गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mathura में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप: रिहायशी इलाकों में दमघोंटू हालात, महिला का रेस्क्यू, दर्जनों बेघर

मथुरा के वेस्ट प्रताप नगर में आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। दमघोंटू हालात में लोग घर छोड़कर भागे, एक बीमार महिला का रेस्क्यू किया गया। प्रशासन ने हालात पर काबू पाया।

by Mayank Yadav
मई 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mathura
Share on FacebookShare on Twitter

Mathura gas leak: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को एक आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। महोली रोड स्थित वेस्ट प्रताप नगर के रिहायशी इलाके में इस गैस रिसाव से दमघोंटू हालात बन गए। दर्जनों लोगों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई, वहीं एक बुजुर्ग बीमार महिला को Mathura प्रशासन ने ऑक्सीजन देकर रेस्क्यू किया। यह एक गंभीर चिकित्सीय आपातकाल बन गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को तुरंत एक्शन में आना पड़ा। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से पिछले तीन दिनों से धीरे-धीरे गैस का रिसाव हो रहा था, लेकिन मालिक की लापरवाही के चलते रविवार को मामला गंभीर हो गया।

महोली रोड में वेस्ट प्रताप नगर स्थित कान्हा आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव/ लीकेज हुआ था।

लीकेज/रिसाव को अग्निशमन विभाग द्वारा पूर्णतः बंद कर दिया गया है।

किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।@CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt @myogiadityanath pic.twitter.com/e4C5unyfRD

— DM Mathura (@dmmathura7512) May 11, 2025

RELATED NEWS

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

जून 30, 2026
Mathura

कसम साथ जीने-मरने की! मथुरा में जेठानी की मौत के 7 दिन के अंदर दोनों देवरानियों ने छोड़ी दुनिया।

जनवरी 16, 2026

दमघोंटू गैस से मची अफरातफरी, लोगों ने घर छोड़े

घटना Mathura के वेस्ट प्रताप नगर इलाके की है, जहां एक आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ। गैस के रिसाव के बाद हवा में तीखी बदबू और सांस लेने में परेशानी होने लगी। जैसे ही लोगों को दम घुटने का एहसास हुआ, पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग अपने छोटे बच्चों और जरूरी सामान के साथ घरों से बाहर निकल भागे। कई लोग खुले में जाकर खड़े हो गए, कुछ पास के सुरक्षित इलाकों की ओर भागते देखे गए। स्थिति इतनी गंभीर थी कि कुछ लोगों की आंखों में जलन और सिर दर्द की शिकायत भी सामने आई।

महिला का ऑक्सीजन देकर रेस्क्यू, यातायात बंद

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पास की एक बीमार महिला जो चल-फिर नहीं सकती थी, उसे ऑक्सीजन देकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। फायर ब्रिगेड ने फैक्ट्री परिसर में पानी का छिड़काव कर गैस को फैलने से रोका। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा एक किलोमीटर तक यातायात को पूरी तरह बंद कर दिया गया ताकि स्थिति नियंत्रण में रखी जा सके।

फैक्ट्री मालिक की लापरवाही से टला बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों ने Mathura प्रशासन को बताया कि पिछले तीन दिनों से फैक्ट्री से गैस की हल्की गंध आ रही थी। लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रशासन का कहना है कि इस लापरवाही की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गैस का रिसाव नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन पूरे इलाके में स्वास्थ्य टीमें तैनात हैं और लोगों की निगरानी की जा रही है।

New Noida की जमीनों पर लगेंगे बोर्ड, अवैध निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई

 

Tags: mathura
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, इतने घायल

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

Mathura

कसम साथ जीने-मरने की! मथुरा में जेठानी की मौत के 7 दिन के अंदर दोनों देवरानियों ने छोड़ी दुनिया।

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Mathura news: मथुरा के फरह कस्बे में प्रेम और समर्पण की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली है, जिसने आधुनिक...

Mathura

मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना: घने कोहरे के कारण 7 बसें टकराईं, 13 की मौत, 25 घायल

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Mathura accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण एक के बाद एक...

UP Police Mathura UP

यूपी पुलिस का ‘झूठा’ एनकाउंटर: प्रधान को घर से उठाया, 15 पुलिसवालों पर केस का आदेश

by Mayank Yadav
दिसम्बर 10, 2025

Mathura Police Case: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटरों की विश्वसनीयता पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठा है।...

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

by Vinod
नवम्बर 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियां पुलिस के साथ ऑपरेशन...

Next Post
Kasganj News

Kasganj News : कुत्ते के काटने पर बौखलाए युवक ने दिखाई हैवानियत, लाइसेंसी बंदूक से मार दी गोली

Banking news : किन बैंकों ने डेबिट कार्ड बीमा नियम में किया बदलाव,कब तक मिलेगा इसका फ़ायदा

Banking news : किन बैंकों ने डेबिट कार्ड बीमा नियम में किया बदलाव,कब तक मिलेगा इसका फ़ायदा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist