शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mirpur Blast: मीरपुर धमाकों ने उजाड़े कई घर, किसी ने खोया पूरा परिवार तो किसी के सिर से उठा अपनों का साया

कौशांबी के मीरपुर में हुए भीषण विस्फोट ने कई परिवारों की जिंदगी बदल दी। किसी ने अपने माता-पिता और बच्चों को खो दिया, तो किसी का घर और रोजी-रोटी तबाह हो गई।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026
in उत्तर प्रदेश
Mirpur Blast Tragedy
Share on FacebookShare on Twitter

Mirpur Blast: कौशांबी के मीरपुर में हुए भीषण विस्फोट ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। कहीं घर का कमाने वाला सदस्य नहीं बचा तो कहीं मासूम बच्चों की जिंदगी से माता-पिता और भाई-बहनों का साया उठ गया। हादसे के बाद इलाके में हर तरफ चीख-पुकार और मातम का माहौल है। इस घटना ने गया प्रसाद साहू और रेलवे कर्मचारी विक्रम सरोज के परिवारों को ऐसी त्रासदी दी है, जिसका दर्द शायद पूरी जिंदगी कम न हो पाए।

विक्रम का परिवार

चरवा क्षेत्र के सझिया गांव निवासी 35 वर्षीय विक्रम सरोज रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उन्होंने मीरपुर में अपना घर बनाया था, जहां पत्नी अंजू, 12 वर्षीय बेटी संजना, 10 वर्षीय बेटे अंश और चार वर्षीय शिवांश उर्फ नन्हा के साथ उनका परिवार हंसी-खुशी रहता था। सोमवार को हुए लगातार धमाकों ने इस परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी। हादसे में विक्रम, उनकी पत्नी और दोनों बेटों की मौत हो गई। अब परिवार में सिर्फ 12 वर्षीय संजना बची है।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

खेत में छिपी संजना

संजना के लिए वह दिन किसी डरावने सपने से कम नहीं था। उसने बताया कि उसके पिता की तैनाती मनौरी रेलवे स्टेशन पर थी। घटना के समय करीब 11 बजे वह खाना खाने के लिए घर आए थे। मां ने रसोई के पास उनके लिए भोजन लगाया था। संजना पिता से पैसे लेकर चॉकलेट खरीदने दुकान चली गई। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद लगातार कई विस्फोट होने लगे। घबराई संजना घर लौटने के बजाय जान बचाने के लिए धान के खेत में छिप गई। कीचड़ में उसके कपड़े और शरीर सन गए। उसे अंदाजा भी नहीं था कि इसी दौरान उसके माता-पिता और दोनों भाई हमेशा के लिए उससे दूर हो चुके हैं।

गया प्रसाद पर दुख

मीरपुर निवासी गया प्रसाद साहू प्रयागराज की एक मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। रोज की तरह वह घटना वाले दिन भी काम के लिए घर से निकले थे। घर में उनकी पत्नी अनीता, बेटी जान्हवी और तीन बेटे आदित्य, रवि और अमित मौजूद थे। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही उन्हें फोन पर घर में विस्फोट की खबर मिली। वह घबराए हुए वापस मीरपुर पहुंचे तो उनका मकान पूरी तरह ढह चुका था। पत्नी अनीता गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती मिलीं, लेकिन बेटी जान्हवी और तीनों बेटों की मौत हो चुकी थी। एक पिता के लिए यह ऐसी खबर थी, जिसने उसकी पूरी दुनिया ही खत्म कर दी।

घर भी नहीं बचा

विस्फोट ने सिर्फ लोगों की जान ही नहीं ली, बल्कि कई परिवारों से उनकी छत और रोजी-रोटी भी छीन ली। शेष नारायण पांडेय का दो मंजिला मकान धमाके में पूरी तरह धराशायी हो गया। वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय उनके परिजन खेतों की ओर गए हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई। मीरपुर और आसपास के इलाकों में ऐसे कई परिवार हैं, जिनके सामने अब अपनों को खोने के साथ घर और आर्थिक सुरक्षा का संकट भी खड़ा हो गया है।

दो श्रमिकों की मौत

मनौरी निवासी धारा सिंह भी इस हादसे में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी फैक्ट्री में काम करने वाले दो श्रमिकों की जान चली गई। धारा सिंह के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले ही वह अपनी बूंदी की फैक्ट्री से माल लोड करवाकर भेज चुके थे और इसके बाद घर लौट आए थे। कुछ ही देर बाद उन्हें फैक्ट्री के तबाह होने की जानकारी मिली। मीरपुर का यह विस्फोट अपने पीछे सिर्फ मलबा नहीं छोड़ गया है, बल्कि कई परिवारों के जीवन में ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे शायद कभी भरा नहीं जा सकेगा।

Tags: kaushambi newsMirpur BlastUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post
PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In