Saturday, March 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कलयुगी पिता की दंरिदगी, मासूम बेटे को दिया दर्दनाक मौत , शरीर पर मिले 18 चोटों के निशान

Lucknow के चौक इलाके में चार साल के मासूम अर्णव की संदिग्ध मौत ने सभी को झकझोर दिया। पोस्टमार्टम में 18 चोटों के निशान और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, पिता और सौतेली मां पर आरोप लगे हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow child murder case
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow child murder case:राजधानी Lucknow के चौक इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार साल के मासूम अर्णव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे का शव घर के बाथरूम में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासे हुए, उन्होंने सभी को हैरान कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई क्रूरता

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अर्णव के शरीर पर 18 गंभीर चोटों के निशान पाए गए। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें थीं और कुछ हड्डियां भी टूटी हुई मिलीं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि बच्चे की मौत गला दबाने से हुई है।
इन खुलासों के बाद मामला हत्या का बन गया। पुलिस ने बच्चे के पिता भीष्म खरबंदा और उसकी दूसरी पत्नी रागिनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED NEWS

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

March 10, 2026
Birthday Party Shooting Case: बर्थडे पार्टी में दबा ट्रिगर, 7वीं के छात्र की मौत, मचा हड़कंप, किसने कहा अब तक चल जाता बुलडोजर

Birthday Party Shooting Case: बर्थडे पार्टी में दबा ट्रिगर, 7वीं के छात्र की मौत, मचा हड़कंप, किसने कहा अब तक चल जाता बुलडोजर

March 6, 2026

ननिहाल पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

अर्णव के ननिहाल पक्ष ने पिता और सौतेली मां पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अर्णव को उसके पिता और सौतेली मां द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
परिजनों के मुताबिक जब भी अर्णव से बात करने की कोशिश की जाती, तो पिता वीडियो कॉल पर सिर्फ बच्चे को दिखाते थे, लेकिन उससे बात नहीं कराते थे। इसके अलावा शरीर पर चोट के निशान छिपाने के लिए गर्मियों में भी उसे फुल स्लीव कपड़े पहनाए जाते थे।

कोर्ट से कस्टडी लेने के बाद बदली जिंदगी

बताया जा रहा है कि अर्णव की मां स्वाति की मौत उसके जन्म के छह महीने बाद ही हो गई थी। इसके बाद अर्णव अपने ननिहाल में रह रहा था।
करीब एक साल बाद अर्णव के पिता भीष्म ने दूसरी शादी कर ली। बाद में बेटे की बेहतर परवरिश का हवाला देते हुए कोर्ट से उसकी कस्टडी ले ली। 13 अगस्त 2023 को वह अर्णव को अपने साथ ले आया, लेकिन ननिहाल पक्ष का आरोप है कि इसके बाद बच्चे के साथ लगातार मारपीट की जाती रही।

मौत के बाद पिता ने बताया बाथरूम में गिरने की बात

अर्णव की मौत के बाद उसके पिता ने अपने साले को फोन कर बताया कि बच्चा बाथरूम में गिर गया था और उसकी तबीयत खराब थी। लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्चे के शरीर पर कई चोटों के निशान देखकर उन्हें शक हो गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

Tags: Child Murder Caselucknow crime news
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Lucknow Double Murder case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Birthday Party Shooting Case: बर्थडे पार्टी में दबा ट्रिगर, 7वीं के छात्र की मौत, मचा हड़कंप, किसने कहा अब तक चल जाता बुलडोजर

Birthday Party Shooting Case: बर्थडे पार्टी में दबा ट्रिगर, 7वीं के छात्र की मौत, मचा हड़कंप, किसने कहा अब तक चल जाता बुलडोजर

by SYED BUSHRA
March 6, 2026

Lucknow Birthday Party Shooting Case:लखनऊ में एक जन्मदिन की पार्टी उस समय दुखद घटना में बदल गई, जब अचानक चली...

Lucknow Murder Case:मामूली झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, पिता को बचाने आया बेटा बना निशाना, युवक की चाकू मारकर हत्या

Lucknow Murder Case:मामूली झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, पिता को बचाने आया बेटा बना निशाना, युवक की चाकू मारकर हत्या

by SYED BUSHRA
March 5, 2026

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां...

Aashiyana Lucknow Murder Case

Aashiyana Murder Case: रिश्तों की दरार , मां की मौत , पिता से नफरत, कैसे बना उस रात का खौफनाक फैसला

by SYED BUSHRA
March 3, 2026

Aashiyana Lucknow Murder Case: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने लोगों को अंदर तक झकझोर...

लखनऊ में सनसनीखेज मामला,वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में सनसनीखेज मामला,वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
March 2, 2026

Lucknow crime news:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist