब ऐसा होने वाला नहीं। बीजेपी 9 की 9 सीट जीतने जा रही है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

तब लोगों को देने पड़ते थे रुपए

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि लोग कमल के फूल का बटन दबाएं और हम यकीन दिलाते हैं कि क्षेत्र को कमल के फूल की तरह खिला देंगे। प्रयागराज में छात्रों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले में अधिकारियों से बातचीत की गई है कि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान नौकरी करने के लिए लोगों को रुपए देने पड़ते थे। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रतिभा के आधार पर अभ्यार्थियों को नौकरी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले मुश्किल में भारतीय टीम, चोटिल हुए 4 खिलाड़ी

फूलपुर में गरजे डिप्टी सीएम

फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में त्रिवेणी संगम झूंसी में आयोजित सामाजिक संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि 2014 व 2017 के पूर्व वाली सरकार से वर्तमान सरकार की तुलना में अधिक विकास दिख रहा है। 3 करोड़ लोगों को पी एम आवास अब तक मिल चुका है और मोदी जी का फैंसला है कि अब कोई भी व्यक्ति बिना घर के नहीं रहेगा घर ही नहीं घर के साथ शौचालय भी मिलेगा। घर के साथ आयुष्मान भारत कार्ड पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की भी सुविधा के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत मुफ्त राशन भी उपलब्ध हो रहा है। अब डबल इंजन की सरकार की हर घर नल से जल पहुंचाने का तेजी से काम हो रहा है।

या परमात्मा के पास चलें गये

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आगे कहा कि आज प्रदेश की जनता नहीं चाहती है कि फिर से सपा की गुंडाराज का शासन हो। क्योंकि सपा के शासन में गुण्डा, माफिया, दंगाइयों का ही बोल बाला था। जिससे लोग परेशान थे। आज सभी दंगाई, माफिया, गुण्डा या तो सुधर गये या जेल में हैं और इन गुण्डों के आका जेल में या परमात्मा के पास चलें गये। कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं यह चुनाव 2027 का सेमीफाइनल चुनाव है। लोकसभा चुनाव में दुष्प्रचार से लोगों को अपने माया जाल झूठ के पुलिंदे से तैयार स्लोगन संविधान खतरे में है के जरिए छला। महिलाओं को महीने में एक हजार खटा खट फटा फट खाते में भेजने के आश्वासन से कुछ सीटें मिली तो गुब्बारे की तरह फूल गये। अब गुब्बारे को फूटने वाले हैं।

Tags: Akhilesh YadavDeputy CM Keshav Prasad MauryaMirzapurPhulpur Assembly
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
CM Yogi

आखिर 1906 में ऐसा क्या हुआ था जिसकी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में सुनाई ‘गाथा’

Banda Murder

मर्डर के बाद 1000 किमी तक छात्रा की लाश के साथ सफर करता रहा किलर, फिर बांदा पुलिस ने ‘कसाई’ को कानपुर से किया अरेस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In