मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

OTS Scheme: यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, OTS योजना में ब्याज और सरचार्ज होगा माफ |

उत्तर प्रदेश सरकार 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के लिए OTS योजना लागू करेगी। मूल बकाया जमा करने पर ब्याज और सरचार्ज पूरी तरह माफ होगा। भुगतान अधिकतम तीन किस्तों में किया जा सकेगा।

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Property Tax OTS Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार प्रॉपर्टी टैक्स यानी गृहकर, जलकर और सीवरकर के पुराने बकायेदारों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सरकार एकमुश्त समाधान योजना यानी ओटीएस लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत बकायेदारों को सिर्फ अपना मूल कर बकाया जमा करना होगा। इसके बाद ब्याज और सरचार्ज की पूरी राशि माफ कर दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए राजस्व वसूली को बढ़ाना, करदाताओं को राहत देना और लंबे समय से लंबित टैक्स विवादों का समाधान करना है।

762 नगरीय निकायों में लागू होगी ओटीएस योजना

प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरु प्रसाद ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। योजना का लाभ प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में मिलेगा। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायत शामिल हैं। ओटीएस के तहत गृहकर, जलकर और सीवरकर के बकायेदारों को केवल मूल कर राशि का भुगतान करना होगा। हालांकि, ब्याज और सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट का लाभ तभी मिलेगा, जब बकाया मूल कर की पूरी राशि जमा कर दी जाएगी।

RELATED NEWS

UP IAS Transfer News

UP IAS Transfer: क्या प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सचिव, विशेष सचिव और सीडीओ स्तर पर किए बड़े बदलाव

जुलाई 10, 2026
UP Rural Employment Scheme 2026

New Scheme: यूपी में आज से नई रोजगार गारंटी योजना लागू , 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

जून 30, 2026

15 अगस्त से 15 दिसंबर तक मिलेगा योजना का लाभ

सरकार की यह योजना आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग वाली सभी संपत्तियों पर लागू होगी। इसके तहत एक अप्रैल 2026 तक के बकाये को शामिल किया गया है। सिर्फ आम नागरिक ही नहीं, बल्कि सरकारी विभाग, स्वायत्तशासी संस्थाएं और सार्वजनिक उपक्रम भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। बकायेदारों की सुविधा के लिए मूल बकाया राशि को अधिकतम तीन किस्तों में जमा करने का विकल्प दिया गया है। योजना लागू होने के पहले 30 दिनों के भीतर कम से कम एक-तिहाई मूल बकाया जमा करना होगा। बाकी रकम अगले दो मासिक किस्तों में जमा की जा सकेगी और तीन महीने के अंदर पूरा भुगतान करना अनिवार्य होगा।

बकायेदारों को दी जाएगी योजना की जानकारी

ओटीएस योजना 15 अगस्त से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। सरकार ने नगरीय निकायों को निर्देश दिया है कि 15 अगस्त से 14 सितंबर के बीच योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस दौरान बकायेदारों को योजना की जानकारी देने के साथ उन्हें बकाया कर जमा करने के लिए जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों की कोशिश होगी कि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठाकर अपने पुराने टैक्स बकाये का निपटारा कर सकें।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकेंगे आवेदन

ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए बकायेदार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे। संबंधित नगरीय निकाय अपनी वेबसाइट या निर्धारित विशेष पोर्टल के जरिए आवेदन स्वीकार करेंगे। इसके अलावा लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी। योजना के तहत मिलने वाले आवेदनों का निस्तारण अधिकतम 15 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा, ताकि लोगों को राहत पाने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

पहले जमा की गई रकम वापस नहीं होगी

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ओटीएस योजना लागू होने से पहले किसी बकायेदार द्वारा आंशिक या पूरा टैक्स जमा किया जा चुका है तो वह रकम वापस नहीं की जाएगी। इसके अलावा यदि निर्धारित समय के दौरान आवेदन लंबित रहते हैं या योजना को प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है। सरकार को उम्मीद है कि योजना से पुराने टैक्स बकाये की वसूली में तेजी आएगी और लंबे समय से लंबित मामलों का निपटारा हो सकेगा।

Tags: OTS SchemeUP Property Taxuttar pradesh government
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP IAS Transfer News

UP IAS Transfer: क्या प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सचिव, विशेष सचिव और सीडीओ स्तर पर किए बड़े बदलाव

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

UP Rural Employment Scheme 2026

New Scheme: यूपी में आज से नई रोजगार गारंटी योजना लागू , 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

New Rural Employment Guarantee Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण मजदूरों के लिए एक नई रोजगार गारंटी योजना लागू कर...

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी में विशेष तैयारी, सभी जिलों में मंत्रियों की तैनाती

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी में विशेष तैयारी, सभी जिलों में मंत्रियों की तैनाती

by Sadaf Farooqui
जून 20, 2026

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेशभर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने...

Yogi Cabinet Major Decisions

Yogi Cabinet Decisions: मक्का खरीद, वकीलों की फीस, नई जेलें और वाहन मालिकों को राहत, कैबिनेट ने कौन से 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी

by SYED BUSHRA
जून 4, 2026

Yogi Cabinet Takes Major Decisions:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को उनके सरकारी आवास पर कैबिनेट बैठक आयोजित हुई।...

Salary Before Holi Announcement: मुख्यमंत्री योगी का फैसला, कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय से पहले मिलेगी सैलरी

Salary Before Holi Announcement: मुख्यमंत्री योगी का फैसला, कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय से पहले मिलेगी सैलरी

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 27, 2026

Salary Before Holi Announcement: उत्तर प्रदेश में काम कर रहे सभी सरकारी और अनुबंध कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है।...

Next Post
Houthi Blockade: हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का किया ऐलान, भारत की तेल-गैस सप्लाई पर मंडराया खतरा

Houthi Blockade: हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का किया ऐलान, भारत की तेल-गैस सप्लाई पर मंडराया खतरा

Mission Aagman: भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में नई उड़ान, Skyroot Aerospace ने लॉन्च किया Vikram-1 रॉकेट

Mission Aagman: भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में नई उड़ान, Skyroot Aerospace ने लॉन्च किया Vikram-1 रॉकेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist