Monday, May 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 9 की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

लखीमपुर खीरी में हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। मजदूरी कर लौट रहे मजदूर हादसे का शिकार हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

by SYED BUSHRA
May 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri Acciden
Share on FacebookShare on Twitter

Lakhimpur Kheri Acciden:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा ऊंच गांव और भरेहटा के बीच हाईवे पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मजदूरी कर गांव लौट रहे थे सभी लोग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन में करीब 12 लोग सवार थे। ये सभी मजदूर बताए जा रहे हैं, जो मजदूरी करके अपने गांव नानपारा लौट रहे थे। लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि मैजिक लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।
अस्पताल ले जाए गए घायलों में से 8 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बाद में एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया। अब तक मृतकों में तीन लोगों की पहचान हो सकी है।

RELATED NEWS

Road Accident: लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, शादी वाले घर में छाया मातम

Road Accident: लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, शादी वाले घर में छाया मातम

April 26, 2026
Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, टॉयलेट के लिए उतरे छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, टॉयलेट के लिए उतरे छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

February 7, 2026

पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह मान रही है।
प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को तुरंत और समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

Tags: Lakhimpur Kheri Accidentup road accident
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Road Accident: लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, शादी वाले घर में छाया मातम

Road Accident: लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, शादी वाले घर में छाया मातम

by Kirtika Tyagi
April 26, 2026

Lucknow Road Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निगोहां क्षेत्र के...

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, टॉयलेट के लिए उतरे छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, टॉयलेट के लिए उतरे छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
February 7, 2026

Yamuna Expressway Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार अल सुबह...

Tragic Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भीषण टक्कर में मां और चार बच्चे जिंदा जले हुई दर्दनाक मौत, पांच घायल

Tragic Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भीषण टक्कर में मां और चार बच्चे जिंदा जले हुई दर्दनाक मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
December 11, 2025

Barabanki Expressway Tragic Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल...

Next Post
UP Weather Update: यूपी में मौसम का बदला मिजाज, सुहाने दिन गए बारिश की उम्मीद खत्म, अगले 15 दिन तेज गर्मी, लू जैसे हालात

चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन बेहाल ,45 डिग्री पार पहुंचा पारा, 34 जिलों में लू का अलर्ट

Heatwave Alert: भीषण गर्मी में बाहर निकलने से पहले रखें ये जरूरी चीजें, वरना पड़ सकते हैं बीमार

Heatwave Alert: भीषण गर्मी में बाहर निकलने से पहले रखें ये जरूरी चीजें, वरना पड़ सकते हैं बीमार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist