शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मिलिए ग्रहों के ‘राजकुमार’ से, जिनके प्रसन्न होने पर धन-दौलत से भर जाती है तिजोरी

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। ग्रहों में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। बुध के प्रशन्न होने पर घर पर आती है लक्ष्मी।

by Vinod
अप्रैल 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इंसान के जीवन में हर ग्रह का विषेश महत्व होता है। ऐसे में हम आपको सौरमंडल में मौजूद सबसे छोटे ग्रह बुध ग्रह के बारे में बताने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। ग्रहों में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। जैसे सूर्य राजा, चद्रंमा रानी, मंगल सेनापति और बुध राजकुमार हैं। बुध ग्रह सूर्य के सबसे पास रहने वाले ग्रह हैं। अक्सर पाया गया है कि जातकों की कुंडली में अक्सर बुध अपने पिता सूर्य के साथ रहता है।

बुध ग्रह एक द्विस्वभाव के ग्रह है

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्कशास्त्र, संवाद, गणित, व्यापार और अकांउट के कारक माने जाते हैं। बुध ग्रह एक द्विस्वभाव के ग्रह हैं यानी बुध ग्रह जिन ग्रहों के साथ होते हैं उन्हीं के अनुरूप फल प्रदान करते हैं। बुध शुभ ग्रहों के साथ होने पर शुभ फल प्रदान करते हैं तो जबकि अशुभ ग्रहों की संगति में अशुभ फल देते हैं। जैसे अगर बुध गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा के होंगे तो यह शुभ फल देंगे, वहीं अगर ये क्रूर ग्रहों शनि, राहु, केतु, मंगल और सूर्य के साथ होंगे तो अशुभ देने लगते हैं।

RELATED NEWS

Raksha Bandhan 2026 Lunar Eclipse

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर चंद्रग्रहण, लाल दिखेगा चांद, जानिए भारत में कब बांधी जाएगी राखी

अगस्त 3, 2026
Birth Date Turning Point

Birth Date : क्या आपकी जन्मतिथि बताएगी आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट? जानिए कैसे निकाला जाता है मूलांक

जुलाई 31, 2026

बुध की विमसोत्री दशा 17 वर्ष की

वैदिक ज्योतिष में बुध को शिक्षा का कारक बताया गया है। जिसका व्यवसाय में भी एक अहम योगदान होता है। ज्योतिष के मुताबिक, बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, वाणी, संचार, कारोबार, त्वचा, सौंदर्य, और मित्रता का कारक होता है। बुध की विमसोत्री दशा 17 वर्ष की होती है। जातक की कुंडली में उसके उम्र के अनुसार जिस वक्त उसकी शिक्षा चल रही है। उसी दौरान यदि किसी ऐसे ग्रह की दशा आ जाती है, जिसका संबंध बुध से कुंडली में अच्छा न हो या जो नेचुरल बेनिफिट के साथ बुध संबंध बनाते हो।

मिथुन और कन्या राशि का स्वामी

कालपुरुष की कुंडली में बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी माना गया है। बुध जब कन्या राशि में होते हैं उच्च के होते हैं, जबकि मीन राशि में होने पर यह नीच के हो जाते हैं। सभी 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामी माना गया है। बुध सूर्य और शुक्र के साथ मित्रता रखते हैं। मंगल और चंद्रमा से शत्रुता जबकि गुरु और शनि के साथ सम रहते हैं। बुध कुंडली में 15 डिग्री होने पर परम उच्च के होते हैं। अगर बुध ग्रह के महादशा की बात करें तो यह 17 वर्षों की होती है।

ज्ञाता और व्पापार में सफल होता

बुध को वाणी, संचार, तर्क, त्वचा और कारोबार का कारक ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होते हैं, ऐसा जातक बहुत ही बुद्धिमान, तीब्र शक्ति वाला, संवाद करने में अच्छा और कारोबार में सफलता प्राप्त करने वाला होता है। बुध के बली होने पर जातक संचार और गणित के क्षेत्र में अव्वल दर्जे का होता है। ज्योतिष में बुध ग्रह को शुभ ग्रह माना गया है। कुंडली के लग्न भाव में बुध के होने पर व्यक्ति कुशाग्र बुद्धि वाला, तर्क से बोलने वाला और कुशल वक्ता होता है। कुंडली के पहले भाव यानी लग्न में बुध के बैठने पर जातक दीर्घायु, कई भाषाओं का ज्ञाता और व्पापार में सफल होता है।

हानि होने की संभावना ज्यादा रहती

जब किसी जातक की कुंडली में बुध कमजोर हो यानी बुध ग्रह क्रूर और पापी ग्रहों से पीड़ित हो या फिर कुंडली के अशुभ भावों में बैठा हो तो जातक को शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से कष्टों का सामना करना पड़ता है। कुंडली में बुध ग्रह के कमजोर होने पर जातक की वाणी ठीक नहीं रहती है। ऐसे जातक गणित में कमजोर, कम बुद्धि वाला, चीजों को देरी से समझने वाला होता है। बुध के कमजोर होने पर अगर जातक किसी व्यापार को करता है तो उसमें हानि होने की संभावना ज्यादा रहती है।

बुध ग्रह की 10 खास बातें

1- बुध सूर्य के सबसे निकट रहते हैं, इसलिए ज्यादातर समय अस्त ही रहते हैं। बुध सूर्य से एक घर आगे या एक घर पीछे रहते हैं।

2- बुध ग्रह को पुरुष और नपुसंक ग्रह माना गया है।

3- बुध स्वग्रही, मूल त्रिकोण और मित्र ग्रह की राशि होने पर अच्छा फल देते हैं जबकि नीच राशि और शत्रु राशि में होने पर कष्ट देते हैं।

4- बुध कार्यक्षेत्र में साहित्य, लेखन कार्य, सलाहकार, पत्रकारिता, अकाउंटेंट और वकील का प्रतिनिधितत्व करते हैं।

5- सूर्य-बुध की युति बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है।

6- बुध ग्रह से बना योग केंद्र त्रिकोण में बहुत अच्छा माना गया है।

7- शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनता है।

8- बुध का रत्न पन्ना होता है।

9- बुध उत्तर दिशा के स्वामी होते हैं। यह स्थान कुबेर देवता माना जाता है।

10- बुध का एक दिन पृथ्वी के 90 दिनों के बराबर होता है।

बुध को खुश करने के उपाय

1-देवताओं में विष्णु की पूजा करें, अय्यप्पा की पूजा करें।

2-देवियों में मां त्रिपुरा, मां सुंदरी की निरंतर उपासना करें।

3-बुध के अच्छे फल के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

4- हरे वस्त्रों को धारण करें। हरे रंग के प्रयोग को बढ़ा दें।

5-वनस्पतियों की विशेष रूप से प्रतिदिन सेवा करें।

6-गाय को निरंतर चारा खिलाएं। अगर ऐसा संभव ना हो तो विशेष रूप से बुधवार को तो जरूर खिलाएं।

7-बुध को प्रसन्न करने के लिए हरी घास, साबुत मूंग, पालक, नीले रंग के फूल, हरे रंग के वस्त्रों, कांस्यम के बर्तन और हाथी के दांतों से बनी चीजों का दान करना शुभ फलदायक होता है।

8- कन्याओं की पूजा करें, उनको शिक्षा से संबंधित सामग्री दिन-प्रतिदिन एवं बुधवार को अवश्य दें।

(बता दें, इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। न्यूज 1 इंडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

Tags: astrologyhoroscopemercuryReligion News
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Raksha Bandhan 2026 Lunar Eclipse

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर चंद्रग्रहण, लाल दिखेगा चांद, जानिए भारत में कब बांधी जाएगी राखी

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Raksha Bandhan & Lunar Eclipse: रक्षा बंधन 2026 इस बार एक खास खगोलीय घटना के साथ मनाया जाएगा। 28 अगस्त...

Birth Date Turning Point

Birth Date : क्या आपकी जन्मतिथि बताएगी आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट? जानिए कैसे निकाला जाता है मूलांक

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Birth Date Numerology : क्या आपकी जन्मतिथि यह बता सकती है कि जिंदगी का सबसे बड़ा बदलाव कब आएगा? अंक...

Today Horoscope: कहीं मिलेगी सफलता तो कहीं बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: कई राशियों के लिए सफलता और प्रगति के योग, कुछ को स्वास्थ्य व खर्च में बरतनी होगी सावधानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Today Horoscope:आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कई जातकों के रुके हुए कार्य पूरे...

Today Horoscope: कहीं मिलेगी सफलता तो कहीं बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल

10 July 2026 Horoscope: एकादशी, बुधादित्य योग और उच्च के चंद्रमा से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए किसे रहना होगा सतर्क

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

10 July 2026 Horoscope:आज शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी से एकादशी तिथि का...

Vastu Tips: घर में उल्टे जूते-चप्पल रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष में क्या है इसकी मान्यता

Vastu Tips: घर में उल्टे जूते-चप्पल रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष में क्या है इसकी मान्यता

by Sadaf Farooqui
जुलाई 7, 2026

Vastu Tips: भारतीय घरों में अक्सर बड़े-बुजुर्ग उल्टे पड़े जूते-चप्पलों को तुरंत सीधा करने की सलाह देते हैं। इसे केवल...

Next Post
Weather Forecast

Weather Forecast : दिल्ली से गुजरात तक लू का असर, यूपी में बारिश के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

प्रेमी के ‘छूमंतर’ करते ही पत्नी बन गई ‘नागिन’ और पति को डसा, हैरतअंगेज खुलासे से हैरत में पड़ गया ‘बागवां’

प्रेमी के ‘छूमंतर’ करते ही पत्नी बन गई ‘नागिन’ और पति को डसा, हैरतअंगेज खुलासे से हैरत में पड़ गया ‘बागवां’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist