Wednesday, June 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Kundarki By-Election: कुंदरकी में 31 साल बाद हो गया खेला, 11 मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच अकेले हिन्दू उम्मीदवार की धमाकेदार जीत

Kundarki By-Election: कुंदरकी में बीजेपी ने 30 साल बाद बड़ी जीत दर्ज की। मुस्लिम बहुल सीट पर रामवीर ठाकुर ने 50 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाते हुए सपा के हाजी मोहम्मद रिजवान को हराया। 11 मुस्लिम उम्मीदवारों के बीच बीजेपी के इकलौते हिंदू प्रत्याशी की जीत विपक्ष के लिए बड़ा झटका साबित हुई।

by Mayank Yadav
November 23, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Kundarki by-election
Share on FacebookShare on Twitter

Kundarki by-election: मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर यूपी उपचुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। मुस्लिम बहुल इस सीट पर बीजेपी ने 31 साल बाद जीत दर्ज की है। 11 मुस्लिम प्रत्याशियों के बीच बीजेपी के इकलौते हिंदू उम्मीदवार रामवीर ठाकुर ने 50 हजार से अधिक वोटों से बड़ी बढ़त हासिल की। सपा के दिग्गज नेता और तीन बार के विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान सिर्फ 7 हजार वोट ही जुटा सके। यह नतीजा सपा के गढ़ मानी जाने वाली कुंदरकी सीट पर विपक्ष के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

सपा का गढ़ हुआ कमजोर

सपा के उम्मीदवार हाजी मोहम्मद रिजवान को Kundarki by-election में हार का सामना करना पड़ा, जहां उन्हें एंटी-इंकंबेंसी और मुस्लिम वोटों के बंटवारे का नुकसान हुआ। 60% से अधिक मुस्लिम वोटरों वाली सीट पर सपा को मजबूत पकड़ मानी जाती थी। हाजी रिजवान ने 2002, 2012, और 2017 में कुंदरकी से जीत दर्ज की थी। इस बार उनके खिलाफ गुटबाज़ी और जनता की नाराजगी ने सपा की राह मुश्किल बना दी।

RELATED NEWS

No Content Available

कैसे BJP ने बनाई बढ़त

बीजेपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आक्रामक प्रचार और रणनीति ने इस जीत को संभव बनाया। रामवीर ठाकुर ने स्थानीय मुस्लिम मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश की। इसके अलावा, बीजेपी की मुस्लिम विंग और स्थानीय नेताओं ने सघन प्रचार किया। मुस्लिम वोटों का AIMIM, बसपा, और अन्य दलों के बीच बंटवारा बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हुआ।

हाजी रिजवान का आरोप

हार के बाद सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने बीजेपी पर धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सही तरीके से वोटिंग नहीं होने दी और गिनती में भी गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने दोबारा चुनाव करवाने की मांग की।

Kundarki by-election में बीजेपी का कमाल

Kundarki by-election में 57.7% मतदान हुआ था, जो इस उपचुनाव में सबसे अधिक था। यह सीट 1993 के बाद से बीजेपी के लिए अजेय रही थी। रामवीर ठाकुर की जीत न केवल बीजेपी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि विपक्ष के लिए चेतावनी भी है कि सपा का गढ़ अब कमजोर हो चुका है।

यहां पढ़ें: UP Election Result : उपचुनाव में हो गया ‘खेला’, जानिए BJP के मुकाबले सीसामऊ समेत किन सीटों पर आगे चल रही SP
Tags: Kundarki by-election
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sisamau Result : BJP नहीं भेद भाई इरफान का किला, सीसमऊ सीट पर SP की नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज कायम रखा पति का ‘दबदबा’

Sisamau Result : BJP नहीं भेद भाई इरफान का किला, सीसमऊ सीट पर SP की नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज कायम रखा पति का ‘दबदबा’

Badshah

Badshah : बादशाह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, सभी अफवाहों पर दी सफाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist