मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मिर्जापुर में खौफनाक वारदात: दोस्त की बहन से प्यार, विरोध पर हत्या कर पत्थर से कुचला सिर

मिर्जापुर में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्रेम संबंधों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो दोस्तों ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।

by Mayank Yadav
अप्रैल 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Mirzapur
Share on FacebookShare on Twitter

Mirzapur murder: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दोस्ती को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही तीसरे दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह अपनी चचेरी बहन के प्रेम संबंधों का विरोध कर रहा था। आरोपी ने दोस्ती की आड़ में पहले मेले के बहाने उसे बुलाया, फिर शराब पिलाकर पत्थर से सिर कुचल डाला। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

दोस्ती की आड़ में रची गई खौनी साजिश

घटना Mirzapur के चुनार थाना क्षेत्र की है, जहां शिवाजी पुरम कैलहट निवासी राहुल सिंह, आशीष कुमार सिंह और महेंद्र कुमार सिंह तीनों अच्छे दोस्त माने जाते थे। आशीष, राहुल की चचेरी बहन से प्रेम करता था, लेकिन राहुल इस रिश्ते के खिलाफ था। इसे लेकर राहुल और आशीष के बीच कई बार बहस भी हुई थी। इसी नाराजगी के चलते आशीष ने महेंद्र के साथ मिलकर राहुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

RELATED NEWS

Tragic Incidents: यूपी में दो दर्दनाक घटनाएं, मिर्जापुर में मां और बेटी की जहर खाने से मौत, रायबरेली में महिला की संदिग्ध मौत

Tragic Incidents: यूपी में दो दर्दनाक घटनाएं, मिर्जापुर में मां और बेटी की जहर खाने से मौत, रायबरेली में महिला की संदिग्ध मौत

जुलाई 14, 2026
Mirzapur

मिर्जापुर में ‘मौत की रफ्तार’: खड़ी ट्रक से भिड़ी कार, बाप-बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत

नवम्बर 28, 2025

सोमवार की रात उन्होंने राहुल को मेला दिखाने के बहाने शिवशंकरी धाम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक किनारे बुलाया। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई, फिर दोनों ने मिलकर पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। मौके पर ही राहुल की मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को रेलवे ट्रैक के पास छोड़कर फरार हो गए, ताकि यह मामला हादसे का लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके।

सुबह मिली लाश, इलाके में सनसनी

मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक किनारे युवक का खून से सना शव देखा और तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने शक के आधार पर आशीष और महेंद्र की तलाश शुरू की और बुधवार को शिवशंकरी धाम अंडरपास परसोधा पुल के नीचे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Mirzapur पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Mirzapur पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि हत्या की असली वजह प्रेम प्रसंग थी, जिसे लेकर राहुल विरोध करता था। इसी के चलते साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अंधा प्यार इंसान को किस हद तक ले जा सकता है।

यहां पढ़ें: कासगंज में चोरों के हौसले बुलंद.. घर के सामने से पिकअप चुराई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Tags: Mirzapur
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Tragic Incidents: यूपी में दो दर्दनाक घटनाएं, मिर्जापुर में मां और बेटी की जहर खाने से मौत, रायबरेली में महिला की संदिग्ध मौत

Tragic Incidents: यूपी में दो दर्दनाक घटनाएं, मिर्जापुर में मां और बेटी की जहर खाने से मौत, रायबरेली में महिला की संदिग्ध मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Family Disputes Tragic Incidents: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। मड़िहान थाना क्षेत्र...

Mirzapur

मिर्जापुर में ‘मौत की रफ्तार’: खड़ी ट्रक से भिड़ी कार, बाप-बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत

by Mayank Yadav
नवम्बर 28, 2025

Mirzapur road accident: मिर्जापुर में प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार...

Mirzapur

इंतज़ार खत्म! ‘मिर्ज़ापुर 4’ इस तारीख के आसपास होगी रिलीज़, जानें कौन है नया ‘किंग ऑफ़ मिर्ज़ापुर’!

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Mirzapur Season 4: भारत की सबसे चर्चित क्राइम ड्रामा सीरीज़ में से एक, 'मिर्ज़ापुर' का चौथा सीज़न जल्द ही आने...

MirzaPur

कार्तिक पूर्णिमा की भेंट चढ़ा चुनार स्टेशन: ट्रेन से कटकर 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, ग़लत पटरी पर उतरी ज़िंदगियाँ

by Mayank Yadav
नवम्बर 5, 2025

MirzaPur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर ज़िले में आज (बुधवार, 5 नवंबर) चुनार रेलवे स्टेशन पर एक भीषण ट्रेन हादसे...

Saroj Sargam

Mirzapur की बिरहा गायिका सरोज सरगम: विवादित गीतों पर हंगामा और गिरफ्तारी

by Mayank Yadav
सितम्बर 24, 2025

Mirzapur Saroj Sargam controversy: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होते ही उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला एक बड़े विवाद का केंद्र बन...

Next Post
कैसे एक यहूदी लड़की भारत की First Miss India बन रचा इतिहास, जब वो बनने वाली थी पांचवीं बार मां

कैसे एक यहूदी लड़की भारत की First Miss India बन रचा इतिहास, जब वो बनने वाली थी पांचवीं बार मां

Hapur news

Mayawati की भतीजी हुई दहेज़ उत्पीड़न का शिकार... हुई मारपीट, पति समेत 7 के खिलाफ FIR

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist