Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Agra News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में हुआ बड़ा हादसा, उटंगन नदी में 11 लोग डूबे, दो के शव मिले

उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां खेरागढ़ क्षेत्र में उटंगन नदी में 11 लोगों डूब गए।

Vinod by Vinod
October 2, 2025
in Breaking, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां खेरागढ़ क्षेत्र में उटंगन नदी में 11 लोगों डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की टीम नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अभी तक दो लोगों के शव मिल चुके हैं। वहीं एक अन्य युवक का इलाज जारी है। अन्य की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

गांव कुसियापुर के ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए बृहस्पतिवार को उटंगन नदी पहुंचे थे। यहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान 11 लोग नदी के गहरे पानी में डूब गए। इससे चीखपुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने नदी में डूबते तीन लड़कों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डूबे लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

RELATED POSTS

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

November 13, 2025
Agra News

Agra News : डमरू संग त्रिशूल लेकर ताजमहल पहुंचीं अघोरी साध्वी चंचल नाथ, CISF के जवानों ने गेट पर ही लिया रोक

November 7, 2025

उटंगन नदी में डूबने से ओमपाल पुत्र रमेश चंद (25) और गगन पुत्र माधव सिंह (24) की मौत हो चुकी है। वहीं, सचिन पुत्र विष्णु (20) को नदी में से गोताखोरों ने जीवित बाहर निकाला, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हरेश पुत्र माधव सिंह (20), अभिषेक पुत्र कुमार पाल (16), भगवती पुत्र मुरारी लाल (22), ओके पुत्र किशन सिंह (16), सचिन पुत्र रामवीर (16), सचिन पुत्र अतरा (17), गजेंद्र पुत्र रेवती (20), दीपक पुत्र सुक्कन (15) के बारे में अब तक कुछ पता नहीं लग सका है। गोताखोर तलाश में जुटे हैं।

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि दोपहर में सात से आठ लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। तत्काल टीम मौके पर पहुंची। डूबे हुए लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीमें नदी के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए हैं। बारिश ज्यादा होने के चलते पानी का बहाव तेज है। ऐसे में राहत-बचाव कार्य में समस्याएं आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी में 11 लोग डूब गए हैं। इनमें से किसी के बचने की संभावना न के बराबर है।

 

Tags: 11 people drowned in the riverAgra Newsagra policeDurga idol immersionUP News
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Barabanki Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टिकैतनगर...

Agra News

Agra News : डमरू संग त्रिशूल लेकर ताजमहल पहुंचीं अघोरी साध्वी चंचल नाथ, CISF के जवानों ने गेट पर ही लिया रोक

by Gulshan
November 7, 2025

Agra News : आगरा का मशहूर ताजमहल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह बनीं अघोरी साध्वी चंचल...

Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

MirzapurTrainAccident:मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने...

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

by Gulshan
November 2, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक विवादित और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा...

Home Near Jewar Airport

UP News : बनाना चाहते हैं जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर ? YEIDA की नई हाउसिंग स्कीम से आपका सपना होगा साकार

by Gulshan
October 24, 2025

Home Near Jewar Airport :  ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में अपने सपनों का घर बसाने की चाह रखने वालों...

Next Post
सिराज-बुमराह ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर किया ढेर, केएल की नाबाद फिफ्टी के चलते टीम इंडिया ‘अजेय’

सिराज-बुमराह ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर किया ढेर, केएल की नाबाद फिफ्टी के चलते टीम इंडिया ‘अजेय’

Dussehra Special : 365 दिन बाद खुला रावण के मंदिर का दरवाजा, दहशरा पर्व पर भक्तों ने दशानन की अराधना

Dussehra Special : 365 दिन बाद खुला रावण के मंदिर का दरवाजा, दहशरा पर्व पर भक्तों ने दशानन की अराधना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version