Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

2021 के बाद मायावती की मेगा एंट्री! कांशीराम पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखेगी BSP की ताकत, सतीश चंद्र मिश्र संभालेंगे कमान

बसपा सुप्रीमो मायावती 2021 के बाद पहली बार 9 अक्तूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में बड़ी रैली करेंगी। तैयारियों की कमान सतीश चंद्र मिश्र को सौंपी गई है। रैली से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mayawati
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati Rally: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती एक बार फिर बड़े राजनीतिक मंच से अपनी ताकत दिखाने जा रही हैं। साल 2021 के बाद पहली बार मायावती 9 अक्तूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में विशाल रैली करेंगी। इस रैली को पार्टी के लिए नई ऊर्जा का स्रोत माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में लगातार कमजोर होते संगठन और घटते जनाधार के बीच यह रैली मायावती के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का बड़ा मौका होगी। इसके लिए उन्होंने 10 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसकी कमान राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को सौंपी गई है। माना जा रहा है कि इस रैली से बसपा आने वाले चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को जोश दिलाने का काम करेगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 9 अक्तूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर बड़ी रैली करने जा रही हैं। यह रैली मायावती की 2021 के बाद पहली बड़ी राजनीतिक रैली होगी। पार्टी का मानना है कि इस रैली से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनता के बीच पार्टी की सक्रियता का संदेश जाएगा।

RELATED POSTS

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

January 15, 2026
Mayawati

बाल-बाल बचीं मायावती! जन्मदिन की प्रेस वार्ता में अचानक भड़की आग, सुरक्षा घेरे में बाहर निकलीं ‘बहन जी’

January 15, 2026

रैली की तैयारियों के लिए Mayawati ने 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसकी कमान राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को दी गई है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, मेवालाल गौतम, राम औतार मित्तल, धनश्याम खरवार, मुनकाद अली, नौशाद अली, अखिलेश अंबेडकर, शैलेंद्र गौतम और गिरीश जाटाव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ जिला यूनिट को भी पूरी ताकत से तैयारी में लगाया गया है।

टीम इंडिया का ‘बदलापुर’, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से नहीं मिलाए हाथ और जीत के बाद बंद किया ड्रेसिंगरूम का गेट

उत्तर प्रदेश में बसपा लगातार कमजोर हुई है। कई नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं और जनाधार में भी गिरावट आई है। अगले साल होने वाले जिला पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए मायावती इस रैली को बड़ा संदेश बनाने की तैयारी में हैं। बसपा चाहती है कि प्रदेशभर से लाखों कार्यकर्ता और समर्थक लखनऊ पहुंचकर पार्टी की शक्ति प्रदर्शन करें।

इसी बीच पार्टी संगठन में भी फेरबदल किया गया है। Mayawati ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी में वापसी के बाद केंद्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया है और उन्हें छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले यह जिम्मेदारी रणधीर सिंह बेनीवाल के पास थी। अब बेनीवाल को डॉ. लालजी मेधांकर के पास रहे केंद्रीय सेक्टर चार का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मेधांकर सेक्टर पांच देखेंगे और अतर सिंह राव को सेक्टर छह की जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर एक के प्रभारी पूर्व सांसद रामजी गौतम और सेक्टर दो के प्रभारी पूर्व सांसद राजाराम को यथावत रखा गया है।

इस बड़े राजनीतिक आयोजन से बसपा का मकसद साफ है—Mayawati एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना चाहती हैं और आने वाले चुनावी समर के लिए जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं।

 

Tags: Mayawati
Share198Tweet124Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Mayawati

बाल-बाल बचीं मायावती! जन्मदिन की प्रेस वार्ता में अचानक भड़की आग, सुरक्षा घेरे में बाहर निकलीं ‘बहन जी’

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Press Conference Short Circuit Fire Incident,: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आज...

Mayawati

UP की राजनीति में हलचल! मायावती के 70वें जन्मदिन पर योगी ने मांगी दुआ, तो अखिलेश ने दी भाजपा को पटखनी

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Birthday: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती आज अपना 70वां...

Mayawati

बुआ मायावती की गोद में आई ‘नन्हीं बहनजी’, भतीजे आकाश आनंद के घर गूंजी किलकारी!

by Mayank Yadav
December 25, 2025

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद के घर बेटी के रूप...

Mayawati

पश्चिमी यूपी में BSP का शक्ति प्रदर्शन: मायावती 6 दिसंबर को नोएडा में करेंगी विशाल रैली

by Mayank Yadav
November 27, 2025

Mayawati BSP Noida rally: कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में सफल रैली के बाद, बहुजन समाज...

Next Post
Supreme Court

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला – वक्फ (संशोधन) एक्ट 2025 पर गूंजा गजट, थर्रा गई सियासत

Supreme Court

Supreme Court का बड़ा फैसला: वक्फ कानून 2025 पर आंशिक रोक, आम आदमी के लिए क्या मायने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist