मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow: 55 मिनट में लूट की 3 वारदात, बिना नंबर की बाइक पर बेखौफ घूमते लुटेरों ऐसे किया अटैक

अलीगंज थाना क्षेत्र में लुटेरों का आतंक देखने को मिला। जहां लुटेरों ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा की पत्नी रेनू और बेटे के साथ लूटने के बाद 2 अन्य महिलाओं के साथ भी लूटपाट की। इस दौरान लुटेरों ने महिलाओं को घसीटकर निचे गिरा दिया। बाइक सवार बेखौफ लुटेरों ने महज 55 मिनट में तीन महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम दिया। वह दो घंटे बिना नम्बर वाली बाइक पर बेखौफ घूमते रहे।

by Anu Kadyan
मई 9, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

अलीगंज थाना क्षेत्र में लुटेरों का आतंक देखने को मिला। जहां लुटेरों ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा की पत्नी रेनू और बेटे के साथ लूटने के बाद 2 अन्य महिलाओं के साथ भी लूटपाट की। इस दौरान लुटेरों ने महिलाओं को घसीटकर निचे गिरा दिया। बाइक सवार बेखौफ लुटेरों ने महज 55 मिनट में तीन महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम दिया। वह दो घंटे बिना नम्बर वाली बाइक पर बेखौफ घूमते रहे।

रात 9 बजे यहां से सामने आई पहली घटना

बेखौफ लुटेरे बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए और पास में जा रही महिला को निशाना बनाते हुए कान में पहने सोने के कुंडल, कान सहित नोच ले गए। महिला रोटी बिलखती सड़क पर गिर गई।
आपको बताते चले कि अलीगंज के सेक्टर के निवासी विनोद शुक्ला पंचायती राज विभाग में काम करते है। विनोद अपनी पत्नी किरन शुक्ला और 10 वर्षीय बेटी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जानकीपुरम जा रहे थे।

RELATED NEWS

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

अगस्त 23, 2026
UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

अगस्त 23, 2026

नाबालिक बेटी बाइक पर बीच में बैठी हुई थी। रात में करीब 9 बजे जैसे ही पूरा परिवार राम राम बैंक चौकी के पास पहुंचा, पीछे से बाइक सवार लुटेरे धावा बोल देते हैं। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर कर घिसटती हुई जाती है जिस कारण पत्नी व बेटी घायल हो जाते है। लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। घटना में घायल के बेटे ने लुटेरा का पीछा किया, लेकिन लुटेरे सचिवालय कॉलोनी में घुसकर फरार हो गए।

लूट की वारदात की दूसरी घटना रात करीब साढ़े 9 बजे गोयल चौराहा

मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशव नगर में रहने वाली रंजना दीक्षित अपने पति के साथ विकासनगर गई हुई थी। वापस आते समय गोयल चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उसी समय लुटेरों ने रंजना की चेन पर झपट्टा मारा दिया। झपट्टा लगने के कारण रंजना बाइक से गिर गई और घायल हो गई। लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर तेजी के साथ फरार हो गए। घायल अवस्था मे रंजना को अस्पताल ले जाया गया।

रात करीब 10 बजे लूट की तीसरी वारदात अंचलिक विज्ञान नगरी के पास

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नीरज पत्नी रेनू के साथ 11 साल के बीमार बेटे का इलाज करवाकर वापस आ रहे थे। आंचलिक विज्ञान नगरी के पास रात करीब 10 बजे बिना नम्बर वाली बाइक से लुटेरे ने हमला बोलकर पर्स छिनने का प्रयास किया। रेनू ने पर्स की डोरी को गले से फंसा रखा था। जिस कारण रेणु अपने बेटे के साथ सड़क पर गिरकर घायल हो गई। लुटेरा भी गिरा लेकिन चंद सेकेंड में उठकर फरार हो गया। लूट की वारदात में मां बेटा घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों घटनाओं में बिना नम्बर वाली की बाइक का इस्तेमाल किया गया है।

तीन किलोमीटर के दायरे में हुई लूट की वारदात

लूटकांड की 3 घटनाए साढ़े तीन किलोमीटर के रेडियस में अंजाम दी गई है। जिससे यह लगता है कि बदमाश पूरे इलाके से अच्छी तरीके से वाकिफ थे और किस तरीके से घटना को अंजाम देकर कौन से रास्ते से फरार होना है यह बदमाश पूरी तरीके से जानते थे जिस कारण महज 50 मिनट के अंदर तीन घटनाओं को अंजाम दिया गया और तीनों घटनाओं में लूट की शिकार हुई महिलाएं घायल हुई है

अलीगंज में लूट की वारदात में माँ बेटे की वायरल फोटो ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए है।

अलीगंज थाना क्षेत्र में लूट के दौरान मां बेटे घायल हुए थे जिसके बाद उनकी घायल अवस्था में एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई कई दिग्गजों ने उस फोटो को ट्वीट करते हुए लखनऊ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं हालांकि डीसीपी नॉर्थ यह दावा कर रहे की 8 टीमें लगाई गई है जल्द ही लुटेरे की गिरफ्तारी की जाएगी।

लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि 8 टीमें लगाने के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं कि घायल अवस्था में किस तरीके से मां और बेटे अस्पताल में भर्ती है और उस दौरान की एक फोटो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बेटा घायल है लेकिन उसके चेहरे पर मुस्कान दिखाई देती है फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोग लखनऊ पुलिस की आलोचना कर रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के दावे करने वाली राजधानी पुलिस लुटेरे के आगे बेबस नजर आ रही है

Tags: 3 incidents of robbery in 55 minutes55 मिनट में डकैती की 3 घटनाएंlooted in lucknowlucknowLucknow Newsluvknow crimeluvknow policerobbersrobbers in lucknowUP Newsयूपी समाचारलखनऊलखनऊ अपराधलखनऊ पुलिसलखनऊ में लुटेरेलखनऊ में लूटलखनऊ समाचारलुटेरे
Share198Tweet124Share50

Anu Kadyan

Related Posts

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Divya Mishra Murder Case

Murder Sucide Case: किसने स्टेटस में लगाए गंभीर आरोप, प्रज्ञा ने 15 घंटे बाद दी सफाई किए कई चौंकाने वाले खुलासे

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Case: गुरुवार दोपहर हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ICICI बैंक में काम करने वाली...

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया। गोमतीनगर इलाके में एक बैंककर्मी...

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident

लखनऊ के सावन महोत्सव में बड़ा हादसा, झूले का बकेट टूटने से पांच घायल,घटना के बाद सभी झूले बंद

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident:लखनऊ के स्माइलगंज स्थित इंदिरानगर सावन महोत्सव में मंगलवार रात झूला टूटने से बड़ा हादसा हो...

Next Post

The Kerala Story के बाद अब गुजरात में 40 हजार लड़कियों के गायब होने का सच आया सामने

Bus Accident in MP : दसंगा में पुल से एक बस नीचे गिरी, 21 लोगों की मौके पर मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist