शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

महाराजगंज जिला जेल में बन रही ऐसी बैरक, जहां रहने से कांप उठेंगे खूंखार अपराधी

जहां भारत-नेपाल सीमा से सटे जनपद महराजगंज के संवेदनशील जिला कारागार में तेजी से हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण किया जा रहा है।

by Gulshan
दिसम्बर 2, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Maharajganj
Share on FacebookShare on Twitter

Avimukt Pandey, Maharajganj। जहां भारत-नेपाल सीमा से सटे जनपद महराजगंज के संवेदनशील जिला कारागार में तेजी से हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण किया जा रहा है। इस बैरक का निर्माण बड़े और खूंखार कैदियों को रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 1.55 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को मिली है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां पर भी आतंकी और अन्य खूंखार कैदियों को रखने की पर्याप्त व्यवस्था हो सकेगी।

छह बैरकों में हर बैरक में रखे जाएंगे 2-2 कैदी

जिला कारागार में निर्माणाधीन इस हाई-सिक्योरिटी बैरक में कुल छह बैरक बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक बैरक में दो कैदियों को रखने की सुविधा होगी, इस प्रकार से जिला कारागार में कुल 12 खूंखार कैदियों को रखने की व्यवस्था की जा रही है। अभी तक 75 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। यह बैरक अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

RELATED NEWS

Maharajganj

रिश्तों का कत्ल: पति गुजरात में बेलता रहा पापड़, ससुर-साले ने बीवी को राजस्थान में बेचा!

जनवरी 16, 2026
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

सितम्बर 16, 2025

हाईप्रोफाइल कैदियों के लिए खास इंतजाम

जिला कारागार में विदेशी कैदियों की उपस्थिति के कारण यह जगह विशेष रूप से संवेदनशील मानी जाती है। वर्तमान में जेल में 15 विदेशी कैदी और प्रदेश के अन्य जेलों से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित होकर आए 10 कैदी निरूद्ध हैं। इनमें कानपुर के सीसामऊ क्षेत्र के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी शामिल हैं।

बैरकों में कैदियों की निगरानी होगी आसान

शासन ने जेल की संवेदनशीलता और सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस हाई सिक्योरिटी बैरक के निर्माण का निर्णय लिया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां कैदियों की सुरक्षा और निगरानी में और अधिक मजबूती आएगी।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में हिंसा पर भारत में उबाल, नेपाल बॉर्डर पर कुछ ऐसे हुआ …

बैरक निर्माण का 75 फीसदी काम पूरा हुआ

जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि जिला कारागार महराजगंज में 1.55 करोड़ की लागत से हाई- सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण पूरा होने के बाद इसका संचालन होगा, जिसमें नियमानुसार शासन के निर्देश पर बंदियों को रखा जाएगा।

Tags: maharajganj
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Maharajganj

रिश्तों का कत्ल: पति गुजरात में बेलता रहा पापड़, ससुर-साले ने बीवी को राजस्थान में बेचा!

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Maharajganj Crime News: महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक व्यक्ति...

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

by Vinod
सितम्बर 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मेरठ की मुस्कान, इंदौर की सोमन, अमरोह की शबनम के साथ ही नाम गिनते जाइए और बेवफा...

Maharajganj

Maharajganj शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक में अश्लील वीडियो, दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

by Mayank Yadav
अगस्त 12, 2025

Maharajganj Online Meeting Porn Video: महाराजगंज शिक्षा विभाग की 7 अगस्त को हुई एक ऑनलाइन सार्वजनिक बैठक के दौरान अश्लील...

Maharajganj

बच्चों के फेक रोने का वीडियो वायरल कर प्रिंसिपल ने रची साजिश, स्कूल मर्जर का विरोध करने की थी मंशा

by Mayank Yadav
जुलाई 23, 2025

Maharajganj school merger fake video: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में स्कूल मर्जर के विरोध में एक चौंकाने वाला मामला...

Maharajganj

ना बैंड, ना बारात… फिर भी हुई शादी! यूपी में प्रेमी ने प्रेमिका से की शादी, विदाई श्मशान घाट के लिए हुई

by Mayank Yadav
जून 16, 2025

Maharajganj love story: यूँ तो आपने शादियां बहुत देखी होंगी... शादी के जश्न में आप खूब शरीक हुए होंगे... लेकिन...

Next Post
Maharajganj

बिल जमा करने के लिए बिजली विभाग का चक्कर बंद, सखियों का मिलेगा साथ, बिल हाथों-हाथ

skoda kylaq

Skoda kylaq Booking :स्कोडा की नई कॉम्पैक्ट SUV कयालक की कीमत और फीचर्स का हुआ खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist