रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Maharajganj News : 14 साल किया नियुक्ति का इंतजार, अब जब नियुक्ति की बारी आई तो पोर्टल ने दे दिया धोखा

जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए मार्च में शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया पोर्टल बंद होने से लटक गई है। आंगनबाडी के रिक्त पड़े केंद्रों पर अतिरिक्त चार्ज देकर....

by Kirtika Tyagi
दिसम्बर 11, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

अविमुक्त पाण्डेय, महाराजगंज। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए मार्च में शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया पोर्टल बंद होने से लटक गई है। आंगनबाडी के रिक्त पड़े केंद्रों पर अतिरिक्त चार्ज देकर काम चलाना पड़ रहा है। जिले में 3164 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिसमें 230 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त है। 14 साल बाद रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। आरक्षण प्रक्रिया को पूरा करते हुए रिक्त पदों को भरने के लिए मार्च में आनलाइन आवेदन मांगे गए। इन पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल तक पूरी की गई।

चुनाव आचार संहिता से भी हुई देरी

प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अप्रैल माह में नियुक्ति होनी थी, लेकिन तब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाने से प्रक्रिया पर रोक लग गई। पोर्टल को बंद कर दिया गया। इससे आवेदन करने वाली महिलाएं मायूस हो गईं। उनको तसल्ली दी गई कि आचार संहिता हटने पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, लेकिन आचार संहिता हटने के बाद भी अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। प्रदेश में 2010 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती हुई थी, इसके बाद 2011 में विभाग ने आवेदन मांगे थे। लेकिन तकनीकी कमियों की वजह से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

RELATED NEWS

Last Rites: ड्रोनमैन राहुल सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, संदिग्ध मौत के बाद घर पहुंचा शव, गम में डूबा पूरा क्षेत्र

Last Rites: ड्रोनमैन राहुल सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, संदिग्ध मौत के बाद घर पहुंचा शव, गम में डूबा पूरा क्षेत्र

जुलाई 16, 2026
Maharajganj News : नशे का सौदागर पहुंचा अपने अंजाम तक, युवाओं को लगाता था नशे की लत, जानिए पूरा मामला

Maharajganj News : नशे का सौदागर पहुंचा अपने अंजाम तक, युवाओं को लगाता था नशे की लत, जानिए पूरा मामला

दिसम्बर 15, 2024

10 हजार से अधिक महिलाओं ने किए हैं आवेदन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 230 पद रिक्त हैं। मार्च में इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसके लिए विभिन्न क्षेत्रों से करीब 10 हजार से अधिक महिलाओं ने आनलाइन आवेदन किए हैं, लेकिन पोर्टल पर कार्रवाई अग्रसारित नहीं होने से उनकी नियुक्ति अटकी हुई है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने पोर्टल के माध्यम से चयन करने के निर्देश दिए थे। लेकिन पोर्टल में खामियों की वजह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया अधर में लटक गई है।

क्या कहते है कार्यक्रम अधिकारी?

जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि जनपद में 230 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त है। इनको भरने के लिए मार्च में प्रक्रिया शुरू की गई थी। तकनीकी दिक्कतों की वजह से पोर्टल बंद है, जिसके कारण देरी हो रही है। जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

Tags: maharajganj newsMaharajganj News in hindi
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Last Rites: ड्रोनमैन राहुल सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, संदिग्ध मौत के बाद घर पहुंचा शव, गम में डूबा पूरा क्षेत्र

Last Rites: ड्रोनमैन राहुल सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, संदिग्ध मौत के बाद घर पहुंचा शव, गम में डूबा पूरा क्षेत्र

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Drone Man Rahul Singh Last Rites: सिसवा के इंदिरा नगर असमन छपरा निवासी और "ड्रोनमैन" के नाम से प्रसिद्ध युवा...

Maharajganj News : नशे का सौदागर पहुंचा अपने अंजाम तक, युवाओं को लगाता था नशे की लत, जानिए पूरा मामला

Maharajganj News : नशे का सौदागर पहुंचा अपने अंजाम तक, युवाओं को लगाता था नशे की लत, जानिए पूरा मामला

by Kirtika Tyagi
दिसम्बर 15, 2024

अविमुक्त पाण्डेय, महराजगंज।जनपद में एक वर्ष पूर्व ड्रग्स की तस्करी में गिरफ्तार परसामलिक थाने के पड़ौली गांव निवासी भुवनेश्वर यादव...

Maharajganj News

गरीबों के सिर पर छत का सपना होगा पूरा, मोदी योगी का सपना अब ऐसे होगा पूरा

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 10, 2024

अविमुक्त पाण्डेय, महराजगंज। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लाभार्थियों को चिह्नित करने के लिए सर्वे की...

Maharajganj News : दूल्हा, दुल्हन और ‘वो’…, शादी में पहुंच गई फिर हाईवोल्टेज ड्रामा

Maharajganj News : दूल्हा, दुल्हन और ‘वो’…, शादी में पहुंच गई फिर हाईवोल्टेज ड्रामा

by Kirtika Tyagi
दिसम्बर 7, 2024

महाराजगंज। शादियों के सीजन में जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी में...

Maharajganj News : नसीम सोलंकी के जाने के बाद महाराजगंज जिला कारागार में अचानक पहुंच गए डीएम और एसपी, फिर कुछ यूं हुआ

Maharajganj News : नसीम सोलंकी के जाने के बाद महाराजगंज जिला कारागार में अचानक पहुंच गए डीएम और एसपी, फिर कुछ यूं हुआ

by Kirtika Tyagi
नवम्बर 28, 2024

महराजगंज । जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार Maharajganj का मासिक निरीक्षण किया गया। दोनों...

Next Post
Delhi weather : दिल्ली में सर्दियों का कहर, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी,  5 डिग्री से भी नीचे चला गया तापमान!

Delhi weather : दिल्ली में सर्दियों का कहर, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, 5 डिग्री से भी नीचे चला गया तापमान!

Patna traffic jam

Bihar Traffic Jam: पटना-आरा में 70 किमी महाजाम, सड़क पर ट्रकों की लगी लंबी कतार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist