मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow : क्या मलिहाबाद कांड की मृतिका को मिल गया न्याय,लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया मुख्य आरोपी

लखनऊ के मलिहाबाद में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश और हत्या करने वाला मुख्य आरोपी अजय द्विवेदी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इससे पहले उसके भाई को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

by SYED BUSHRA
मार्च 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow police encounter

Lucknow Encounter : लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश और फिर उसकी हत्या करने वाला मुख्य आरोपी अजय द्विवेदी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ शुक्रवार देर शाम हुई। इससे पहले, पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया था और वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, अजय पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह मामला मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात का है, जब आलमबाग से महिला को ऑटो में बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। असफल रहने पर उसकी हत्या कर दी गई और लूटपाट भी की गई।

कैसे हुई वारदात

गिरफ्तार आरोपी दिनेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसका भाई अजय महिला को आलमबाग से लेकर आया था। रास्ते में उसने दिनेश को भी अपने साथ ऑटो में बैठा लिया और फिर सुनसान जगह पर ले गया। वहां दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो डर के मारे महिला की पैजामी से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जब पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले ऑटो की जांच शुरू की, तो दोनों आरोपी घबरा गए। पकड़े जाने के डर से उन्होंने ऑटो की नंबर प्लेट बदल दी।

RELATED NEWS

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

सितम्बर 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

सितम्बर 19, 2026

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया सुराग

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज मिले। इन फुटेज में दोनों आरोपी नजर आए, जिससे पुलिस को उनकी पहचान करने में मदद मिली। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पहले दिनेश को गिरफ्तार किया और फिर मुठभेड़ में अजय को ढेर कर दिया।

पहले भी कर चुके थे कई अपराध

गिरफ्तार आरोपी दिनेश और मुठभेड़ में मारे गए अजय का आपराधिक इतिहास भी पुलिस के लिए चौंकाने वाला रहा।

दिनेश पर काकोरी, मलिहाबाद और ठाकुरगंज थानों में 9 केस दर्ज थे।

अजय पर ठाकुरगंज, काकोरी और पारा थानों में 14 संगीन मामले दर्ज थे।

इनमें लूट, चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर अपराध शामिल थे।

Tags: crime reportLucknow News

SYED BUSHRA

Related Posts

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Home Guard Candidate Death:लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में सामने...

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Next Post
पुतिन के पास भी है ’कटप्पा’, जानिए योद्धा ने कैसे 65 हजार यूक्रेनी सैनिकों को मारकर कुर्स्क पर किया कब्जा

पुतिन के पास भी है ’कटप्पा’, जानिए योद्धा ने कैसे 65 हजार यूक्रेनी सैनिकों को मारकर कुर्स्क पर किया कब्जा

Pravesh Verma strict action on PWD officials

Delhi : 'काम नहीं करोगे तो कार्रवाई तय' लापरवाही पर सख़्त हुए दिल्ली के PWD मंत्री,एक और इंजीनियर पर गिरी गाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India