Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, एक लाख के इनामी बदमाश फाती असद का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर में कई कुख्यात अपराधियों को ढेर कर दिया है। मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख के इनामी अपराधी असद खान फाती को मार गिराया गया।

by Akhand Pratap Singh
March 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mathura Encounter
Share on FacebookShare on Twitter

Mathura Encounter: उत्तर प्रदेश में पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर में कई कुख्यात अपराधियों को ढेर कर दिया है। मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख के इनामी अपराधी असद खान फाती को मार गिराया गया। वहीं मुजफ्फरनगर और ग्रेटर नोएडा में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें कई अपराधी घायल हुए और गिरफ्तार किए गए।

मथुरा में छैमार गिरोह का सरगना असद ढेर

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र (Mathura Encounter) में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें छैमार गिरोह का सरगना असद खान फाती मारा गया। फाती पर हत्या, लूट और डकैती समेत तीन राज्यों (उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर) में दर्जनों मुकदमे दर्ज थे। वह हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला था और इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका था। मथुरा डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने असद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एनकाउंटर में घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED NEWS

No Content Available

मुजफ्फरनगर में बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के बामनहेड़ी इलाके में कोतवाली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शातिर अपराधी साहिल गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी सलमान पुलिस की कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। साहिल पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, एक बाइक और चोरी की बैटरी बरामद की है। घायल साहिल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े: UP Weather Update: होली पर बरसेंगे बादल.. तेज हवाओं का अलर्ट जारी, पल-पल बदल रहा मौसम

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और गोकशों में भिड़ंत

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाश की पहचान फरीद के रूप में हुई है जो पहले भी गोकशी और गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश के लिए इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

Tags: Mathura Encounter
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
कौन हैं Kanpur के खूबराम मुन्नालाल, जिनके ठिकानों पर मुम्बई IT ने की छापेमारी, पकड़ी गई करोड़ों की ‘फेराफेरी’

कौन हैं Kanpur के खूबराम मुन्नालाल, जिनके ठिकानों पर मुम्बई IT ने की छापेमारी, पकड़ी गई करोड़ों की ‘फेराफेरी’

Justice for Bengal doctor

R G Kar rape case : पीड़िता की मां ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की क्यों इच्छा जताई कहा justice is due

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist