रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

समाधान दिवस में समस्या लेकर पहुंची महिला पर भड़के DM, बोले- मां-बेटी को जेल भेजो…

मैनपुरी के किशनी तहसील का बताय़ा जा रहा है। जहां मां-बेटी समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंची हुई थी। डीएम अंजनी कुमार सिंह समाधान दिवस के मौके पर जनता की समस्याएं सुनने आए थे।

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 7, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mainpuri News

Mainpuri News

Share on FacebookShare on Twitter

Mainpuri News: मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां समाधान दिवस पर डीएम ने महिला और उसकी बेटी को जेल भेजने का फरमान सुना दिया। बता दें कि, इनका गुनाह सिर्फ इतना था कि ये दोनों ऊंची आवाज में डीएम को अपनी समस्या बता रही थीं। जिससे डीएम अंजनी कुमार सिंह नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि ये दोनों शांति भंग कर रही हैं। दोनों को जेल में डालो। जिसके बाद शांति भंग करने के आरोप में चालान करने के बाद दोनों को करीब 3 घंटे तक थाने में बैठाए रखा। हालांकि बाद में दोनों को छोड़ दिया गया, तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला मैनपुरी के किशनी तहसील का बताय़ा जा रहा है। जहां मां-बेटी समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंची हुई थी। डीएम अंजनी कुमार सिंह समाधान दिवस के मौके पर जनता की समस्याएं सुनने आए थे। उनके साथ एसपी और एसडीएम भी थे। तभी मां राधा और बेटी दिव्या खेत पर कब्जा करने के मामले में डीएम से शिकायत कर रहे थे, तभी राजस्व विभाग के अधिकारी बीच में बोलने लगे। जिस पर दोनों भड़क गईं। दोनों ने चिल्लाते हुए कहा, सब मिले हुए हैं। कोई हमारी मदद नहीं कर रहा। हम चक्कर काट-काट कर थक गए हैं। सब भ्रष्ट और रिश्वतखोर हैं।

RELATED NEWS

MainpuriWomanStoneRumourCaseUpdate

Mainpuri News:मैनपुरी में महिला के पत्थर बनने की किसने फैलाई खबर, मचा हड़कंप, जुटी भारी भीड़ पुलिस ने बताया अफवाह

फ़रवरी 5, 2026
Road Accident:पटना के दानापुर में बेकाबू थार का कहर, सात लोगों को कुचला, एक की मौत

Mainpuri news:घने कोहरे के कारण स्कूल वैन से टकराया ट्रक, मौके पर चालक की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

जनवरी 16, 2026

ये भी पढ़े: IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने रच दिया इतिहास, डे-नाइट टेस्ट में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

उन्होंने आगे कहा कि हमारी कोई नहीं सुन रहा। यहां भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही। सब पैसे लेते हैं, इसीलिए हमें बोलने नहीं दिया जा रहा। मौके पर मौजूद अधिकारी और एसडीएम दोनों को समझाते रहे लेकिन वे नहीं रुके। जिसके बाद डीएम ने गुस्से में दोनों को जेल भेजने को कहा। जििसके बाद मां-बेटी को पुलिस ने हिरासत में लिया और उनका शांतिभंग मामले में चालान कर थाने में बैठाया गया।

मां-बेटी के जमीन को कब्जा करने का आरोप

बता दें कि, महिला बहरामऊ में अपनी बेटी के साथ रहती है। उसके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। महिला ने अपने खेत की बाउंड्री पर तारबंदी करा ली थी। जिस पर सुनील, अनिल, सुभाष, काशीराम, राकेश और विवेक ने कब्जा कर लिया। आरोप है कि सभी लोगों ने लेखपाल से मिलीभगत करके बिना किसी आदेश के जमीन की पैमाइश करा ली और चिन्हित जगह पर दोबारा कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत वह कई अधिकारियों से कर चुकी है, लेकिन उसकी कोई नहीं सुनता। वह दोनों समाधान दिवस में डीएम को शिकायती पत्र देने और राजस्व विभाग से दोबारा बाउंड्रीवाल बनवाने की गुहार लगाने आई थी।

ये भी पढ़े: Uttarakhand News: चमोली में आर्मी की मिनी बस खाई में गिरी, 21 जवान थे सवार

Tags: Mainpuri DMmainpuri news
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

MainpuriWomanStoneRumourCaseUpdate

Mainpuri News:मैनपुरी में महिला के पत्थर बनने की किसने फैलाई खबर, मचा हड़कंप, जुटी भारी भीड़ पुलिस ने बताया अफवाह

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 5, 2026

Mainpuri Rumour Case: मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। कुरावली क्षेत्र...

Road Accident:पटना के दानापुर में बेकाबू थार का कहर, सात लोगों को कुचला, एक की मौत

Mainpuri news:घने कोहरे के कारण स्कूल वैन से टकराया ट्रक, मौके पर चालक की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जनवरी 16, 2026

School van accident in Mainpuri:जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा...

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा टिकट फाइनल कर रही सपा, इन नेताओं पर जता सकती है भरोसा

by Juhi Tomer
जून 19, 2023

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी अपना सिक्का जमाने की तैयारी में जुटी हुई है। जैसे- जैसे चुनाव का...

Mainpuri: अखिलेश यादव के करीबी माने जानें वाले सपा के पूर्व विधायक राजू यादव कोर्ट में हुए तलब, 2014 में की थी बिजली अधिकारी से मारपीट

by Juhi Tomer
दिसम्बर 23, 2022

आठ वर्ष पूर्व मैनपुरी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से की गई मारपीट के मामले में आरोपी बनाए गए सपा...

मैंनपुरी: हाफिज की हैवानियत, कुरान पढ़ने आई 8 साल की मासूम से दुष्कर्म

by abhishek tyagi
जनवरी 27, 2022

मैंनपुरी : जनपद मैंनपुरी में 8 साल की बच्ची के साथ बेहद शर्मनाक करतूत कर हैवानियत का मामला सामने आया है।...

Next Post
Maharashtra Politics

'मुझे बाबरी विध्वंस पर गर्व....',उद्धव गुट के नेता के पोस्ट से MVA में मचा बवाल, अखिलेश ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Sambhal Incident

'पत्थरबाजों पर लाठीचार्ज की कार्रवाई सही...',महिला के बयान पर गुस्साए पति ने दिया तीन तलाक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist