शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सरकारी स्कूल में लटका ताला, शिक्षिकाओं के बीच वर्चस्व की जंग, एक पहले हुई निलंबित, फिर बहाली के बाद ली उसी विद्यालय में तैनाती, विवाद जारी

by Juhi Tomer
अक्टूबर 2, 2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा के शमशाबाद ब्लॉक क्षेत्र के एक विद्यालय में दो शिक्षिकाओं के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। जिसके चलते स्कूल के सरकारी भवन में ताला लटका हुआ है, जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की क्लास परिसर में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय के कमरों में लगाई जा रही है। दो शिक्षिकाओं ने के विवाद ने तकरीबन दो माह पूर्व भी तूल पकड़ा था जिसमें शिक्षा अधिकारियों ने 1 शिक्षकों को निलंबित कर दूसरी शिक्षिका को स्कूल का कार्यभार सौंप दिया था लेकिन 2 महीने बाद निलंबित शिक्षिका ने बहाल होकर उसी स्कूल में तैनाती ली है। जिसके बाद विवाद एक बार फिर बढ़ गया है लेकिन विद्यालय का ताला लटका हुआ है मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है फिर भी समाधान नहीं हो पा रहा। ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल का ताला खुलवाने की मांग की है।

दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है हाजिरी रजिस्टर में हाजिरी लगाने को लेकर दो शिक्षिकाओं रंजना मिश्रा और कुंदन भारती के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद शिक्षिकाओं ने कंपोजिट विद्यालय पर ताला लगा दिया। विवाद ने तूल पकड़ा तो शिक्षा अधिकारियों ने रंजना मिश्रा को निलंबित कर दिया और कुंदन भारती को विद्यालय का कार्यभार सौंप दिया। निलंबन के 2 महीने बाद रंजना मिश्रा बहाल हुई और तैनाती उसी विद्यालय में ले ली। अब शिक्षिका जब प्राथमिक विद्यालय में पहुंची तो फिर एक बार विवाद शुरू हो गया। पूरे विवाद में स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप है विवाद होता देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।

RELATED NEWS

Monkey attack: Taj Mahal घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा,6 साल का बच्चा भी घायल

Monkey attack: Taj Mahal घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा,6 साल का बच्चा भी घायल

सितम्बर 15, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026

ग्रामीण सुनील सिकरवार ने बताया कि कई बार ग्रामीणों ने विवाद को सुलझाने के प्रयास किए हैं। लेकिन नहीं सुलझ सका। तो वही प्रधान पति अमित कुमार का कहना है कि शिक्षा अधिकारियों को पूरे मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए। जिससे के बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान ना आ सके।

मामले में जब खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शमशाबाद शेष नारायण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में ताला लटका है जानकारी होने पर जांच करने मौके पर गए थे। वहां महिला शिक्षकों के बीच विवाद है और पुरुष शिक्षकों से ताला तोड़ने की कहा गया था। लेकिन ताला नहीं तोड़ा गया, एक बार फिर मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

अब सवाल यह उठता है कि काफी समय से चल रहा यह विवाद कब तक खत्म होगा। मामला जिला स्तर के अधिकारियों तक संज्ञान में है, लेकिन शिक्षिकाओं की वर्चस्व की लड़ाई में छात्रों का भविष्य अंधकार में डूबा हुआ है। 121 विथ शिक्षिका प्रधान पति और बच्चों के अभिभावकों के साथ

Tags: Agra Newslatest up newssamshabad
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Monkey attack: Taj Mahal घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा,6 साल का बच्चा भी घायल

Monkey attack: Taj Mahal घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा,6 साल का बच्चा भी घायल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

आगरा के ताजमहल में घूमने आई एक विदेशी महिला पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। महिला परिसर में घूम...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Sadhvi Prachi Statement: आगरा में साध्वी प्राची के बयान पर छिड़ी बहस, जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र कर कही विवादित बात

Sadhvi Prachi Statement: आगरा में साध्वी प्राची के बयान पर छिड़ी बहस, जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र कर कही विवादित बात

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Sadhvi Prachi Statement: उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित राजेश्वर मेला-2026 के उद्घाटन समारोह के दौरान हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची...

Agra News

Agra News : डमरू संग त्रिशूल लेकर ताजमहल पहुंचीं अघोरी साध्वी चंचल नाथ, CISF के जवानों ने गेट पर ही लिया रोक

by Gulshan
नवम्बर 7, 2025

Agra News : आगरा का मशहूर ताजमहल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह बनीं अघोरी साध्वी चंचल...

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

by Vinod
अक्टूबर 9, 2025

आगरा। दरोगा जी मेरे साथ छल किया गया। मेरे साथ बड़ा हुआ। शादी के बाद सुहागरात की सेज से पति...

Next Post

Aligarh: AMU मैगजीन में PM मोदी की फोटो पर विवाद, स्टूडेंट्स ने VC पर लगाए कई आरोप, तस्वीर छपने पर क्यों बवाल मचा रहे छात्र

Kanpur Accident: कानपुर की काल रात्रि! लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी सस्पेंड, खबर में अब तक की अपडेट...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In