Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kushinagar accident: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, चार की मौत, दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में श्रद्धालुओं से भरी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी श्रद्धालु देवघर और थावे मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

by Mayank Yadav
July 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Kushinagar
Share on FacebookShare on Twitter

Kushinagar accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी एक अर्टिका कार ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसा पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगही कुटी के पास नेशनल हाईवे 28 पर हुआ। कार में सवार सभी लोग झारखंड के देवघर और बिहार के थावे मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में मौके पर ही चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के NH 28 पर बगही कुटी के पास भीषड़ सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत… सिद्धार्थनगर निवासी कार सवार झारखंड स्थित देवघर (बाबाधाम) से भगवान भोलेनाथ का दर्शन करके लौट रहे थे… मौके पर बचाव कार्य जारी है… pic.twitter.com/6c1nuf21Dq

— Akhilesh Tiwari (अखिलेश तिवारी) (@Akhilesh_tiwa) July 13, 2025

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

June 2, 2026
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025

दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में हुआ भीषण हादसा

रविवार को नेशनल हाईवे 28 पर Kushinagar जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में बगही कुटी के पास श्रद्धालुओं की एक अर्टिका कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग सिद्धार्थनगर जिले के निवासी थे और झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम व बिहार के थावे मंदिर से दर्शन-पूजन कर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

चालक की बची जान, एयरबैग ने बचाया

घटना में घायल चालक ने बताया कि कार में सभी श्रद्धालु नींद में थे, तभी सामने से अचानक ट्रैक्टर आ गया और सीधी टक्कर हो गई। एयरबैग खुलने की वजह से उसकी जान बच सकी, लेकिन चार अन्य श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घायलों की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

Kushinagar लोगों की मदद से घायलों को तत्काल तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया।

प्रशासन मौके पर पहुंचा, शवों का पोस्टमार्टम

हादसे की जानकारी मिलते ही तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा, कसया विधायक पीएन पाठक और पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। Kushinagar पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे, जिनमें चार की मौत हो चुकी है और दो का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Farrukhabad में बिजली संकट बना बवाल की जड़, उपकेंद्र पर ग्रामीणों का हमला – 45 अज्ञात पर केस दर्ज

Tags: Kushinagar
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

by Sadaf Farooqui
June 2, 2026

Yogi Adityanath ने मंगलवार को कुशीनगर में आयोजित एक जनसभा के दौरान फाजिलनगर का नाम बदलकर 'पावागढ़' करने की घोषणा...

Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

by Mayank Yadav
August 28, 2025

Kushinagar Dole Fair: कुशीनगर के तमकुहीराज कस्बे में बुधवार को आयोजित डोल मेले में भगवान शंकर का किरदार निभा रहे...

Kushinagar

कुशीनगर में जन्मा विचित्र बच्चा, देखकर डर गए मां-बाप, अस्पताल छोड़कर हुए फरार

by Mayank Yadav
August 20, 2025

Kushinagar Medical College: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला...

Kushinagar

“यूपी में पकड़ा गया पाकिस्तानी! फर्जी आधार, वोटर और आयुष्मान कार्ड बनवाकर कर रहा था इलाज”

by Mayank Yadav
June 12, 2025

Kushinagar Pakistani: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पाकिस्तानी नागरिक सेराजुल हक...

Kushinagar

क्या बढ़ती सड़क हिंसा बन रही है जानलेवा? ठोकर लगने पर बाइक चालक की पीट-पीटकर हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

by Mayank Yadav
May 20, 2025

Kushinagar News: सोमवार की सुबह रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर एक बाइक चालक प्रेम राजभर की सड़क पर ठोकर लगने के बाद...

Next Post
Radhika Yadav

Radhika Yadav case:: बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह बोलीं- मुझसे या मेरे परिवार से कोई संपर्क न करे, मैं इंटरव्यू नहीं दूंगी

Varanasi

ठाकुर बनाम राजभर विवाद ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री अनिल राजभर के दखल के बाद तेज हुई कार्रवाई, SIT जांच शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist