Monday, May 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Mathura Love Affair: लव, सेक्स और… जीजा के इश्क में पागल हुई साली, दीदी के सुहाग पर ही डाला डाका!

उत्तर प्रदेश के मथुरा में जीजा-साली के इश्क की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। शादीशुदा जीजा अपनी साली पर ऐसा लट्टू हुआ कि दोनों ने घर छोड़कर साथ रहने का फैसला कर लिया। पुलिस भी दंग रह गई।

by Mayank Yadav
March 17, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Mathura
Share on FacebookShare on Twitter

Mathura love affair: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक जीजा और साली के बीच के रिश्ते ने सबको चौंका दिया। जीजा-साली के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने समाज और रिश्तों की परवाह किए बिना एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। खास बात ये है कि जीजा पहले से ही शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था, वहीं साली भी अपने पति और दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही थी। लेकिन दोनों के बीच पनपे इश्क ने न सिर्फ रिश्तों का मजाक बना दिया, बल्कि परिवार में भी कोहराम मचा दिया। जब सच्चाई सामने आई तो घरवालों के होश उड़ गए। पुलिस के दखल के बाद भी ये अजब प्रेम की गजब कहानी थमने का नाम नहीं ले रही।

चार महीने से चल रहा था लव-अफेयर

यह सनसनीखेज मामला Mathura के नौहझील थाना क्षेत्र का है। यहां करनाल निवासी युवती की शादी 12 साल पहले गांव के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए और परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। दूसरी तरफ, उसी महिला की छोटी बहन की शादी भी 5 साल पहले हुई थी और उसके भी दो बच्चे हैं। लेकिन जीजा-साली के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ गया। धीरे-धीरे दोनों ने समाज और रिश्तों की परवाह करना छोड़ दिया।

RELATED NEWS

No Content Available

चार महीने पहले दोनों ने घर छोड़कर भागने का फैसला किया। Mathura रायपुर रोड स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने लगे। इस बीच घरवालों को दोनों के लापता होने की खबर लगी तो उन्होंने काफी तलाश की। जब हकीकत सामने आई तो परिवार के लोग हक्के-बक्के रह गए।

भाई के विरोध पर भड़का जीजा

परिवार वालों ने साली को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने जीजा का साथ देने का फैसला किया। जब भाई उसे वापस घर ले जाने लगा तो साली ने जीजा का साथ देते हुए कह दिया कि अब ये दीदी के नहीं, मेरे पति हैं। भाई का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और दोनों में जमकर मारपीट हुई। भट्ठे के मुनीम ने पुलिस को बुला लिया।

पुलिस भी रह गई हैरान

मामला Mathura थाने पहुंचा तो Mathura पुलिस भी हैरान रह गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि साली जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। जीजा और साले के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दिल दहला देने वाले प्रेम प्रसंग ने न सिर्फ रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया, बल्कि परिवार को भी बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब देखना यह है कि इस अजब प्रेम कहानी का अंत क्या होगा।

यहां पढ़ें: PM Modi Podcast: पीएम मोदी का लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट… ट्रंप से लेकर चीन तक, बड़ी बातें

Tags: Mathura love affair
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bhoot Bangla movie star cast

Bollywood News :अक्षय कुमार की आने वाली horror comedy film 'भूत बंगला' में किस बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता की हुई entry

Ram Navami 2025

अयोध्या में रामनवमी की धूम, डीजीपी ने दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist