रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

ना बैंड, ना बारात… फिर भी हुई शादी! यूपी में प्रेमी ने प्रेमिका से की शादी, विदाई श्मशान घाट के लिए हुई

यूपी के महाराजगंज में एक दिल दहला देने वाली प्रेम कहानी सामने आई। प्रेमिका की आत्महत्या के बाद प्रेमी ने उसकी अंतिम यात्रा से पहले शादी की सभी रस्में निभाईं, सिंदूर भरा और उसे विदा किया—लेकिन ससुराल नहीं, श्मशान के लिए।

by Mayank Yadav
जून 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Maharajganj
Share on FacebookShare on Twitter

Maharajganj love story: यूँ तो आपने शादियां बहुत देखी होंगी… शादी के जश्न में आप खूब शरीक हुए होंगे… लेकिन यूपी के Maharajganj में एक ऐसी शादी हुई, जिसमें ना बैंड था… ना बाजा और ना ही बारात। इस शादी में अगर कुछ था तो वो था ग़म, आँसू और जीवनसाथी के जीवन में आने से पहले ही विदा होने की बेबसी। शादी तो हुई, लेकिन ना तो मंगलगीत गाए गए और ना ही दुल्हन बाबुल के घर से विदा होकर ससुराल गई — बल्कि दुल्हन की विदाई श्मशान घाट के लिए हुई।

प्रेम की एक ऐसी कहानी, जो मरकर किस्सों में अमर हो गई… इस प्रेम कहानी के बारे में जिसने भी सुना और देखा, वो सिहर उठा। यूँ तो हर प्रेम कहानी की तरह इस प्रेम कहानी का मुस्तकबिल भी शादी था… लेकिन ऐसा हो ना सका… क्योंकि ये शादी बिल्कुल अलग और अनोखी थी। शादी की रस्में तो अदा हुईं… लेकिन हँसी-खुशी के साथ नहीं, बल्कि गमगीन माहौल में। यहाँ प्रेमी ने ना केवल सच्चे प्यार की क़समों को पूरा किया बल्कि एक मिसाल कायम कर दी — इस बदलते दौर में जबकि पति-पत्नी के रिश्तों में क़त्लोगारत का मंजर हर रोज़ सामने आ रहा हो।

RELATED NEWS

Maharajganj

रिश्तों का कत्ल: पति गुजरात में बेलता रहा पापड़, ससुर-साले ने बीवी को राजस्थान में बेचा!

जनवरी 16, 2026
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

सितम्बर 16, 2025

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार यूपी के Maharajganj में ऐसी कैसी शादी हुई… जिसने प्यार के रिश्ते को मजबूत कर दिया और बिना बैंड-बाजे की इस शादी में बारातियों के बजाय सांत्वना देने वालों का तांता क्यों लगा। दरअसल, निचलौल थाना इलाके में प्रेमिका ने घरेलू झगड़े के चलते आत्महत्या कर ली। खबर प्रेमी को लगी तो उसने मृत प्रेमिका को दुल्हन बनाया, मृत प्रेमिका का सिंदूरदान किया। पंडित जी ने उदास मन से मंत्र पढ़े… और चारों तरफ मंगलगीतों के बजाय आँसुओं का सैलाब था।

मनाली में एडवेंचर बना हादसा जिप लाइन टूटने से 30 फीट खाई में गिरी बच्ची

दरअसल, निचलौल थाना Maharajganj क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में युवक दुकान चलाता था। इसी बीच मकान मालिक की लड़की से उसे प्यार हो गया। बात आगे बढ़ी तो परिजनों ने पहले इनकार किया, लेकिन दोनों की ज़िद्द के आगे उन्हें झुकना पड़ा और शादी के लिए सहमत हो गए। दोनों एक-दूसरे से शादी कर घर बसाने के सपने देख रहे थे। तभी किसी बात को लेकर युवती ने फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली… जिसके बाद प्रेमी ने मृत प्रेमिका की माँग में सिंदूर भरने का फैसला किया। क्योंकि वो उसको दिलोजान से प्यार करता था… इसलिए प्रेमिका की अर्थी उठने से पहले गमगीन माहौल में शादी की रस्में अदा हुईं।

जाहिर है कि महाराजगंज की ये अनोखी शादी एक मिसाल बन गई… क्योंकि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि बदलते दौर में प्यार एक खेल बनकर रह गया है। कहीं पत्नी ने शादी के पवित्र रिश्ते का क़त्ल कर दिया, तो कहीं प्यार को हासिल नहीं कर पाया तो फिर प्रेमिका का बेरहमी से क़त्ल कर दिया गया। लेकिन महाराजगंज की इस शादी ने ना केवल हर किसी की आँखों को नम कर दिया, बल्कि ये कहने पर मजबूर कर दिया कि प्यार हो तो ऐसा।

Tags: maharajganj
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Maharajganj

रिश्तों का कत्ल: पति गुजरात में बेलता रहा पापड़, ससुर-साले ने बीवी को राजस्थान में बेचा!

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Maharajganj Crime News: महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक व्यक्ति...

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

by Vinod
सितम्बर 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मेरठ की मुस्कान, इंदौर की सोमन, अमरोह की शबनम के साथ ही नाम गिनते जाइए और बेवफा...

Maharajganj

Maharajganj शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक में अश्लील वीडियो, दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

by Mayank Yadav
अगस्त 12, 2025

Maharajganj Online Meeting Porn Video: महाराजगंज शिक्षा विभाग की 7 अगस्त को हुई एक ऑनलाइन सार्वजनिक बैठक के दौरान अश्लील...

Maharajganj

बच्चों के फेक रोने का वीडियो वायरल कर प्रिंसिपल ने रची साजिश, स्कूल मर्जर का विरोध करने की थी मंशा

by Mayank Yadav
जुलाई 23, 2025

Maharajganj school merger fake video: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में स्कूल मर्जर के विरोध में एक चौंकाने वाला मामला...

Sanjay Nishad

Sanjay Nishad News: संजय निषाद ने धर्मात्मा निषाद के आरोपों पर दी सफाई, कहा- वह ऐसा नहीं कर सकता

by Mayank Yadav
फ़रवरी 17, 2025

Sanjay Nishad News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। निषाद पार्टी...

Next Post
RAS Mains protest Jaipur

परीक्षा टालने से पहले ही चौकन्ना RPSC, कोर्ट में लगाई केविएट!

12 दिन पहले गर्लफ्रेंड को पहनाई थी अंगूठी, जानें कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम से क्यों डिलीट की मंगेतर की फोटोज

12 दिन पहले गर्लफ्रेंड को पहनाई थी अंगूठी, जानें कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम से क्यों डिलीट की मंगेतर की फोटोज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist