मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Toll Hike: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर फिर बढ़ा टोल, वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा कितना अतिरिक्त बोझ

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एनएचएआई ने एक बार फिर टोल दरों में बढ़ोतरी की है। नई दरें सोमवार रात से लागू होंगी। कार समेत सभी श्रेणी के वाहनों पर अधिकतम 30 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow-Kanpur Highway Toll Hike: अत्याधुनिक सुविधाओं और बेहतर तकनीक के साथ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का संचालन शुरू हुए अभी महज एक सप्ताह ही हुआ है। इसी बीच कानपुर-लखनऊ हाईवे यानी एनएच-27 पर सफर करने वाले वाहन चालकों को टोल बढ़ोतरी का झटका लगा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की लखनऊ यूनिट ने हाईवे पर टोल दरों में 30 रुपये तक की वृद्धि की है। नई दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू कर दी जाएंगी। खास बात यह है कि एनएचएआई के इतिहास में यह पहली बार बताया जा रहा है, जब एक ही वित्तीय वर्ष के दौरान किसी हाईवे पर दूसरी बार टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है।

हर साल मार्च में होती थी वार्षिक बढ़ोतरी

अब तक एनएचएआई की ओर से टोल दरों में वार्षिक संशोधन आमतौर पर 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद किया जाता रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी 31 मार्च को टोल दरों में पांच से 45 रुपये तक की वृद्धि की गई थी। हालांकि, उस समय कारों के टोल में कोई बदलाव नहीं किया गया था। दूसरी ओर, हल्के कामर्शियल वाहनों से लेकर बस, ट्रक और भारी वाहनों तक के टोल में पांच से 45 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। अब एक बार फिर दरें बढ़ने से वाहन चालकों को अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

RELATED NEWS

Kanpur

Kanpur हाईवे पर बड़ा हादसा, कार पर गिरा हाईटेंशन लाइन का भारी-भरकम पोल

सितम्बर 5, 2024
after-the-end-of-lok-sabha-elections-2024-drivers-got-a-big-shock-nhai-increased-toll-tax-by-up-to-5

चुनाव खत्म होते ही वाहन चालकों को लगा बड़ा झटका, NHAI ने Toll Tax में किया 5% तक का इजाफा

जून 2, 2024

मंत्रालय से मंजूरी के बाद लागू हुई नई दरें

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पीडी) नकुल वर्मा के अनुसार, कानपुर-लखनऊ हाईवे पर टोल शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा गया था। मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद नई दरें लागू करने का फैसला लिया गया। इस बार कार से लेकर बड़े और ओवरसाइज वाहनों तक टोल में अधिकतम 30 रुपये की वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई दरों के अनुसार अब वाहन चालकों को नवाबगंज टोल प्लाजा पर पहले की तुलना में ज्यादा शुल्क देना होगा।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ा है टोल बढ़ाने का तर्क

टोल बढ़ाने के पीछे एनएचएआई की ओर से एक्सप्रेसवे के संचालन को भी एक वजह बताया गया है। अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ की तरफ से बनी तक लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के करीब 18 किलोमीटर हिस्से पर वाहन चालक फिलहाल बिना टोल के सफर कर रहे हैं। इसके बाद बनी के पास पहुंचकर वाहन सर्विस रोड के जरिए कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जुड़ जाते हैं। अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में करीब 102 करोड़ रुपये की लागत से हाईवे पर ओवरले का काम कराने के साथ सड़क सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी बेहतर किया गया है। ऐसे में अब संशोधित टोल दरें लागू की जा रही हैं।

मासिक पास भी हुआ महंगा, वाहन के हिसाब से बढ़ी दर

चालू वित्तीय वर्ष में मासिक पास की कीमतों में भी वाहन के आकार के अनुसार बढ़ोतरी की गई है। पहले मासिक पास की दरों में न्यूनतम 80 रुपये और अधिकतम 520 रुपये तक की वृद्धि हुई थी। अब इसमें 10 रुपये का अतिरिक्त टोल शुल्क भी जोड़ा गया है। इसके बाद मासिक पास की न्यूनतम कीमत 90 रुपये और अधिकतम कीमत 560 रुपये तक पहुंच गई है। इससे नियमित रूप से हाईवे का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

जानिए अब किस वाहन को कितना टोल देना होगा

नई दरों के मुताबिक कार के लिए एक तरफ का टोल 95 रुपये से बढ़कर 100 रुपये और आना-जाना 145 रुपये से बढ़कर 150 रुपये हो गया है। हल्के कामर्शियल वाहनों का सिंगल यात्रा शुल्क 155 से बढ़कर 160 रुपये और आना-जाना 235 से 245 रुपये हो गया है। बस और ट्रक का टोल 330 से बढ़कर 340 रुपये, जबकि दोनों तरफ का शुल्क 495 से 510 रुपये हो गया है। थ्री एक्सल कामर्शियल वाहनों के लिए सिंगल यात्रा शुल्क 370 रुपये और आना-जाना 555 रुपये होगा। चार से छह एक्सल वाले वाहनों का टोल 535 रुपये और आना-जाना 800 रुपये हो गया है। वहीं, सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों को एक तरफ 650 रुपये और आना-जाना 975 रुपये चुकाने होंगे।

Tags: Lucknow Kanpur HighwayNHAIToll Tax Hike
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur

Kanpur हाईवे पर बड़ा हादसा, कार पर गिरा हाईटेंशन लाइन का भारी-भरकम पोल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2024

Kanpur News : कानपुर रोड पर एलिवेटेड रोड के निर्माण के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा...

after-the-end-of-lok-sabha-elections-2024-drivers-got-a-big-shock-nhai-increased-toll-tax-by-up-to-5

चुनाव खत्म होते ही वाहन चालकों को लगा बड़ा झटका, NHAI ने Toll Tax में किया 5% तक का इजाफा

by Rajni Thakur
जून 2, 2024

NHAI Toll Tax Hike: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वाहन चालकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, एनएचएआई ने...

FASTag KYC

FASTag KYC: लापरवाही करना पड़ सकता है भारी, जाने घर बैठे कैसे करें FASTag KYC अपडेट, डेडलाइन भी है नजदीक

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 3, 2024

FASTag KYC :  टोल फीस देने में तेजी करने के लिए FASTag को लॉन्च कर दिया गया है. अब NHAI...

Sultanpur: गोमती नदी में NHAI कर्मी ने फेंका पुल का मलबा, NGT की उड़ाई धज्जियां, Video वायरल होने पर DM ने दिये जांच के निर्देश

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 9, 2022

स्वच्छता को लेकर जगह-जगह कैंप चलाए जाते हैं. लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) खुलेआम एनजीटी...

Road Accident: खराब सड़क के कारण हुई दुर्घटना, तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार, NHAI ने सुनाया फरमान

by Anu Kadyan
अक्टूबर 19, 2022

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बड़ा फरमान जारी किया है। उन्होंने अपने फरमान में कहा है कि अब खराब सड़क...

Next Post
Lucknow News: इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में रेव पार्टी को लेकर हंगामा, बाहरी युवक-युवतियों की भीड़ से नाराज हुए लोग

Lucknow News: इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में रेव पार्टी को लेकर हंगामा, बाहरी युवक-युवतियों की भीड़ से नाराज हुए लोग

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist