शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Kushinagar Enconter: एक्‍शन मोड में यूपी पुलिस, उन्‍नाव-गाजीपुर के बाद कुशीनगर में एनकाउंटर, दो बदमाश घायल

यूपी पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। सोमवार सुबह उन्नाव में अनुज प्रताप सिंह और रात को गाजीपुर में मोहम्मद जाहिद के एनकाउंटर के बाद, मंगलवार तड़के कुशीनगर में भी मुठभेड़ हुई।

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 24, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Kushinagar
Share on FacebookShare on Twitter

Kushinagar Enconter: यूपी पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। सोमवार सुबह उन्नाव में अनुज प्रताप सिंह और रात को गाजीपुर में मोहम्मद जाहिद के एनकाउंटर (Kushinagar Enconter) के बाद, मंगलवार तड़के कुशीनगर में भी मुठभेड़ हुई।

कोतवाली क्षेत्र के हाटा महुआडीह रोड पर ग्राम पटनी पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों आरोपी टप्पेबाजी और चोरी में लिप्त अंतर्जनपदीय बरुआर गैंग के सदस्य हैं।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

जून 2, 2026
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

अगस्त 28, 2025

कुशीनगर पुलिस ने क्या कहा?

कुशीनगर पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि मंगलवार की सुबह कोतवाली हाटा, थाना अहिरौली बाजार और स्वाट की संयुक्त टीम ने हाटा महुआडीह रोड पर ग्राम पटनी पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल आती दिखी, जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की।

लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों ने कुछ दूरी पर रुककर जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार दोनों बदमाशों को पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी

बदमाशों की पहचान राजेन्द्र प्रसाद, पुत्र स्व मंहगू प्रसाद, निवासी ग्राम मुडाडीहा, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा, और हरिश्चन्द्र बरुवार, पुत्र स्व निबरे, निवासी ग्राम बल्दुपुरवा, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 देसी तमंचे 315 बोर, 2 खोखा, 2 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है।

इसके अलावा, उनके पास से 25 हजार रुपए नकद भी मिले हैं। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़े: जीवन में है मंगल दोष तो तुरंत अपनाएं ये खास उपाय, बदल देंगे आपकी पूरी किस्मत!

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। इन पर कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, देवरिया, महराजगंज और चित्रकूट कर्वी जिले के विभिन्न थानों में 12-12 मामले दर्ज हैं।

इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक हाटा सुशील कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार रवि कुमार राय और स्वाट प्रभारी आलोक यादव के नेतृत्व में उनकी टीमें शामिल थीं।

Tags: KushinagarKushinagar Enconter
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान,क्या फाजिलनगर अब ‘पावागढ़’ कहलाएगा?

by Sadaf Farooqui
जून 2, 2026

Yogi Adityanath ने मंगलवार को कुशीनगर में आयोजित एक जनसभा के दौरान फाजिलनगर का नाम बदलकर 'पावागढ़' करने की घोषणा...

Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

by Mayank Yadav
अगस्त 28, 2025

Kushinagar Dole Fair: कुशीनगर के तमकुहीराज कस्बे में बुधवार को आयोजित डोल मेले में भगवान शंकर का किरदार निभा रहे...

Kushinagar

कुशीनगर में जन्मा विचित्र बच्चा, देखकर डर गए मां-बाप, अस्पताल छोड़कर हुए फरार

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

Kushinagar Medical College: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला...

Kushinagar

Kushinagar accident: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, चार की मौत, दो गंभीर घायल

by Mayank Yadav
जुलाई 13, 2025

Kushinagar accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं...

Kushinagar

“यूपी में पकड़ा गया पाकिस्तानी! फर्जी आधार, वोटर और आयुष्मान कार्ड बनवाकर कर रहा था इलाज”

by Mayank Yadav
जून 12, 2025

Kushinagar Pakistani: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पाकिस्तानी नागरिक सेराजुल हक...

Next Post
MBBS admisson cancelled in bihar

Bihar MBBS Admission : MBBS के पहले राउंड के एडमिशन रद्द, सभी छात्रों को अगली बार विंडो खुलने का इंतज़ार

Sikandar, sikandar salman khan

Bollywood News : सिकंदर का हिट होना सलमान खान के लिए क्यों ज़रूरी? फ्लॉप होने पर स्टारडम नहीं, इस एक चीज़ को होगा नुकसान...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist