सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow LDA Yojana: एलडीए की नई हाउसिंग स्कीम से डेढ़ लाख परिवारों को मिलेगा आशियाना, अनंत नगर योजना बनी हॉट फेवरेट

लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर आवासीय योजना में लोगों की भारी दिलचस्पी देखी जा रही है। इस योजना में डेढ़ लाख लोगों को आवास मिलेगा, साथ ही एडुटेक सिटी, ग्रीन जोन और आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

by Mayank Yadav
अप्रैल 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow LDA Yojana: लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर आवासीय योजना ने लोगों का ध्यान तेजी से खींचा है। मोहन रोड स्थित इस योजना में पंजीकरण की शुरुआत होते ही भारी संख्या में लोग वेबसाइट पर लॉगिन कर आवेदन कर रहे हैं। योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अप्रैल को किया था। इसमें 785 एकड़ क्षेत्र में डेढ़ लाख लोगों के लिए आवासीय व व्यावसायिक सुविधा से युक्त टाउनशिप तैयार की जा रही है। Lucknow अनंत नगर योजना में न केवल फ्लैट्स और प्लॉट हैं, बल्कि एडुटेक सिटी, हरित क्षेत्र, ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन और वेस्ट मैनेजमेंट जैसी आधुनिक सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।

तीसरे दिन तक 10 हजार लोग हुए शामिल

Lucknow एलडीए की वेबसाइट पर पंजीकरण खुलने के तीसरे दिन तक करीब 10 हजार लोगों ने लॉगिन बनाकर रुचि दिखाई। इनमें से 3095 लोगों ने 1100 रुपये का भुगतान कर पंजीकरण पुस्तिका खरीदी। वहीं, 148 लोगों ने भूखंड की अनुमानित कीमत का 5% भुगतान कर रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। योजना के प्रति लोगों की बढ़ती दिलचस्पी से यह साफ है कि यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में लखनऊ के प्रमुख रिहायशी क्षेत्रों में गिना जाएगा।

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

जून 27, 2026
Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

जनवरी 18, 2026

Lucknow

60 भूखंडों में बनेंगे 10 हजार फ्लैट्स, पीएम आवास योजना का लाभ भी

Lucknow अनंत नगर योजना में ग्रुप हाउसिंग के 60 भूखंडों में 10 हजार से अधिक फ्लैट्स बनेंगे। इनमें ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के लगभग 5000 भवन शामिल होंगे, जिससे 25 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी लाभार्थियों को घर उपलब्ध कराए जाएंगे। भूमिगत केबल व्यवस्था के ज़रिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।

100 एकड़ में एडुटेक सिटी और 130 एकड़ हरियाली का वादा

इस योजना की सबसे खास बात है 100 एकड़ में बनने वाली एडुटेक सिटी, जहां छात्रों, शिक्षकों और फैकल्टी के लिए हॉस्टल और आवासीय भवन बनेंगे। साथ ही, लगभग 130 एकड़ में पार्क और ग्रीन स्पेस विकसित किया जाएगा। योजना में आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और जीरो लिक्विड डिसचार्ज सिस्टम पहले से ही तय किया गया है।

हर ब्लॉक में सौर ऊर्जा, ई-चार्जिंग स्टेशन भी होंगे मौजूद

हर ब्लॉक में सोलर एनर्जी सिस्टम स्थापित होगा, जो सार्वजनिक स्थलों की बिजली ज़रूरतों को पूरा करेगा। इसके साथ ही, ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे प्रदूषण रहित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। अनंत नगर योजना को हर दृष्टि से स्मार्ट, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

यहां पढ़ें: You Tube शॉर्ट्स में इंस्टाग्राम वाला धमाका, क्रिएटर्स को मिलेंगी जबरदस्त न्यू Benefits, जानें कैसे करेगा कमाल ?
Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
जनवरी 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
जनवरी 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Next Post
Raghavi Kumari

Raghavi Kumari post: राजा भैया की बेटी ने उठाई आवाज... कहा- 'मां के साथ भेदभाव कर रही है उत्तराखंड सरकार'

writting a

Saudi Arabia : भारत समेत 14 देशों के वीजे पर सऊदी ने लगाई अस्थायी रोक, जानिए क्या है वजह ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist