बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना: घने कोहरे के कारण 7 बसें टकराईं, 13 की मौत, 25 घायल

मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण सात बसें और तीन गाड़ियाँ आपस में टकरा गईं। इस भयानक हादसे में तुरंत आग लग गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Mathura
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

जून 30, 2026
Mathura

कसम साथ जीने-मरने की! मथुरा में जेठानी की मौत के 7 दिन के अंदर दोनों देवरानियों ने छोड़ी दुनिया।

जनवरी 16, 2026

Mathura accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण एक के बाद एक सात बसों और तीन छोटी गाड़ियों की भयानक टक्कर हो गई। यह भीषण हादसा सुबह करीब चार बजे बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके तुरंत बाद कई बसों में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

इस हृदयविदारक घटना में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि हादसा लो विजिबिलिटी (कम दृश्यता) के कारण हुआ है।

#WATCH | Mathura, UP | DM Chandra Prakash Singh says, "A serious accident occurred at the 127-mile mark on Yamuna Expressway, where 5 buses and 2 cars collided and caught fire, resulting in 25 injuries and 4 deaths. The Chief Minister immediately took notice of the incident and… https://t.co/fcMTyQjWBk pic.twitter.com/aNeqSwpn2J

— ANI (@ANI) December 16, 2025

हादसे का कारण और बचाव कार्य

चश्मदीदों के अनुसार, सुबह करीब चार बजे हुई इस टक्कर के बाद बसों में भीषण आग लग गई। हालाँकि, आग कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। टक्कर खाने वाली सात बसों में एक रोडवेज बस और बाकी सभी प्राइवेट स्लीपर बसें बताई जा रही हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि टक्कर के समय वह बस में सो रहा था और हादसे के बाद यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय Mathura  पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल 25 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार शवों को बरामद कर लिया गया है।

सीएम योगी ने जताया दुख और मुआवजे का ऐलान

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए इस भयानक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को इस दुर्घटना में प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने Mathura  हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया है। प्रशासन घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने में लगा हुआ है।

‘महात्मा’ की गारंटी खत्म! 100 दिन का मनरेगा अतीत, अब 125 दिन के ‘विकसित भारत मिशन’ से होगी ग्रामीण रोजगार की नई जंग

Tags: mathura
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

Mathura

कसम साथ जीने-मरने की! मथुरा में जेठानी की मौत के 7 दिन के अंदर दोनों देवरानियों ने छोड़ी दुनिया।

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Mathura news: मथुरा के फरह कस्बे में प्रेम और समर्पण की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली है, जिसने आधुनिक...

UP Police Mathura UP

यूपी पुलिस का ‘झूठा’ एनकाउंटर: प्रधान को घर से उठाया, 15 पुलिसवालों पर केस का आदेश

by Mayank Yadav
दिसम्बर 10, 2025

Mathura Police Case: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटरों की विश्वसनीयता पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठा है।...

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

by Vinod
नवम्बर 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियां पुलिस के साथ ऑपरेशन...

Mathura

कौन है वो होमगार्ड जिसने डीएम-एसएसपी तक को रोक दिया? पुलिस कप्तान ने खुद किया बड़ा ऐलान!

by Mayank Yadav
जुलाई 7, 2025

Mathura Home Guard: मथुरा के गोवर्धन में ड्यूटी के प्रति निष्ठा और अनुशासन का ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसने...

Next Post
Link Expressway

गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का रास्ता साफ, 56 गांवों से होकर गुजरेगा 74 KM का लिंक एक्सप्रेसवे

Vivo V70 में हो सकता है बड़ा अपडेट, जानिए V70 FE और V70 Elite के फीचर्स

Vivo V70 में हो सकता है बड़ा अपडेट, जानिए V70 FE और V70 Elite के फीचर्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist